होम / बिजनेस / साल के आखिरी दिन रिटर्न फाइल करने वालों ने बनाया रिकॉर्ड, इतने करोड़ हुई फाइल 

साल के आखिरी दिन रिटर्न फाइल करने वालों ने बनाया रिकॉर्ड, इतने करोड़ हुई फाइल 

पिछले साल के मुकाबले इस साल 9 प्रतिशत ज्‍यादा लोगों ने रिटर्न फाइल की है. इस साल सीबीडीटी की ओर से कई तरह की तैयारियां भी की गई थी. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

साल 2023 के आखिरी दिन फाइल की जाने वाली बिलेटेड रिटर्न ने रिकॉर्ड बना दिया. इस साल 31 दिसंबर को कुल 8.18 करोड़ लोगों ने रिटर्न फाइल कर एक नया रिकॉर्ड ही बना दिया. इस साल रिटर्न फाइल करने वालों की संख्‍या पिछले साल रिटर्न फाइल करने वालों से 9 प्रतिशत ज्‍यादा रही. ये किसी भी वित्‍तीय वर्ष में रिटर्न दाखिल करने की आखिरी तारीख है. इस तारीख पर पेनल्‍टी के साथ रिटर्न दाखिल की जाती है. 

31 दिसंबर को रिटर्न फाइल करने का नया रिकॉर्ड 
हालांकि साल में रिटर्न फाइल करने के लिए आयकर विभाग कई मौके देता है. लेकिन 31 दिसंबर एक आखिरी मौका होता है जब किसी भी वित्‍तीय वर्ष के लिए अपनी रिटर्न को फाइल करते हैं. ऐसे में बीते साल 31 दिसंबर को 8.18 करोड़ लोगों ने अपनी लेट रिटर्न फाइल की है. जबकि 2022 में इस आंकड़े पर नजर डालें तो 7.15 करोड़ लोगों ने रिटर्न फाइल है. इस साल लेट रिटर्न फाइल करने वालों की संख्‍या पिछले साल से 9 प्रतिशत ज्‍यादा रही. केन्‍द्रीय प्रत्‍यक्ष कर बोर्ड की ओर से जारी किए गए एक बयान में कहा गया है कि ये बेहद अच्‍छी बात है कि इतनी बड़ी संख्‍या में लोगों ने आखिरी दिन टैक्‍स फाइल किया है. एक बड़ी संख्‍या में लोगों ने अपनी एनुअल इन्‍फॉर्मेशन स्टेटमेंट (AIS) देखकर टैक्‍स इनफॉर्मेशन समरी को देखकर अपने वित्‍तीय लेन देन का मिलान किया है. 

भुगतान करने की दी गई थी नई सुविधा 
केन्‍द्रीय प्रत्‍यक्ष कर बोर्ड की ओर से इस रिटर्न को फाइल करने के लिए कई तरह की सुविधाएं दी गई थी. इन सुविधाओं में कई तरह के पेमेंट गेटवे दिए गए थे. जिनमें NEFT, नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड और UPI जैसी सुविधाएं दी गई हैं. सीबीडीटी की ओर से ये भी कहा गया था कि इस साल करदाताओं तक पहुंचने के लिए टार्गेटेड ई मेल, एसएमएस और दूसरे क्रिएटिव कैंपेन के माध्‍यम से 103.5 करोड़ लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया गया था. 

सवालों की संख्‍या ने भी बनाया नया रिकॉर्ड 
इस तारीख पर रिटर्न फाइल करने के लिए सीबीडीटी कई तरह की तैयारियां करता है. ऐसे में ई फाइलिंग हेल्‍पडेस्‍क भी बनाया जाता है. इस हेल्‍पडेस्‍क ने 31 दिसंबर 2023 तक 27.37 लाख लोगों के सवालों का जवाब दिया. हेल्‍पडेस्‍क कई माध्‍यम से करदाताओं की मदद करता है. इनमें इनबाउंड, आउटबांड कॉल, वैबएक्‍स और को-ब्राउजिंग, सेशंस के माध्‍यम से हेल्‍प की गई थी. इसके अतिरिक्‍त विभाग के ट्विटर हैंडल पर जो सवाल आए थे उनका भी जवाब दिया गया. 
 
ये भी पढें: अरबों की दौलत और आलीशान कारों के बावजूद मुंबई की लोकल में किया सफर, बताई ये वजह

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत, ईयू समेत 7 देशों ने P4M पहल शुरू की, संयुक्त राष्ट्र में सुधार पर दिया जोर

भारत, यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्राजील, बारबाडोस और केन्या ने न्यूयॉर्क में शुरू की ‘बहुपक्षवाद के लिए साझेदार’ पहल; अंतरराष्ट्रीय कानून, शांति और समावेशी विकास के लिए सहयोग बढ़ाने का लक्ष्य

2 hours ago

भारत लॉन्च करेगा ₹1,000 करोड़ का पहला ब्लू बॉन्ड, समुद्री और जल परियोजनाओं को मिलेगा फंड

सागरमाला फाइनेंस कॉरपोरेशन अगले सप्ताह कर सकता है देश के पहले ब्लू बॉन्ड का इश्यू, पोर्ट कनेक्टिविटी, जहाज निर्माण और तटीय बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं को मिल सकता है वित्त

2 hours ago

AIF निवेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹7 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

जून 2026 तक AIF में कुल निवेश ₹7.1 लाख करोड़ पहुंचा, सालाना आधार पर निवेश प्रतिबद्धता 23.6% बढ़ी; रियल एस्टेट में पहली बार गिरावट

3 hours ago

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

5 hours ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

6 hours ago

बड़ी खबरें

भारत में बढ़ रहा अल्जाइमर का खतरा, 2036 तक दोगुने हो सकते हैं डिमेंशिया के मरीज

शुरुआती लक्षणों को उम्र बढ़ने का सामान्य हिस्सा मानकर नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, विशेषज्ञों ने समय पर जांच और डॉक्टर से सलाह लेने की दी सलाह

1 hour ago