होम / बिजनेस / G-20 देशों से आने वाले ट्रैवलर्स को RBI ने दिया तोहफा, भारत में UPI से कर पायेंगे पेमेंट

G-20 देशों से आने वाले ट्रैवलर्स को RBI ने दिया तोहफा, भारत में UPI से कर पायेंगे पेमेंट

RBI ने बताया कि G-20 देशों से आने वाले ट्रैवलर्स अब बहुत ही आसानी से भारत में UPI पेमेंट्स कर सकेंगे. इस एक फैसले से भारत में डिजिटल पेमेंट्स के बहुत ज्यादा बढ़ने कि उम्मीदें लगायी जा रही हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

2016 से शरू हुई डिजिटल पेमेंट क्रान्ति की बदौलत आज देश में UPI की मदद से कहीं भी बहुत आसानी से पेमेंट की जा सकती है. सोचिये कैसा हो अगर आप दुनिया में कहीं भी जाकर UPI के माध्यम से बहुत ही आसानी के साथ पेमेंट कर सकें? इस दिशा में कदम बढ़ाते हुए भारत ने एक बहुत जरूरी फैसला लिया है.

MPC मीटिंग में लिया गया फैसला

आज सुबह हुई MPC (मोनेटरी पॉलिसी कमेटी) मीटिंग में भारत के केंद्रीय बैंक रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने बहुत से जरुरी फैसले लिए. दुनिया भर के केन्द्रीय बैंकों के द्वारा रेट्स बढाए जाने के बीच आज RBI ने भी मुख्य पॉलिसी रेट यानी रेपो रेट को 25BPS (बेसिस पॉइंट्स) बढ़ा दिया जिसके बाद यह 6.5% पर पहुँच गया. इसी मीटिंग में फैसला लिया गया कि अब G-20 देशों (अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया, मेक्सिको, रूस, सऊदी अरब, अफ्रिका, तुर्की, UK और US) से आने वाले ट्रैवलर्स भारत में UPI पेमेंट्स कर सकेंगे.

कुछ निश्चित हवाई अड्डों पर ही मिलेगी सुविधा

RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने आगे कहा कि G-20 देशों से आने वाले ट्रैवलर्स को यह सुविधा अभी केवल कुछ निश्चित हवाई अड्डों पर ही मिलेगी. इस फैसले पर टिप्पणी करते हुए फिनटेक कंपनी FIS में फिलिपिन्स और भारत के हेड ऑफ बैंकिंग, राजश्री रंगन ने कहा – RBI द्वारा भारत आने वाले ट्रैवलर्स को UPI पेमेंट की सुविधा मुहैया करवाने का फैसला बहुत ही शानदार है. भारत आने वाले कस्टमर्स अब इस सुविधा के इस्तमाल से P2M ट्रांजेक्शन कर पायेंगे. यह ट्रैवलर्स का डिजिटल पेमेंट एक्सपीरियंस बेहतर बनाने के साथ-साथ भारत में डिजिटल पेमेंट्स को भी बढ़ावा देगा.

जल्द सब जगह मुहैया करवाई जायेगी ये सुविधा

RBI ने एक स्टेटमेंट जारी करते हुए बताया कि आने वाले समय में यह सुविधा भारत के सभी एंट्री पॉइंट्स पर शुरू कर दी जायेगी. साथ ही केन्द्रीय बैंक ने यह भी बताया कि आवश्यक ऑपरेशनल इंस्ट्रकशन को जल्द ही जारी किया जाएगा. पिछले ही महीने NPCI (नेशनल पेमेंट्स कोर्पोरेशन ऑफ इंडिया) ने 10 देशों के नोन रेजिडेंट अकाउंट-होल्डर्स को अंतर्राष्ट्रीय नंबर के साथ UPI सुविधा मुहैया करवाई थी, जिसके लिए कुछ जरुरी शर्तें भी लागू की गयीं थीं.

यह भी पढ़ें: अब BHIM UPI और RuPay Card इस्तेमाल करने वालों को मिलेगा इतना कैशबैक

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अमेरिका-ईरान तनाव से कच्चे तेल में 2% उछाल, छह हफ्तों के उच्च स्तर पर पहुंची कीमतें

अमेरिकी हमलों और लाल सागर में टैंकरों पर खतरे से बढ़ी आपूर्ति बाधित होने की आशंका, ब्रेंट क्रूड 96 डॉलर प्रति बैरल के पार

44 minutes ago

मजबूत घरेलू मांग से अर्थव्यवस्था को सहारा, Q1 में 6.6% तक रह सकती है भारत की GDP ग्रोथ: Icra

ऊर्जा लागत और सप्लाई से जुड़ी चुनौतियों के बावजूद आर्थिक गतिविधियों में मजबूती, जून में 32 महीने के उच्च स्तर पर पहुंची रफ्तार

54 minutes ago

पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट

प्रधानमंत्री ने कहा कि फास्ट-ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था लागू करने के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि पेपर लीक जैसे मामलों का जल्द निपटारा हो सके.

1 hour ago

विदेशी निवेशकों का भारत पर फिर बढ़ा भरोसा, मजबूत मांग और FDI-FPI प्रवाह से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा: RBI रिपोर्ट

आरबीआई की ताजा 'स्टेट ऑफ द इकोनॉमी' रिपोर्ट के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में निर्यात और आयात दोनों में तेज वृद्धि दर्ज की गई, जो भारत के बाह्य व्यापार की मजबूत रफ्तार को दर्शाती है.

3 hours ago

सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी गिरावट के बाद आज इन शेयरों में रह सकती है हलचल, जानिए क्यों

बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 715.06 अंक यानी 0.92% की गिरावट के साथ 76,755.05 अंक पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 191.45 अंक यानी 0.79% टूटकर 23,996.25 अंक पर बंद हुआ.

4 hours ago

बड़ी खबरें

पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट

प्रधानमंत्री ने कहा कि फास्ट-ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था लागू करने के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि पेपर लीक जैसे मामलों का जल्द निपटारा हो सके.

1 hour ago

अमेरिका-ईरान तनाव से कच्चे तेल में 2% उछाल, छह हफ्तों के उच्च स्तर पर पहुंची कीमतें

अमेरिकी हमलों और लाल सागर में टैंकरों पर खतरे से बढ़ी आपूर्ति बाधित होने की आशंका, ब्रेंट क्रूड 96 डॉलर प्रति बैरल के पार

44 minutes ago

मजबूत घरेलू मांग से अर्थव्यवस्था को सहारा, Q1 में 6.6% तक रह सकती है भारत की GDP ग्रोथ: Icra

ऊर्जा लागत और सप्लाई से जुड़ी चुनौतियों के बावजूद आर्थिक गतिविधियों में मजबूती, जून में 32 महीने के उच्च स्तर पर पहुंची रफ्तार

54 minutes ago

विदेशी निवेशकों का भारत पर फिर बढ़ा भरोसा, मजबूत मांग और FDI-FPI प्रवाह से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा: RBI रिपोर्ट

आरबीआई की ताजा 'स्टेट ऑफ द इकोनॉमी' रिपोर्ट के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में निर्यात और आयात दोनों में तेज वृद्धि दर्ज की गई, जो भारत के बाह्य व्यापार की मजबूत रफ्तार को दर्शाती है.

3 hours ago

मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने नीति आयोग के CEO

1989 बैच के IAS अधिकारी अनुराग जैन ने सड़क परिवहन, उद्योग संवर्धन और प्रधानमंत्री कार्यालय में निभाई हैं अहम जिम्मेदारियां

3 hours ago