✕

होम / बिजनेस / सफर को आसान बनाने वालीं इन 2 खबरों को सुनकर खिल जाएगा आपका चेहरा

सफर को आसान बनाने वालीं इन 2 खबरों को सुनकर खिल जाएगा आपका चेहरा

सड़क से लेकर रेल मार्ग तक यात्रियों के सफर को आसान बनाने वालीं दो खबरें सामने आई हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आपके सफर को आसान बनाने से जुड़ी दो ऐसी खबरें सामने आई हैं, जो आपके चेहरे पर खुशी बिखेर देंगी.  पहली खबर मुंबई वालों के लिए है. मुंबई की बहुप्रतीक्षित कोस्टल रोड का एक हिस्सा 15 सितंबर तक बांद्रा वर्ली सी-लिंक से जुड़ जाएगा. इसके बाद  मरीन ड्राइव से बांद्रा का 45 मिनट का सफर मात्र 15 मिनट में पूरा किया जा सकेगा. कोस्टल रोड का दूसरा हिस्सा इस साल के आखिरी तक जुड़ने की उम्मीद है. इस प्रोजेक्ट प्रारंभिक लागत 8000 करोड़ रुपए थी, जो अब बढ़कर 14000 करोड़ रुपए हो गई है. 

तेजी से हुआ काम
कोस्टल रोड के खुलने से मरीन ड्राइव से  बांद्रा तक का सफर सिग्नल फ्री हो जाएगा. इस वजह से 45 मिनट की दूरी महज 15 मिनट में पूरी की जा सकेगी. दरअसल, मुंबई में पिछले कुछ दिनों बारिश पर ब्रेक था. इसके चलते प्रोजेक्ट पर तेजी से काम हुआ. बीएमसी का कहना है कि कोस्टल रोड का दूसरा हिस्सा दिसंबर 2024 तक सी-लिंक से जुड़कर आवागमन के लिए खुलने की उम्मीद है. गौरतलब है कि वर्ली बिंदु माधव ठाकरे चौक से मरीन ड्राइव तक कोस्टल रोड का एक भाग 12 मार्च, 2024 से शुरू हो चुका है. 

नया रेल रूट होगा शुरू
अब दूसरी खबर की बात करते हैं. केंद्रीय कैबिनेट ने रेल मंत्रालय के तहत 18,036 करोड़ रुपए की लागत वाली नई रेलवे लाइन परियोजना को मंजूरी दे दी है, इंदौर और मनमाड के बीच प्रस्तावित नई लाइन शुरू होने से सफर आसान होगा. यह प्रोजेक्ट 2 राज्यों - महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के 6 जिलों को कवर करेगा. इससे रेलवे के मौजूदा नेटवर्क में करीब 309 किलोमीटर की बढ़ोतरी होगी. इस परियोजना के तहत 30 नए स्टेशन बनाए जाएंगे. नए रेलवे ट्रैक प्रोजेक्ट से लगभग 1,000 गांवों और 30 लाख आबादी को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी. 

पर्यटन को बढ़ावा 
सरकार की योजना देश के पश्चिमी/दक्षिण-पश्चिमी हिस्से को मध्य भारत से जोड़ने वाला छोटा रेल मार्ग तैयार कर क्षेत्र के पर्यटन को बढ़ावा देने की है. इससे श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर सहित उज्जैन-इंदौर क्षेत्र के विभिन्न पर्यटन/धार्मिक स्थलों तक पहुंचना अपेक्षाकृत आसान हो जाएगा. बता दें कि पिछले कुछ समय से रेलवे नए ट्रैक बिछाने पर तेजी से काम कर रहा है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

8 minutes ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

22 minutes ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

51 minutes ago

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

1 hour ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

3 hours ago

बड़ी खबरें

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

1 hour ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

22 minutes ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

51 minutes ago

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

8 minutes ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

4 hours ago