होम / यूटिलिटी / 20 मिनट में पानीपत से दिल्ली एयरपोर्ट? भारत की सबसे लंबी सुरंग से होगा संभव!

20 मिनट में पानीपत से दिल्ली एयरपोर्ट? भारत की सबसे लंबी सुरंग से होगा संभव!

इस सुरंग में बहुत से फीचर्स ऐसे भी हैं जो इसे राष्ट्र की पहली और इकलौती ऐसे फीचर्स वाली सुरंग बनाते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

अगर अभी आप गूगल मैप्स खोलकर पानीपत से लेकर दिल्ली के वसंत विहार तक का रास्ता देखें तो गूगल मैप्स आपको लगभग 2.5 घंटे का समय दिखाएगा, लेकिन अगर हम आपसे कहें कि अब आप सिर्फ 20 मिनट में यह सफर तय कर सकते हैं, तो क्या आप विश्वास करेंगे? द्वारका एक्सप्रेसवे (Dwarka Expressway) पर भारत की सबसे लंबी सुरंग बनाई जा रही है और इसी सुरंग की बदौलत यह सफर समय पर पूरा हो पाएगा. 

20 लेन वाली सड़क
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने हाल ही में इस सुरंग की विशेषताओं पर खास रूप से मीडिया से बात की और जानकारी भी साझा की. यह सुरंग 3.6 किलोमीटर लंबी होगी और इसका डिजाईन भी काफी अलग होगा. इस सुरंग में बहुत से फीचर्स ऐसे भी हैं जो इसे राष्ट्र की पहली और इकलौती ऐसे फीचर्स वाली सुरंग बनाते हैं. इसके साथ ही सुरंग में 8 लेन वाली सड़क भी होगी और सुरंग के ऊपर भी एक 8 लेन वाली सड़क होगी. इतना ही नहीं, इसके स्ट्रक्चर में बारे में बात करते हुए नितिन गडकरी ने यह भी बताया कि इन 8 लेनों के अलावा दोनों तरफ 4 लेन वाली सर्विस रोड भी होगी, जिसका मतलब ये है कि इस हाईवे में कुल 20 लेन होंगी. 

इन राज्यों को प्रमुख रूप से होगा फायदा
इस वक्त पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश से आने वाले यात्रियों को दिल्ली एयरपोर्ट तक पहुंचने में काफी वक्त लगता है और यह सुरंग इन यात्रियों की यात्रा को बेहतर और सुविधाजनक तो बनेगी ही साथ ही इनके सफर में लगने वाले समय को भी कम करेगी. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह सुरंग शिव मूर्ति से लेकर वसंत विहार के बीच बनाई जाएगी और इन उत्तरी राज्यों से आने वाले यात्रियों और यहां रहने वाले लोगों को भी बेहतर सुविधा प्रदान करेगी. पानीपत से दिल्ली के बीच किया जाने वाला 2 घंटों का सफर कम होकर मात्र 20 मिनट का रह जाएगा. 

बेहतर आर्थिक पहलु
बात चाहे सिर्फ इस सुरंग की हो या फिर पूरे द्वारका एक्सप्रेसवे (Dwarka Expressway) की इन दोनों ही प्रोजेक्टों में आर्थिक पहलु का शानदार स्तर देखा जा सकता है. द्वारका एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट के दौरान लगाई गई बोलियों में 12% जितनी कमी देखने को मिली थी. यह प्रोजेक्ट लागत-प्रभाव और चुनौती भरी बोली का एक जबरदस्त उदाहरण है. आपको बता दें कि इस प्रोजेक्ट को बनाने के लिए देश की जानी-मानी कंपनियों पर भरोसा किया गया है ताकि प्रोजेक्ट समय पर पूरा हो और इसकी क्वालिटी भी शानदार हो.
 

यह भी पढ़ें: Cipla खरीदने के लिए Torrent को यूरोप से चाहिए मदद, क्या है पूरा मामला?

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

1 day ago

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

1 day ago

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

3 days ago

मिडिल ईस्ट तनाव से कच्चे तेल में उबाल, ब्रेंट 107 डॉलर के पार; होर्मुज संकट ने बढ़ाई चिंता

तेल की कीमतें पहले ही 100 डॉलर के पार जा चुकी हैं. पिछले सप्ताह भी ब्रेंट और WTI दोनों कॉन्ट्रैक्ट्स में तेजी दर्ज की गई थी. अब नए हमलों और सप्लाई रूट पर बढ़ते जोखिम ने बाजार की चिंता और बढ़ा दी है.

5 days ago

गणेश चतुर्थी पर सोना हुआ सस्ता, दिल्ली से चेन्नई तक गिरे भाव; चांदी भी ₹5,000 लुढ़की

राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,54,720 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 1,41,840 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

5 days ago


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

10 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

7 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

8 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

9 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

15 hours ago