होम / बिजनेस / आज कैसी रहेगी बाजार की चाल, किन शेयरों में हैं मुनाफा कमाने की गुंजाइश?

आज कैसी रहेगी बाजार की चाल, किन शेयरों में हैं मुनाफा कमाने की गुंजाइश?

शेयर बाजार में आज उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. इसके अलावा, कुछ शेयरों में आज तेजी के संकेत मिल रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

सप्ताह के पहले दिन की शुरुआत शेयर बाजार (Stock Market) के लिए अच्छी रही. सोमवार को बाजार हरे निशान पर बंद हुआ. इस दौरान, इस दौरान BSE सेंसेक्स 99.08 उछलकर 62,724.71 और NSE निफ्टी 38.10 अंक चढ़कर 18,601.50 पर पहुंच गया. वैश्विक बाजारों से सकारात्मक संकेत और स्थानीय स्तर पर कुछ सेक्टर्स में आई मजबूती के चलते बाजार में कल तेजी आई. आज यान मंगलवार को मार्केट में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. चलिए अब जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं.

MACD का रुझान
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज Apollo Tyres, Delhivery, Petronet LNG और Mirc Electronics में तेजी के संकेत दिए हैं. जिसका मतलब है कि इन शेयरों में उछाल आ सकता है और मुनाफा कमाने का मौका बन सकता है. हालांकि, BW Hindi सलाह देता है कि निवेश से पहले पर्याप्त रिसर्च करें और किसी एक्सपर्ट की राय जरूर लें. क्योंकि शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है. इसी तरह, MACD ने कुछ शेयरों में मंदी के भी संकेत दिए हैं. MACD की मानें तो आज Tata Consumer Products के साथ-साथ Central Bank, Policy Bazar और Karnataka Bank के शेयर गिरावट दर्ज कर सकते हैं. 

इनमें मजबूत खरीदारी 
अब बात करते हैं मजबूत खरीदारी और बिकवाली के दबाव वाले शेयरों की. Suzlon Energy के शेयरों में मजबूत खरीदारी नजर आ रही है, यानी निवेशक इस शेयर पर पैसा लगा रहे हैं. इस कंपनी का शेयर 15.40 रुपए के भाव पर मिल रहा है. पिछले कुछ दिन से ये रॉकेट बना हुआ है. सोमवार को इसने 10.00% की छलांग लगाई. जबकि बीते 5 दिनों में यह 31.62% चढ़ चुका है. एक महीने के रिकॉर्ड की बात करें, तो यह आंकड़ा 86.67% पहुंच चुका है. इसके अलावा इस लिस्ट में GRSE, Usha Martin, Prestige Estate और Olectra Greentech का नामा भी शामिल है. Usha Martin में भी कल छह प्रतिशत से ज्यादा का उछाल आया था. ये शेयर 273.95 रुपए के भाव पर उपलब्ध है.

इनमें बिकवाली का दबाव
वहीं, कुछ शेयरों में बिकवाली का दबाव दिखाई दे रहा है, यानी इन शेयरों को बेचने वालों की तादाद ज्यादा है. इस लिस्ट में Jet Knitwears, Aavas Financiers और JBF Industries का नाम शामिल है. Aavas Financiers के शेयरों में सोमवार को 1.26% की गिरावट दर्ज की गई. बीते 5 दिनों में गिरावट का आंकड़ा 4.18% पहुंच गया है. ये शेयर अपने 52 हफ्तों के निम्न स्तर 1,335.50 रुपए के करीब पहुंच गया है. JBF Industries में भी कल 4 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई.     JBF का शेयर भी लुढ़ककर अपने 52 वीक के लो लेवल 4.40 रुपए पर पहुंच गया है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर और अपने विवेक के आधार पर ही निवेश करें).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

पिता की याद में डॉ. सुभाष चंद्रा का बड़ा ऐलान, अग्रोहा में बनेगी ₹100 करोड़ की यूनिवर्सिटी

डॉ. सुभाष चंद्रा ने कहा कि यह संस्थान युवाओं को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ नंद किशोर गोयनका की सेवा और समाज कल्याण की विरासत को आगे बढ़ाएगा.

6 hours ago

यूनियन बैंक का मुनाफा 30% उछला, पहली तिमाही में ₹5,332 करोड़ का नेट प्रॉफिट

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान बैंक की कुल आय में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई. रिटेल, कृषि और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) क्षेत्रों में कर्ज की मजबूत मांग से बैंक की आय को सहारा मिला.

11 hours ago

17 जुलाई को रेलवे को मिलेगी नई रफ्तार, पीएम मोदी 4 स्टेशनों का करेंगे उद्घाटन, पहली हाइड्रोजन ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी 17 जुलाई को पंजाब के चार आधुनिक रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे.

11 hours ago

हीरो मोटोकॉर्प के ₹1,000 करोड़ निवेश से एथर एनर्जी के शेयरों में जोरदार उछाल, रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा स्टॉक

बुधवार के कारोबार के दौरान एथर एनर्जी का शेयर 9 फीसदी तक चढ़कर 1,290.10 रुपये के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया, जो कंपनी की लिस्टिंग के बाद का अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है.

13 hours ago

अमेरिका ने भारत समेत 5 देशों को दी बड़ी राहत, रूस से तेल आयात पर 500% की जगह अब 100% टैरिफ का प्रस्ताव

अमेरिकी सीनेटर रिचर्ड ब्लूमेंथल के अनुसार, प्रस्तावित टैरिफ केवल रूस से ऊर्जा खरीदने वाले पांच सबसे बड़े देशों पर लागू होगा. इनमें चीन, भारत, स्लोवाकिया, हंगरी और अजरबैजान शामिल हैं.

13 hours ago

बड़ी खबरें

यूनियन बैंक का मुनाफा 30% उछला, पहली तिमाही में ₹5,332 करोड़ का नेट प्रॉफिट

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान बैंक की कुल आय में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई. रिटेल, कृषि और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) क्षेत्रों में कर्ज की मजबूत मांग से बैंक की आय को सहारा मिला.

11 hours ago

पिता की याद में डॉ. सुभाष चंद्रा का बड़ा ऐलान, अग्रोहा में बनेगी ₹100 करोड़ की यूनिवर्सिटी

डॉ. सुभाष चंद्रा ने कहा कि यह संस्थान युवाओं को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ नंद किशोर गोयनका की सेवा और समाज कल्याण की विरासत को आगे बढ़ाएगा.

6 hours ago

अब मिनटों में मिलेगा LPG सिलेंडर, Instamart-HPCL ने शुरू की ऑन-डिमांड डिलीवरी

साझेदारी के तहत सबसे पहले बेंगलुरु में ऑन-डिमांड LPG सिलेंडर डिलीवरी सेवा शुरू की गई है. ग्राहक इंस्टामार्ट ऐप के जरिए HP Navya 10 किलोग्राम कम्पोजिट LPG सिलेंडर और मौजूदा 5 किलोग्राम मेटल LPG सिलेंडर ऑर्डर कर सकेंगे.

14 hours ago