✕

होम / बिजनेस / आज का शेयर बाजार: निवेश, ऑर्डर और कोर्ट के फैसलों से आज ये शेयर रहेंगे फोकस में

आज का शेयर बाजार: निवेश, ऑर्डर और कोर्ट के फैसलों से आज ये शेयर रहेंगे फोकस में

सोमवार को BSE का सेंसेक्स 322.39 अंक गिरकर 85,439.62 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं, NSE का निफ्टी 78.25 अंक की गिरावट के साथ 26,250.30 पर बंद हुआ.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 8 months ago

घरेलू शेयर बाजार में बीते कारोबारी सत्र में दबाव देखने को मिला, लेकिन चुनिंदा शेयरों में अब भी मजबूती के संकेत बने हुए हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से भारतीय उत्पादों पर टैरिफ बढ़ाने की चेतावनी और वैश्विक घटनाक्रमों के असर से सोमवार को बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ. सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 322.39 अंक यानी 0.38 फीसदी गिरकर 85,439.62 के स्तर पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान सेंसेक्स एक समय 446.68 अंक तक टूटकर 85,315.33 के निचले स्तर पर भी पहुंच गया था. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी दिन की शुरुआत में 26,373.20 के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंचने के बाद फिसल गया और अंत में 78.25 अंक यानी 0.30 फीसदी की गिरावट के साथ 26,250.30 पर बंद हुआ.

वैश्विक तनाव और दिग्गज शेयरों में बिकवाली

अमेरिका द्वारा वेनेजुएला पर हमले और भारत पर टैरिफ बढ़ाने की चेतावनी से निवेशकों की धारणा कमजोर हुई. इसका असर बैंकिंग, आईटी और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे बड़े शेयरों पर पड़ा. बाजार में बिकवाली के चलते सेंसेक्स और निफ्टी दोनों दबाव में रहे.

सेंसेक्स में कौन से शेयर गिरे, किनमें दिखी मजबूती

सेंसेक्स की कंपनियों में HDFC Bank, Infosys, HCL Tech, Bajaj Finance, TCS और Reliance Industries के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली. दूसरी ओर, Bharat Electronics, Hindustan Unilever (HUL), Tata Steel और UltraTech Cement के शेयरों में खरीदारी का रुझान बना रहा.

आज इन शेयरों में दिख रही है मजबूत खरीदारी

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार Nestle India, UltraTech Cement, Tata Steel, Asian Paints, HUL, Axis Bank और ICICI Bank में अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है. इन शेयरों ने अपने 52 हफ्तों के उच्च स्तर को पार कर लिया है, जो इनमें आगे भी तेजी का संकेत माना जा रहा है.

इन स्टॉक्स में मंदी के संकेत

तकनीकी इंडिकेटर MACD के मुताबिक HDFC Bank, Infosys, HCL Tech, Bajaj Finance, TCS, Tech Mahindra और RIL के शेयरों में मंदी के संकेत मिले हैं. इसका मतलब है कि इन शेयरों में निकट भविष्य में दबाव बना रह सकता है. हालांकि बाजार पर वैश्विक तनाव का असर दिख रहा है, लेकिन चुनिंदा शेयरों में मजबूत ट्रेंड बना हुआ है. निवेशक आज के कारोबार में HUL, Axis Bank और अन्य मजबूत शेयरों पर नजर रख सकते हैं, जबकि कमजोर संकेत वाले स्टॉक्स में सतर्कता बरतना जरूरी होगा.

इन पर भी रखें नजर

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार आज शेयर बाजार में निवेश, ऑर्डर जीत, फंड जुटाने, प्रबंधन में बदलाव और कोर्ट के अहम फैसलों के चलते ONGC से लेकर Adani Power तक कई स्टॉक्स फोकस में रहेंगे. ONGC ने जापानी कंपनी Mitsui OSK Lines के साथ एथेन गैस ट्रांसपोर्ट के लिए जॉइंट वेंचर में निवेश समझौते किए हैं, जबकि Waaree Energies की सब्सिडियरी ने बैटरी मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के लिए ₹1,003 करोड़ जुटाए हैं. Raymond Lifestyle और Polycab India में सीनियर मैनेजमेंट नियुक्तियां हुई हैं, वहीं NBCC को ओडिशा से ₹134 करोड़ से ज्यादा के नए प्रोजेक्ट मिले हैं. Adani Power को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है, जिससे उसके शेयर पर सकारात्मक असर दिख सकता है. इसके अलावा Avanse Financial Services ने ₹1,200 करोड़ जुटाए हैं, NCCCL को Lodha Developers से बड़ा कंस्ट्रक्शन ऑर्डर मिला है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)

 

 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले खाद्य तेल पर राहत, क्रूड सोयाबीन-पाम ऑयल पर ड्यूटी 10% से घटकर 5%

क्रूड सोयाबीन और पाम ऑयल पर ड्यूटी 10 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दी गई है, जबकि क्रूड सूरजमुखी तेल पर इसे 10 फीसदी से घटाकर शून्य कर दिया गया है.

