होम / बिजनेस / Thomas Cook ने जारी किए दूसरी तिमाही के नतीजे, इतना हुआ मुनाफा
Thomas Cook ने जारी किए दूसरी तिमाही के नतीजे, इतना हुआ मुनाफा
कंपनी ने हर क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन किया है. अब वो भले ही EBITDA की बात हो या पीबीटी की बात हो सभी क्षेत्रों में कंपनी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
नवंबर महीने में अब तक कई नामी कंपनियों के नतीजे जारी हो चुके हैं. इसी कड़ी में Thomas Cook इंडिया ने भी अपनी दूसरी तिमाही के नतीजों को जारी कर दिया है. कंपनी के नतीजों पर नजर डालें तो जहां समेकित EBITDA में पिछले साल के मुकाबले 2.4 गुना इजाफा हुआ है. 2023 में ये जहां 548 मिलियन था वहीं इस साल ये 1308 मिलियन तक जा पहुंचा है. समेकित पीबीटी (टैक्स से पहले प्रॉफिट) पर नजर डालें तो वो भी 49 मिलियन से 766 मिलियन तक जा पहुंचा है.
क्या रही ग्रुप की ऑपरेशनल इनकम?
Thomas Cook India की ऑपरेशनल इनकम पर ध्यान दें तो इस सितंबर की दूसरी तिमाही में ये 18713 मिलियन रही है जबकि पिछले साल इसी तिमाही में ये 12351 मिलियन रही थी. वहीं पहली तिमाही के नतीजों पर नजर डालें तो इस साल ये 19319 मिलियन रही है जबकि पिछले साल पहले क्वार्टर में 9898 मिलियन रही थी. वहीं ट्रैवल सर्विसेज पर नजर डालें तो 2024 के दूसरे क्वार्टर में ये 14324 मिलियन थी जबकि पिछले साल इसी समय ये 8993 मिलियन रही थी. इसी तरह फॉरेक्स के आंकड़ों में भी इजाफा देखने को मिला है. सितंबर तिमाही में ये 776 मिलियन रहा है जबकि पिछले साल ये 639 मिलियन रहा था.
क्या स्थिति रही है ग्रुप EBITDA की ?
Thomas Cook India के ग्रुप EBITDA पर नजर डालें तो 548 मिलियन के मुकाबले इस साल 1308 मिलियन तक जा पहुंचा है. यही नहीं ग्रुप के छमाही समेकित पीबीटी पर नजर डालें तो इस बार ये 1774 मिलियन रुपये रहा है जबकि पिछले साल इसी छमाही के नतीजे 26 मिलियन रुपये रहा है. वहीं Thomas Cook India के स्टैंडलोन इस क्वार्टर में 582 मिलियन रुपये रहा है जबकि ये पिछले साल पिछले साल ये 352 मिलियन रुपये रहा था. वहीं पीबीटी पर नजर डालें तो वो पिछले साल 193 मिलियन रहा था जबकि इस बार 428 मिलियन रहा है.
Thomas Cook India क्या करती है
Thomas Cook India एक ट्रैवल कंपनी है. ये कंपनी 1881 में भारत आई थी. इसके बाद 1978 में इसका नाम थॉमस कुक इंडिया रख दिया गया. इसके बाद कंपनी ने 1983 में अपना पहला आईपीओ जारी किया था और 2000 में मॉरिशीयस में अपना संचालन शुरू किया था. थॉमस कुक को ट्रैवल एजेंसी का संस्थापक कहा जाता है.
टैग्स