✕

होम / बिजनेस / निवेशकों के लिए कमाई का जबरदस्त मौका, इस हफ्ते आने वाले हैं 9 आईपीओ

निवेशकों के लिए कमाई का जबरदस्त मौका, इस हफ्ते आने वाले हैं 9 आईपीओ

इस सप्ताह कमाई का मौका आने वाला है. इस बार एक या दो नहीं 9 कंपनियों के आईपीओ इस सप्ताह खुलेंगे. इनमें निवेश करके आप अच्छी कमाई कर सकते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

लोकसभा चुनाव के कारण सुस्त सप्ताह के बाद प्राइमरी मार्केट अब फिर से एक्टिव होने वाला है. अगले हफ्ते 2, 5, 7 नहीं पूरे 9 आईपीओ ओपन होंगे. वहीं एक कंपनी शेयर बाजार में डेब्यू करेगी. पिछले हफ्ते, Ixigo IPO, जिसने अपर प्राइस बैंड पर 740.10 करोड़ रुपए से ज्यादा जुटाए हैं को निवेशकों की ओर से अच्छा रिस्पांस मिला है. ऐसे में जिन कंपनियों के आईपीओ आने वाले हैं वो भी काफी एक्साइटिड हैं. आइए उन आईपीओ की लिस्ट को देखते हैं, जो इस हफ्ते ओपन होने वाले हैं.

Aasaan Loans IPO- NBFC एक्मे फिनट्रेड इंडिया का IPO 19 जून को खुलने जा रहा है. इसके लिए प्राइस बैंड 114 से 120 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है. लॉट साइज 125 शेयर है. इस IPO को Aasaan Loans IPO भी कहा जा रहा है. कंपनी का इरादा 132 करोड़ रुपये जुटाने का है. IPO की क्लोजिंग 21 जून को होगी. शेयरों की लिस्टिंग BSE, NSE पर 26 जून को होगी.

Falcon Technoprojects India IPO- 13.69 करोड़ रुपये का यह पब्लिक इश्यू 19 जून को खुलेगा और 21 जून को क्लोज होगा. प्राइस बैंड 92 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 1200 शेयर है. शेयरों की लिस्टिंग NSE SME पर 26 जून को होगी.

Durlax Top Surface IPO- कंपनी का इरादा 40.80 करोड़ रुपये जुटाने का है. यह IPO भी 19 जून को खुलकर 21 जून को बंद होगा. प्राइस बैंड 65 से 68 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 2000 शेयर है. शेयरों की लिस्टिंग NSE SME पर 26 जून को होगी.

DEE Piping Systems IPO- 418.01 करोड़ रुपये के इस IPO में 19 जून से लेकर 21 जून तक पैसे लगा सकेंगे. प्राइस बैंड 193 से 203 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 73 शेयर है. शेयरों की लिस्टिंग BSE और NSE पर 26 जून को होगी.

GEM Enviro IPO- यह इश्यू भी 19 जून को खुलेगा और 21 जून को क्लोज होगा. कंपनी 44.93 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है. प्राइस बैंड 71 से 75 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 1600 शेयर है. शेयरों की लिस्टिंग BSE SME पर 26 जून को होगी. 

Winny Immigration IPO- इश्यू 20 जून को खुलेगा और 24 जून को क्लोज होगा. प्राइस बैंड 140 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 1000 शेयर है. कंपनी का इरादा 91.28 करोड़ रुपये जुटाने का है. शेयरों की लिस्टिंग NSE SME पर 27 जून को होगी.

Dindigul Farm Product IPO (EnNutrica IPO)- 34.83 करोड़ रुपये का यह इश्यू 20 जून को खुलकर 24 जून को क्लोज होगा. 51 से 54 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय हुआ है. मिनिमम लॉट साइज 2000 शेयर है. शेयरों की लिस्टिंग BSE SME पर 27 जून को होगी.

Medicamen Organics IPO- यह IPO 21 जून को खुलेगा और 25 जून को बंद होगा. प्राइस बैंड 32 से 34 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 4000 शेयर है. कंपनी 10.54 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है. शेयर NSE SME पर 28 जून को लिस्ट होंगे.

Stanley Lifestyles IPO- लग्जरी फर्नीचर ब्रांड स्टेनली लाइफस्टाइल्स IPO के जरिए 537 करोड़ रुपये जुटाना चाहता है. कंपनी का पब्लिक इश्यू 21 जून को खुलने वाला है. इसके लिए प्राइस बैंड 351-369 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 40 शेयर तय किया गया है. इश्यू की क्लोजिंग 25 जून को होगी. शेयरों की लिस्टिंग BSE और NSE पर 28 जून को हो सकती है.

इस कंपनी की होगी लिस्टिंग

शेयर बाजार में नए सप्ताह में जो एक कंपनी लिस्ट होगी वह Ixigo की पेरेंट कंपनी Le Travenues Technology है. इसका IPO 10 जून को खुलकर 12 जून को बंद हुआ. शेयरों की लिस्टिंग BSE और NSE पर 18 जून को होगी. IPO 98.10 गुना सब्सक्राइब हुआ.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

6 hours ago

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

11 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

11 hours ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

13 hours ago

चीन के 300 अरब डॉलर के सर्विस बाजार पर भारत की नजर, कारोबार की बाधाओं का होगा आकलन

वाणिज्य विभाग ने कंपनियों से वीजा, डेटा ट्रांसफर, लाइसेंस, टैक्स और भुगतान से जुड़ी समस्याओं का ब्योरा मांगा है. इसका मकसद चीन के बड़े सर्विस बाजार में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाने और निर्यातकों के सामने आने वाली चुनौतियों की पहचान करना है.

14 hours ago

बड़ी खबरें

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

6 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

11 hours ago

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

11 hours ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

13 hours ago

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

16 hours ago