8 hours ago

बॉम्बे रेयॉन: SBI के बार-बार किए गए कर्ज बचाव की जांच जरूरी

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्रशांत अग्रवाल परिवार को बार-बार एक और मौका क्यों दिया? ₹4,000 करोड़ का CDR. ₹934 करोड़ का डेट-फॉर-शेयर्स स्वैप. फिर ₹5,600 करोड़ का S4A, जिसमें ₹2,249.74 करोड़ को "असस्टेनेबल" घोषित कर शेयरों और डिबेंचर्स में बदल दिया गया. पांच साल बाद दिवालिया प्रक्रिया.

13 hours ago

बजट 2027-28 की तैयारियां शुरू, 12 अक्टूबर से मंत्रालयों के साथ प्री-बजट बैठकें; 6 अक्टूबर तक मांगे प्रस्ताव

वित्त मंत्रालय के बजट विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्री-बजट बैठकें 12 अक्टूबर से शुरू होकर 13 नवंबर तक चलेंगी. इन बैठकों में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के साथ उनके खर्च और आगामी वित्त वर्ष के लिए आवश्यक बजट आवंटन पर चर्चा की जाएगी.

15 hours ago

ओला इलेक्ट्रिक का बड़ा फंड जुटाने का प्लान, 28 सितंबर को राइट्स इश्यू पर बोर्ड की बैठक

बैठक में राइट्स इश्यू के आकार, शर्तों और इससे जुड़े अन्य पहलुओं पर चर्चा की जा सकती है.

15 hours ago

कल 300 अंक चढ़ा सेंसेक्स, आज बाजार पर दबाव के संकेत; कच्चा तेल, US यील्ड और NSE लिस्टिंग पर नजर

बुधवार को सेंसेक्स 299.17 अंक यानी 0.40 फीसदी बढ़कर 74,828.25 पर बंद हुआ. निफ्टी भी 117.80 अंक यानी 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ 23,446.80 पर बंद हुआ.

16 hours ago


बड़ी खबरें

FD कराने वालों के लिए जरूरी खबर, 1 अक्टूबर से बदलेंगे नियम; जानें आपकी जमा पर क्या होगा असर

नए नियमों में 3 करोड़ रुपये या उससे अधिक की जमा राशि वाली बल्क डिपॉजिट को भी शामिल किया गया है. ऐसे डिपॉजिट के लिए बैंक को हर दिन अपनी वेबसाइट पर लागू ब्याज दर अपडेट करनी होगी.

12 hours ago

फेस्टिव सीजन से पहले खाद्य तेल पर राहत, क्रूड सोयाबीन-पाम ऑयल पर ड्यूटी 10% से घटकर 5%

क्रूड सोयाबीन और पाम ऑयल पर ड्यूटी 10 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दी गई है, जबकि क्रूड सूरजमुखी तेल पर इसे 10 फीसदी से घटाकर शून्य कर दिया गया है.

8 hours ago

बॉम्बे रेयॉन: SBI के बार-बार किए गए कर्ज बचाव की जांच जरूरी

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्रशांत अग्रवाल परिवार को बार-बार एक और मौका क्यों दिया? ₹4,000 करोड़ का CDR. ₹934 करोड़ का डेट-फॉर-शेयर्स स्वैप. फिर ₹5,600 करोड़ का S4A, जिसमें ₹2,249.74 करोड़ को "असस्टेनेबल" घोषित कर शेयरों और डिबेंचर्स में बदल दिया गया. पांच साल बाद दिवालिया प्रक्रिया.

13 hours ago

3BHK और प्रीमियम घरों की बढ़ी मांग, क्या बदल रही है होमबायर्स की पसंद? डेवलपर्स ने बताया नया ट्रेंड

एनारॉक के एक सर्वे के अनुसार, सिर्फ घर का आकार ही नहीं, खरीदारों का बजट भी ऊपर जा रहा है. सर्वे में 90 लाख से 1.5 करोड़ रुपये का प्राइस बैंड सबसे लोकप्रिय रहा. वहीं 1.5 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत वाले घरों की ओर भी खरीदारों का झुकाव बढ़ा है.

12 hours ago

बजट 2027-28 की तैयारियां शुरू, 12 अक्टूबर से मंत्रालयों के साथ प्री-बजट बैठकें; 6 अक्टूबर तक मांगे प्रस्ताव

वित्त मंत्रालय के बजट विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्री-बजट बैठकें 12 अक्टूबर से शुरू होकर 13 नवंबर तक चलेंगी. इन बैठकों में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के साथ उनके खर्च और आगामी वित्त वर्ष के लिए आवश्यक बजट आवंटन पर चर्चा की जाएगी.

15 hours ago