✕

होम / बिजनेस / अनवांटेड मैसेज से हैं परेशान,  WhatsApp का ये नया फीचर आपका काम करेगा आसान

अनवांटेड मैसेज से हैं परेशान,  WhatsApp का ये नया फीचर आपका काम करेगा आसान

व्हाट्सऐप (WhatsApp) अपने यूजर्स के लिए बड़े काम का फीचर लाने की तैयारी कर रहा है. यूजर्स को जल्द 'Clear unread when app opens' का ऑप्शन मिलेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अगर आप व्हाट्सऐप (WhatsApp) में आने वाले अनवांटेड मैसेज से परेशान हैं. लोग आपको मैसेजिस भेजते रहते हैं, लेकिन आपके पास उन्हें पढ़ने का समय नहीं है. ऐसे में आप इन मैसेज को डिलीट करना चाहते होंगे. अगर ऐसा ही है, तो आपके लिए व्हाट्सऐप एक ऐसा फीचर लेकर आ रहा है, जिससे आप इन मैसेज को आसानी से डिलीट कर सकते हैं. दरअसल, व्हाट्सऐप एक नया फीचर रोल आउट किया है. इसकी मदद से यूजर्स अनरीड वॉट्सऐप मैसेज को आसानी से क्लियर कर सकेंगे. तो चलिए आपको इस फीचर की पूरी जानकारी देते हैं.

ये मिलेगा ऑप्शन
व्हाट्सऐप अपने यूजर्स के लिए बड़े काम का फीचर लाने की तैयारी कर रहा है. इसमें आपको 'Clear unread when app opens' का ऑप्शन मिलेगा. यह फीचर उन यूजर्स के लिए काफी काम का है, जिन्हें बहुत ज्यादा व्हाट्सऐप मैसेज रिसीव होते हैं. इससे ऐप ओपन होते ही अनरीड मैसेज काउंट क्लियर हो जाएंगे. इसे टॉगल से ऑन और ऑफ किया जा सकेगा. 

नोटिफिकेशन सेटिंग्स में दिखेगा फीचर
जानकारी के अनुसार इस फीचर को व्हाट्सऐप बीटा फॉर ऐंड्रॉयड के वर्जन नंबर 2.24.11.13 में देखा गया है. यह नया फीचर अभी इनऐक्टिव है. ऐक्टिवेट होने के बाद यह फीचर नोटिफिकेशन सेटिंग्स में दिखेगा. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस फीचर को गूगल प्ले बीटा बटन से रजिस्टर करने वाले बीटा यूजर एक्सेस कर सकते हैं. यह एक तरह से अनरीड मैसेज के नोटिफिकेशन्स को वॉट्सऐप ओपन किए जाने के बाद ऑटोमैटिकली रिफ्रेश कर देगा. यह फीचर यूजर्स को नए मैसेज को पहचानने में मदद करेगा.

जल्द रोलआउट होगा स्टेबल वर्जन
यह फीचर उन यूजर्स के लिए काफी काम का है, जिन्हें बहुत ज्यादा व्हाट्सऐप मैसेज रिसीव होते हैं. अभी यूजर्स को अनरीड व्हाट्सऐप मैसेज के नंबर को हटाने के लिए हर चैट को ओपन करना पड़ता है. नया फीचर आने के बाद यूजर एक झटके में अनरीड व्हाट्सऐप मैसेज के काउंट को हटा सकेंगे. खास बात है कि नए ऑप्शन से क्लियर किए गए अनरीड मैसेज के सेंडर को ब्लू टिक नहीं दिखेगा. ऐसा इसलिए है क्योंकि मैसेज के काउंट को बिना ओपन किए ही क्लियर कर दिया गया है. कंपनी इस फीचर को ऐंड्रॉयड बीटा वर्जन में टेस्ट कर रही है. उम्मीद है कि बीटा टेस्टिंग पूरी होने के बाद कंपनी इसके स्टेबल वर्जन को ग्लोबल यूजर्स के लिए रोलआउट करेगी.

इसे भी पढ़ें-रिकॉर्ड बिक्री के साथ JK Tyre ने हासिल किया मुनाफा, अब निवेशकों को मिलेगा डिविडेंड

टैग्स
सम्बंधित खबरें

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

10 hours ago

AI से ट्रैफिक मैनेजमेंट तक, परिवहन क्षेत्र में बदल रही तकनीक की तस्वीर; एक्सपो में दिखे नए समाधान

ANPR कैमरे, बैरियरलेस टोलिंग और रियल-टाइम मॉनिटरिंग जैसे समाधानों पर रहा फोकस, 300 से ज्यादा ब्रांड ने प्रदर्शित की परिवहन क्षेत्र की तकनीक

14 hours ago

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

15 hours ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

15 hours ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

16 hours ago

बड़ी खबरें

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

10 hours ago

टेस्ला: एक बेहतरीन कार ब्रांड को और बेहतर क्या बना सकता है?

टेस्ला की सड़क यात्रा इस बात पर विचार करने का मौका देती है कि कैसे अलग पहचान वाले उत्पाद लोगों को उनका समर्थक बनाते हैं और क्यों दमदार ब्रांडों को भी एक व्यापक मानवीय सोच की जरूरत होती है.