✕

होम / बिजनेस / दिल्ली और मुंबई एयरपोर्ट पर सफर होगा महंगा, पार्किंग से लेकर दुकानों तक बढ़ेगा खर्च!

दिल्ली और मुंबई एयरपोर्ट पर सफर होगा महंगा, पार्किंग से लेकर दुकानों तक बढ़ेगा खर्च!

वित्त वर्ष 2024-25 में GMR एयरपोर्ट्स की कुल आय ₹10,414 करोड़ रही, वहीं अडानी एयरपोर्ट्स की कमाई ₹10,224 करोड़ के आसपास रही.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अगर आप दिल्ली या मुंबई एयरपोर्ट से यात्रा करते हैं, तो जल्द ही आपकी जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है. इन दोनों बड़े एयरपोर्ट्स पर अब चार्ज यानी फीस बढ़ने जा रही है. इसकी वजह है ट्राइब्यूनल (TDSAT) का एक ताजा फैसला, जो इन एयरपोर्ट्स का संचालन करने वाली कंपनियों के पक्ष में गया है. दिल्ली एयरपोर्ट का संचालन GMR समूह करता है, जबकि मुंबई एयरपोर्ट अडानी ग्रुप के अधीन है.

अब गैर-उड़ान आय भी होगी चार्ज निर्धारण का आधार

अब तक एयरपोर्ट्स पर लैंडिंग फीस, पैसेंजर सर्विस फीस जैसी केवल उड़ानों से जुड़ी आय को ही आधार मानकर चार्ज तय किए जाते थे, लेकिन अब ट्राइब्यूनल के फैसले के बाद पार्किंग, विज्ञापन, रिटेल दुकानों आदि से होने वाली गैर-उड़ान कमाई को भी इस गणना में जोड़ा जाएगा. इस बदलाव का मतलब है कि एयरपोर्ट कंपनियों की कुल आय अब ज्यादा मानी जाएगी, जिससे वे यात्रियों से वसूले जाने वाले शुल्कों में बढ़ोतरी कर सकेंगी.

टिकट की कीमत और एयरलाइंस पर असर

कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज की रिपोर्ट बताती है कि आने वाले 10 वर्षों में एयरपोर्ट चार्ज में औसतन 6 प्रतिशत की वृद्धि हो सकती है. इससे एयरलाइंस की लागत बढ़ेगी, जिसका सीधा असर टिकट की कीमतों पर पड़ेगा. उदाहरण के तौर पर, फाइनेंशियल ईयर 2024-25 में इंडिगो की कुल कमाई 80,803 करोड़ रुपये रही. नए शुल्क मॉडल के चलते इसकी आय पर करीब 3.4 प्रतिशत का असर पड़ सकता है.

पुराना विवाद, अब मिला फैसला

गौरतलब है कि 2006 में दिल्ली और मुंबई एयरपोर्ट्स का निजीकरण हुआ था. 2012-13 में इन कंपनियों ने AERA (एयरपोर्ट रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया) के उस नियम को चुनौती दी थी, जिसमें गैर-उड़ान कमाई को चार्ज निर्धारण में शामिल नहीं किया जाता था. कंपनियों की मांग थी कि "सिंगल-टिल मॉडल" लागू किया जाए, जिसमें एयरपोर्ट की सभी तरह की आय को जोड़कर चार्ज तय किए जाएं. अब ट्राइब्यूनल ने इन कंपनियों के पक्ष में फैसला सुना दिया है, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने भी संज्ञान में लिया है. इससे एयरपोर्ट चार्ज में बढ़ोतरी का रास्ता साफ हो गया है.

शेयर बाजार में सकारात्मक असर

इस फैसले का असर शेयर बाजार पर भी देखने को मिला है. GMR एयरपोर्ट्स के शेयर 1 जुलाई से 11 जुलाई के बीच लगभग 5% तक चढ़े जबकि इसी अवधि में Nifty50 में गिरावट आई.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

1 day ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

1 day ago

बड़ी खबरें

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

11 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.