होम / बिजनेस / सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन इन शेयरों पर रखें नजर, बन रहा है कमाई का मौका!

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन इन शेयरों पर रखें नजर, बन रहा है कमाई का मौका!

आज शेयर बाजार के लिए सप्ताह का आखिरी कारोबारी दिन है, कुछ शेयरों में आज तेजी के संकेत मिल रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन यानी गुरुवार को भी तेजी दर्ज की गई. हालांकि, बुधवार के मुकाबले तेजी कुछ कम रही, लेकिन राहत की बात ये है कि गिरावट के दौर पर ब्रेक लग गया है. तीस शेयरों पर आधारित BSE सेंसेक्स बृहस्पतिवार को 44.42 अंक की बढ़त के साथ 61,319.51 और NSE निफ्टी 20 अंक के उछाल के साथ 18,035.85 के लेवल पर बंद हुआ. आज सप्ताह का आखिरी कारोबारी दिन है, आज बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर देखने को मिल सकता है.  

तेजी-मंदी वाले शेयर
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने Adani Wilmar, Brightcom Group, Spicejet और NTPC में तेजी के संकेत दिए हैं. यानी इन शेयरों में आज उछाल आ सकता है. वहीं, मंदी के संकेत दिखा रहे शेयरों की बात करें, तो उसमें Techno Electric, Ramkrishna Forgings, Bajaj Electricals और KNR Constructions शामिल हैं. इन स्टॉक्स में आज गिरावट आ सकती है.

ऐसा रहा है प्रदर्शन
अब नजर डालते हैं आज तेजी के संकेत वाले शेयरों के पिछले प्रदर्शन पर, ताकि आपको मुनाफे वाला सौदा पकड़ने में आसानी हो. अडानी विल्मर के लिए गुरुवार का दिन शुभ रहा. ये शेयर 4.99% की तेजी के साथ 417.40 रुपए पर बंद हुआ. जबकि पिछले 5 दिनों में इसमें 3.82% और एक महीने में 27.06 की गिरावट आई है. यह सबकुछ हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के चलते हुआ है. वहीं, डिजिटल मार्केटिंग कंपनी Brightcom Group कल करीब 5 फीसदी की नरमी के साथ 25.25 रुपए पर बंद हुआ. पिछले काफी समय से ये शेयर गोता लगा रहा है और अपने 52 वीक के हाई लेवल 108.75 रुपए से काफी पीछे है.   

11.61% की छलांग
एयरलाइन कंपनी SpiceJet Limited के शेयर ने गुरुवार को शानदार 11.61% की छलांग लगाई. 36.05 रुपए पर ट्रेड कर रहे इस शेयर का 52 हफ़्तों का उच्चतम स्तर 66.20 रुपए है और बीते 5 दिनों में इसने 2.56% का रिटर्न दिया है. इसी तरह, नेशनल थर्मल पावर कारपोरेशन यानी NTPC का शेयर भी बढ़त के साथ बंद हुआ. 167.30 रुपए के भाव पर मिल रहे इस शेयर का 52-वीक का हाई लेवल 182.95 रुपए है. आज इन सभी शेयरों में MACD ने तेजी के संकेत दिए हैं.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Mobavenue AI Tech का बड़ा दांव, नई ब्रांड पहचान के साथ लॉन्च किया AI आधारित Neural Engine

कंपनी की यह रीब्रांडिंग एक बूटस्ट्रैप्ड मुंबई स्टार्टअप से सूचीबद्ध वैश्विक AdTech प्लेटफॉर्म तक के उसके विकास को दर्शाती है. इसके साथ ही कंपनी ने एक नई AI इंटेलिजेंस लेयर भी पेश की है, जिसे इस तरह तैयार किया गया है कि वह मार्केटर्स के विज्ञापन की योजना बनाने, लॉन्च करने और उसके प्रदर्शन को मापने के तरीके को बदल सके.

10 hours ago

FireAI को SucSEED Indovation Fund से मिला 2.5 करोड़ रुपये का निवेश, एंटरप्राइज विस्तार पर देगी जोर

AI आधारित डिसीजन इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म FireAI निवेश का इस्तेमाल सेल्स इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने और रिसर्च एंड डेवलपमेंट को मजबूत करने में करेगी.

13 hours ago

भारत का तीसरा इंपोर्ट बिल

देश ने एक पीढ़ी तक दो बड़ी निर्भरताओं को संभाला है, कच्चा तेल और सोना. अब तीसरी निर्भरता चुपचाप हर AI-पावर्ड ऐप और वर्कफ्लो के अंदर बन रही है, जिसकी कीमत टोकन के आधार पर तय होती है, बिल डॉलर में आता है और जिसका स्वामित्व लगभग पूरी तरह विदेशों में है.

13 hours ago

400 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑर्डर, बाजेल प्रोजेक्ट्स ने मिस्र में बढ़ाया पावर ट्रांसमिशन कारोबार

यह परियोजना मिस्र के राष्ट्रीय ग्रिड को मजबूत करने वाली प्रमुख योजनाओं का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देश में हाई वोल्टेज बिजली ट्रांसमिशन क्षमता को बढ़ाना और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है.

13 hours ago

The Hundred 2026 की भारत में नई पारी, JioStar ने खरीदे टीवी और डिजिटल राइट्स

कंपनी ने टूर्नामेंट के भारत में टीवी और डिजिटल प्रसारण के एक्सक्लूसिव अधिकार हासिल कर लिए हैं. इसके तहत सभी 68 मैच JioHotstar पर लाइव स्ट्रीम होंगे, जबकि Star Sports Network पर उनका सीधा प्रसारण किया जाएगा.

15 hours ago

बड़ी खबरें

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

16 hours ago