✕

होम / बिजनेस / TRAI के इस कदम से आपके लिए सही गलत की पहचान हो जाएगी आसान, ऐसे मिलेगा फायदा

TRAI के इस कदम से आपके लिए सही गलत की पहचान हो जाएगी आसान, ऐसे मिलेगा फायदा

दूसंचार नियामक ट्राई ने टेलीकॉम कंपनियों को कुछ आवश्यक निर्देश दिए हैं, जिनके उल्लंघन पर कार्रवाई भी होगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

मोबाइल यूजर्स को अगले महीने से बड़ी राहत मिलने वाली है. टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ग्राहकों को फर्जी कॉल और मैसेज से छुटकारा दिलाने के लिए सेवा प्रदाता कंपनियों की नकेल कसने जा रहा है. एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ट्राई ने सभी दूरसंचार कंपनियों, जैसे कि जियो, एयरटेल, वोडाफोन-आइडिया और BSNL निर्देश दिए हैं कि 30 सितंबर तक 140 मोबाइल नंबर सीरीज से शुरू होने वाली टेलीमार्केटिंग कॉल और कॉमर्शियल मैसेजिंग को ब्लॉकचेन-बेस्ड DLT प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट किया जाए. 

सरकार का इस पर है जोर
ट्राई ने प्रमोशनल कॉल को पर्सनल नंबर से करने पर दंड का भी प्रावधान किया है. दरअसल, फर्जी कॉल-मैसेज को रोकने के लिए दूरसंचार विभाग की ओर से खास 140 और 160 मोबाइन नंबर की सीरीज जारी की गई है. 140 सीरीज को प्रमोशनल कॉल और मैसेज के लिए लागू किया जा रहा है. जबकि 160 सीरीज से वित्तीय लेनदेन और बैंकिंग से जुड़े मैसेज आएंगे. सरकार सभी प्रमोशनल एवं वित्तीय मैसेज की ट्रैसेबिलिटी को बढ़ाने साथ ही प्रचार के कंटेंट के दुरुपयोग को रोकने पर काम कर रही है. उसी के मद्देनजर यह व्यवस्था की गई है.

केवल इन्हें ही होगा अधिकार 
नियामक की तरफ से कहा गया है कि कमर्शियल मैसेज में हेडर, भेजने वाले के कोड को डीएलटी प्लेटफॉर्म पर रजिस्टर्ड कराना होगा. यदि कोई 140 या फिर 160 नंबर की सीरीज के अलावा किसी दूसरे नंबर से प्रमोशनल या बैंकिंग मैसेज भेजता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. TRAI की तरफ से यह भी कहा गया है कि 1 सितंबर 2024 से सभी टेलीकॉम कंपनियों को ऐसे URL, APK, OTT लिंक या कॉल बैक नंबर वाले संदेश प्रसारित करने से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा, जिसमें मैसेज या कॉल के सही सोर्स की जानकारी नहीं होगी. केवल पंजीकृत संस्था ही मोबाइल यूजर्स को प्रमोशनल, वित्तीय या बैंकिंग मैसेज भेज सकेंगी.

धोखाधड़ी पर लगेगी लगाम
लिंक वाले मैसेज से वित्तीय धोखाधड़ी का खतरा रहता है. कई बार मोबाइल यूजर इस तरह के मैसेज के जाल में फंसकर आर्थिक अपराध का शिकार बन जाते हैं. ट्राई के कदम से इस तरह के मामलों में कमी आ सकेगी. इसके साथ ही  140 और 160 सीरीज से आने वाले कॉल या मैसेज से ग्राहकों को इसका अंदाजा हो जाएगा कि कॉल या मैसेज किसी रजिस्टर्ड संस्था से ही है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

12 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

13 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

13 hours ago

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

14 hours ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

16 hours ago

बड़ी खबरें

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

14 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

13 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

13 hours ago

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

12 hours ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

16 hours ago