होम / बिजनेस / टेलीकॉम कंपनियों के साथ हुई ट्राई की बैठक, OTT को लेकर उठा मुद्दा
टेलीकॉम कंपनियों के साथ हुई ट्राई की बैठक, OTT को लेकर उठा मुद्दा
TRAI के साथ हुई टेलीकॉम कंपनियों की बैठक में वैसे तो कई मुद्दों पर चर्चा हुई लेकिन कंपनियों की ओर से OTT को रेग्यूलेशन में लाए जाने को लेकर अपनी बात कही है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
बुधवार को टेलीकॉम कंपनियों के साथ ट्राई की बैठक हुई. इस बैठक में कंपनियों ने ट्राई के सामने ये मांग रखी कि OTT प्लेटफॉर्म पर रेग्यूलेशन लगना चाहिए. इस मीटिंग में कॉल ड्रॉप को लेकर भी मुद्दा उठाया गया. इस बैठक में एयरटेल, वोडाफोन, और जियो जैसी कंपनियों ने भाग लिया. बैठक में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को भी रेग्यूलेशन के दायरे में लाने की बात कही गई है.
किन-किन मुद्दों पर हुई चर्चा
ट्राई के साथ टेलीकॉम कंपनियों की इस बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई. टेलीकॉम कंपनियों की ओर से कहा गया कि ओटीटी प्लेटफॉर्म को रेग्यूलेशन के दायरे में लाया जाना चाहिए. हालांकि अब ट्राई ने कंपनियों से कहा कि कहा है कि वो इसे लेकर कंसल्टेशन पेपर लेकर आएगी. इससे पहले ट्राई और टेलीकॉम कंपनियों के सीईओ की बैठक में भी ये मुद्दा उठा था, जिसमें कॉल ड्राप के मुद्दे पर नेटवर्क ऑडिट करने पर भी चर्चा हुई थी.
कॉल ड्राप के मुददे पर सख्त होने चाहिए रेग्यूलेशन
सरकार की ओर से ट्राई को कहा गया है कॉल ड्राप की समस्या को खत्म करने के लिए कॉल क्वॉलिटी के मानको को और सख्त बनाया जाना चाहिए. ट्राई की ओर से कहा गया है कि आम आदमी को बेहतर कॉल क्वालिटी मिले इसके लिए जरूरी है कि सेवाओं की क्वॉलिटी का लेवल सुपर होना चाहिए, जिससे आम आदमी को बेहतर क्वॉलिटी की कॉल मिल सके.
कॉल ड्राप को लेकर इससे पहले भी हो चुकी है मीटिंग
कॉल ड्राप को लेकर इससे पहले भी मीटिंग हो चुकी है. ट्राई के लिए हमेशा ही कॉल ड्राप एक अहम मुददा रहा है. इसे लेकर वो अक्सर कंपनियों को सख्त निर्देश देती रही है. आज की इस बैठक में एयरटेल के सीईओ गोपाल विठठल भी मौजूद रहे. उन्होंने भी कई मामलों को लेकर अपनी बात कही.
टैग्स