होम / बिजनेस / ONDC के लिए ‘आपदा में अवसर’ बनी टमाटर की महंगाई, बेच डाले इतने हजार किलो टमाटर

ONDC के लिए ‘आपदा में अवसर’ बनी टमाटर की महंगाई, बेच डाले इतने हजार किलो टमाटर

 टमाटर की महंगाई में हर कोई सस्‍ता टमाटर खोज रहा है. लेकिन जब सरकार ने सस्‍ता टमाटर बेचा तो ONDC ने उसके जरिए 40 हजार किलो से ज्‍यादा टमाटर बेच डाले. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

टमाटर की महंगाई ने अमीर से लेकर गरीब तक सबको परेशान कर रखा है, क्‍योंकि ये हर किसी की सब्‍जी में पड़ता है. टमाटर की महंगाई आम आदमी पर एक तरह से आपदा की तरह आई थी. 20 रुपये किलो में बिकने वाला टमाटर 150 रुपये किलो तक बिक रहा था. ऐसे में सरकार इसे सस्‍ते में बेच रही है. आम आदमी पर आई इस आपदा को सरकार की एक संस्‍था ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ONDC) ने आपदा में अवसर बना लिया. संस्‍था सस्‍ते टमाटर बेचने की योजना में अब तक 45 हजार किलो से ज्‍यादा टमाटर बेच चुकी है. 

21 जुलाई से शुरू हुई थी टमाटर बेचने की योजना 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, टमाटर के दामों के बाजार में 250 रुपये से ज्‍यादा जाने के बाद सरकार ने सस्‍ते में टमाटर बेचने का निर्णय लिया था. सरकार ने इस काम के लिए राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता महासंघ (एनसीसीएफ) और एनएएफईडी को चुना था. NCCF ही खुले बाजार में सस्‍ता टमाटर मुहैया करा रही थी. ONDC के हेड टी कोशी ने बताया कि वो हर रोज सुबह 9 बजे सस्‍ता टमाटर मुहैया कराते थे. जोकि कुछ ही घंटो में बिक जाता था. NCCF ने हमारे लिए जो टमाटर की सीमा तय की थी उसके अनुसार हमें हर रोज 2000 किलो टमाटर मिल रहा था. जोकि बिक्री शुरू होने के कुछ ही घंटों में खत्‍म हो जाता था. 

मुनाफाखोरी न करें दुकानदार 
ONDC के हेड टी कोशी कहते हैं कि हमसे खरीदकर कोई टमाटर की मुनाफाखोरी न करे इसके लिए हमने एक आईडी को सिर्फ 2 किलो टमाटर ही दिया. अब अगर कोई एक परिवार के सदस्‍य अलग-अलग आईडी बनाकर ज्‍यादा ले रहे हों तो ऐसे मामले सीमित ही होंगे. ONDC अब तक 22500 ऑर्डर के जरिए 45 हजार किलो ग्राम से ज्‍यादा टमाटर को डिलीवर कर चुकी है. 

15 लाख किलो टमाटर बेचे जा चुके हैं
सरकार की ओर से अब तक सस्‍ते टमाटर को मुहैया कराने के लिए एनसीसीएफ और एनएएफईडी की ओर से देशभर से 15 लाख किलो टमाटर खरीदा जा चुका है. ये दोनों संस्‍थाएं उसे अलग-अलग राज्‍यों में बेच चुकी हैं. इन दोनों संस्‍थाओं ने जिन राज्‍यों में ये टमाटर बेचा है, उसमें दिल्‍ली, लखनऊ, कानपुर, वारणसी, प्रयागराज, पटना, मुजफ्फरपुर, आरा और बक्‍सर जैसी जगहें शामिल हैं जहां ये टमाटर बेचा गया है. हालांकि ओएनडीसी पर कब तक ये बिक्री चलेगी इसके बारे में कहा नहीं जा सकता है. हालांकि अब टमाटर के दामों में काफी कमी आ चुकी है. एनसीसीएफ  ने टमाटर की बिक्री 90 रुपये किलो से शुरू की थी जिसे अब 50 रुपये किलो कर दिया गया है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

सरकार ने वाणिज्यिक कोयला खदानों की 16वीं नीलामी शुरू की, 9 राज्यों के 25 ब्लॉक शामिल

2020 में निजी क्षेत्र की भागीदारी शुरू होने के बाद अब तक 147 कोयला खदानों की नीलामी, छह पहले आवंटित खदानों के लिए विकास एवं उत्पादन समझौते भी हुए.

17 minutes ago

ICICI प्रूडेंशियल लाइफ के टर्म प्लान कारोबार में 53.89% की वृद्धि, दावा निपटान अनुपात 99.3%: रिपोर्ट

31 मार्च 2026 तक दिल्ली में 3.69 लाख लोगों को बीमा सुरक्षा, बीमित राशि ₹1.30 लाख करोड़; कंपनी ने पिछले सात साल में ग्राहकों को ₹6,087 करोड़ के लाभ दिए.

27 minutes ago

टाटा संस लिस्टिंग पर टाटा ट्रस्ट्स की असहमति, दूसरे विकल्प तलाशने का फैसला

17 सितंबर को हुई टाटा संस के निदेशक मंडल की बैठक में टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल एन. टाटा ने समूह की एक सदी से अधिक पुरानी संरचना को बनाए रखने के पक्ष में ट्रस्ट्स का रुख दोहराया.

52 minutes ago

SP ग्रुप को राहत देने के लिए ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव पर टाटा ट्रस्ट्स की पहल, 18 महीने में पूरा हो सकता है सौदा

NCLT के जरिए चुनिंदा कैपिटल रिडक्शन की योजना, टाटा संस के शेयरों की इनकम टैक्स फेयर वैल्यू के आधार पर होगी गणना

1 hour ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

1 hour ago

बड़ी खबरें

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

5 minutes ago