होम / बिजनेस / आज से खुला Tracxn Technologies का IPO, पैसा लगाने से पहले जान लीजिये सबकुछ

आज से खुला Tracxn Technologies का IPO, पैसा लगाने से पहले जान लीजिये सबकुछ

एक रिटेल निवेशक 13 लॉट के लिए अप्लाई कर सकता है, यानी 2405 शेयरों के लिए, जिसकी कीमत 1,92,400 रुपये होगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मुंबई: आज से एक और IPO बाजार में कदम रखने जा रहा है, Tracxn Technologies Limited का IPO आज से खुल रहा है और 12 अक्टूबर तक आप इसमें पैसे लगा सकते हैं. इस कंपनी में Flipkart के को-फाउंडर्स सचिन बंसल और बिन्नी बंसल ने भी निवेश किया हुआ है. ये एक टॉप मार्केट इंटेलीजेंस डेटा प्रोवाइडर कंपनी है. अगर आप इस IPO में पैसा लगाने की सोच रहे हैं तो पहले इसके बारे में आपको पूरी जानकारी हासिल कर लेनी चाहिए. 

प्राइस बैंड 
इस IPO का प्राइस बैंड 1 रुपये की फेस वैल्यू पर 75-80 रुपये प्रति शेयर है, 185 शेयरों का लॉट साइज है, यानी अपर प्राइस बैंड पर आपको 14,800 रुपये का निवेश करना होगा, इसके बाद आप चाहें तो 185 के मल्टीपल में और निवेश कर सकते हैं. एक रिटेल निवेशक 13 लॉट के लिए अप्लाई कर सकता है, यानी 2405 शेयरों के लिए, जिसकी कीमत 1,92,400 रुपये होगी. कुल ऑफर साइज का 75 परसेंट हिस्सा QIBs के लिए रिजर्व है, 15 परसेंट गैर संस्थागत निवेशकों के लिए और बाकी 10 परसेंट रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व है.

कब होगी लिस्टिंग 
अनुमान है कि बोली लगाने वालों को शेयरों का अलॉटलमेंट 17 अक्टूबर को होगा, जबकि जिन्हें इसके शेयर नहीं मिलेंगे उन्हें पैसों का रिफंड 18 अक्टूबर को किया जाएगा. सफल बिडर्स के डीमैट खातों में शेयर 19 अक्टूबर को क्रेडिट कर दिये जाएंगे, 20 अक्टूबर को BSE, NSE में इसकी लिस्टिंग होने की संभावना है.

ग्रे मार्केट में भाव
ग्रे मार्केट में इस कंपनी को लेकर अभी किसी तरह की कोई हलचल नहीं है, ग्रे मार्केट मूवमेंट पर रखने वालों के मुताबिक कल तक इस पर किसी तरह का कोई प्रीमियम नहीं देखने को मिल रहा था. आज इसमें 6 रुपये का प्रीमियम दिख रहा है. 

310 करोड़ जुटाने की योजना 
Tracxn Technologies का इश्यू एंकर इनवेस्टर के लिये 7 अक्टूबर को ही खुला था, जिसमें कंपनी ने करीब 140 करोड़ रुपये जुटाए हैं. Tracxn IPO के जरिये 310 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है. कंपनी के प्रमोटर्स और शेयरहोल्डर्स ऑफर फॉर सेल के जरिये 38,672,208 इक्विटी शेयर जारी करेंगे. इश्यू के बाद प्रमोटर्स की शेयरहोल्डिंग 15.28 परसेंट घटकर 50.93 से कम होकर 35.65 परसेंट हो जाएगी. कंपनी को OFS हिस्से से कोई आय नहीं मिलेगी, सबकुछ कंपनी के प्रमोटर्स के खाते में जाएगा. 

कंपनी के बारे में जानिये
कंपनी की शुरुआत 2012 में हुई थी. निजी कंपनी डेटा के लिए अग्रणी ग्लोबल मार्केट इंटेलीजेंस मुहैया कराने वालों में से एक है और सभी क्षेत्रों और भौगोलिक क्षेत्रों में ग्लोबल लेवल पर टॉप पांच खिलाड़ियों में से एक है. यह IoT, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, वर्चुअल रियलिटी, रोबोटिक्स, ब्लॉक चेन और इलेक्ट्रिक वाहनों जैसे उभरते टेक्नोलॉजिकल सेगमेंट में निजी कंपनियों के सबसे बड़े कवरेज में से एक है. कंपनी के पास एक एसेट लाइट बिजनेस मॉडल है और एक सेवा ("SaaS")-बेस्ड प्लेटफॉर्म के रूप में एक सॉफ्टवेयर ऑपरेट करता है जो 662 मिलियन से ज्यादा वेब डोमेन स्कैन करता है, और 1.84 मिलियन से ज्यादा संस्थाओं को प्रोफाइल करता है. 30 जून, 2022 तक 58 से ज्यादा अधिक देशों में इसके प्लेटफॉर्म के 1,139 कस्टमर अकाउंट्स में 3,271 यूजर्स हैं. इसके ग्राहकों में कई फॉर्च्यून 500 कंपनियां या उनके सहयोगी शामिल हैं. कस्टमर अकाउंट में 30.42 परसेंट की CAGR से ग्रोथ देखने को मिली है. 

VIDEO: अब भारत में बिना क्वालिटी चेक नही आ पाएंगे विदेशी मेडिकल प्रोडक्ट


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

2 days ago


बड़ी खबरें

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

1 day ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago