होम / बिजनेस / 'सही ट्रैक पर हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री, दुनिया के टॉप-10 ब्रैंड में होगी हमारी भी भागीदारी'

'सही ट्रैक पर हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री, दुनिया के टॉप-10 ब्रैंड में होगी हमारी भी भागीदारी'

नई दिल्ली स्थित होटल ताज में BW HOTELIER इंडियन हॉस्पिटैलिटी समिट एंड अवार्ड्स 2022 का आयोजन हो रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

BW HOTELIER इंडियन हॉस्पिटैलिटी समिट और अवार्ड्स समारोह में इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (IHCL - ताज) के MD और CEO पुनीत चटवाल ने कोरोना के दौरान इंडस्ट्री की चुनौतियों और उसके भविष्य पर बात की. उन्होंने कहा कि महामारी के दौर में हॉस्पिटैलिटी को तमाम तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा. कोरोना ने कई कंपनियों को अलग ढंग से काम करने के लिए मजबूर किया, उन्हें एसेट लाइट मॉडल अपनाना पड़ा, लेकिन बाकी देशों की तुलना में भारत में स्थिति कुछ बेहतर रही. क्योंकि हमारे यहां निर्मित ब्रांड एसेट ओन और कंट्रोल दोनों करते हैं. 

ग्रोथ को लेकर आश्वस्त
नई दिल्ली स्थित होटल ताज में चल रहे छठे BW HOTELIER इंडियन हॉस्पिटैलिटी समिट एंड अवार्ड्स 2022 के उद्घाटन के मौके पर पुनीत चटवाल ने Counselage India Pvt Ltd के मैनेजिंग पार्टनर सुहेल सेठ के साथ BWH Special Dual में कहा कि वह कोरोना महामारी के बाद की हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री की ग्रोथ को लेकर आश्वस्त हैं. उन्होंने भरोसा जताया कि निकट भविष्य में टॉप-10 हॉस्पिटैलिटी ब्रैंड्स में से कम से कम तीन भारत के होंगे. 

भविष्य की योजना बताई
जॉब्स क्रिएशन के बारे में बोलते हुए चटवाल ने कहा कि हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री पर यह जिम्मेदारी है कि वह लोगों को आवश्यक कौशल प्रदान करके खाली जगह को भरे. उन्होंने कहा कि नौकरियों की तलाश में युवाओं के दूसरे सेक्टर का रुख करने के बावजूद पर्याप्त स्किल्स और ट्रेनिंग के बूते इस इंडस्ट्री में रोजगार के अवसर निर्मित किए जा सकते हैं. पुनीत चटवाल ने बताया कि ताज और IHCL ने 2030 तक एक लाख लोगों को कौशल प्रदान करने के लिए CII के साथ साझेदारी की है. इस पहल में महिलाओं की हिस्सेदारी न्यूनतम 25 प्रतिशत होगी. इसका मतलब यह होगा कि टाटा हॉस्पिटैलिटी संस्थाओं का सामूहिक कार्यबल लगभग चार गुना बढ़ जाएगा.

G20 के रूप में मिलेगा मौका
IHCL के CEO के सीईओ ने कहा कि हमारे पास सबसे बड़ा हॉस्पिटैलिटी इकोसिस्टम है और इसका मतलब है कि हम न केवल अपने लिए बल्कि सभी के लिए कौशल विकसित कर रहे हैं. भारत अगले साल G20 की अध्यक्षता करेगा. दुनिया के बड़े लीडर्स भारत आएंगे, 55 स्थानों पर 200 बैठकें होंगी. विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों की यात्रा से देश की होटल इंडस्ट्री को भी बूस्ट मिलेगा. इस बारे में चटवाल ने कहा कि यह निश्चित रूप से हॉस्पिटैलिटी और होटल इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा अवसर है. इससे भारत को वैश्विक मानचित्र पर एक अलग पहचान मिलेगी.

रिलेशनशिप कैपिटल की उपेक्षा नहीं
हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में डिजिटलीकरण पर, चटवाल ने कहा कि टेक्नोलॉजी आगे बढ़ने का एक महत्वपूर्ण टूल रही है, लेकिन कंपनियां 'रिलेशनशिप कैपिटल' की उपेक्षा नहीं कर सकतीं. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि डिजिटल कैपिटल के साथ रिलेशनशिप कैपिटल का हाइब्रिड हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री के लिए सबसे अच्छा रहेगा.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

1 day ago


बड़ी खबरें

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

10 hours ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago