✕

होम / बिजनेस / इस हफ्ते फिर IPO का बाजार गुलजार, 7 होंगे लॉन्च, 5 नए शेयर देंगे मार्केट में दस्तक

इस हफ्ते फिर IPO का बाजार गुलजार, 7 होंगे लॉन्च, 5 नए शेयर देंगे मार्केट में दस्तक

इस सप्ताह आईपीओ की धमक मेनबोर्ड पर भी सुनाई देने जा रही है. आईपीओ के बाजार में मेनबोर्ड पर बीते 2 सप्ताह से गतिविधियां थमी हुई थीं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अगर आप भी आईपीओ के जरिए शेयर मार्केट में निवेश का इंतजार कर रहे हैं तो आपका इंतजार खत्म होने वाला है. इस हफ्ते 7 आईपीओ खुलने जा रहे हैं. आप इन आईपीओ को बुक करा सकते हैं. वहीं अगले हफ्ते 5 आईपीओ की लिस्टिंग भी होगी. अगले हफ्ते जिन 7 कंपनियों के आईपीओ खुलेंगे, उनमें 2 मेन बोर्ड यानी बड़ी कंपनियों के हैं, वहीं 5 एसएमई आईपीओ हैं. एसएमई आईपीओ ऐसी कंपनियां लाती हैं जिनकी मार्केट कैप और इश्यू प्राइज कम होता है, ये 7 आईपीओ इस प्रकार हैं...

1. Interarch Building Products Limited
इस कंपनी का आईपीओ कल यानी सोमवार को खुलेगा और 21 अगस्त को बंद हो जाएगा. कंपनी 600.29 करोड़ रुपये के शेयर जारी करेगी. शेयर का प्राइज बैंड 850 रुपये से 900 रुपये के बीच है. एक लॉट में 16 शेयर होंगे जिसके लिए 14400 रुपये निवेश करने होंगे, लिस्टिंग 26 अगस्त को होगी.

2. Orient Technologies Limited
यह कंपनी भी 214.76 करोड़ रुपये का इश्यू लेकर आ रही है, इस कंपनी का आईपीओ 21 अगस्त को खुलेगा और 23 अगस्त को बंद होगा. इसके एक शेयर का प्राइज बैंड 195 रुपये से 206 रुपये है. एक लॉट में 72 शेयर हैं, जिसके लिए 14832 रुपये निवेश करने होंगे, लिस्टिंग 28 अगस्त को होगी.

3. Forcas Studio Limited
यह एसएमई आईपीओ है, इसका इश्यू प्राइज 37.44 करोड़ रुपये है. यह आईपीओ कल यानी सोमवार को खुलेगा और 21 अगस्त को बंद हो जाएगा. इसका प्राइज बैंड 77 रुपये से 80 रुपये के बीच है. एक लॉट में 1600 शेयर हैं, जिसके लिए 1.28 लाख रुपये निवेश करने होंगे, लिस्टिंग 26 अगस्त को होगी.

4. Brace Port Logistics Limited
इस आईपीओ में 19 अगस्त से 21 अगस्त तक बोली लगा सकेंगे, इसका प्राइज बैंड 76 रुपये से 80 रुपये के बीच है. एक लॉट में 1600 शेयर हैं जिनके लिए 1.28 लाख रुपये निवेश करने होंगे, लिस्टिंग 26 अगस्त को होगी.

5. Ideal Technoplast Industries Limited
इसका इश्यू प्राइज 16.03 करोड़ रुपये है. इस आईपीओ में 21 अगस्त से 23 अगस्त तक बोली लगा सकेंगे, इसका प्राइज 121 रुपये प्रति शेयर है. एक लॉट में एक हजार शेयर हैं जिसके लिए 1.21 लाख रुपये निवेश करने होंगे, इसकी लिस्टिंग 28 अगस्त को होगी.

6. QVC Exports Limited
24.07 करोड़ रुपये के इश्यू प्राइज वाले इस आईपीओ में 21 अगस्त से 23 अगस्त तक बोली लगा सकेंगे, इसका प्राइज 86 रुपये प्रति शेयर है. एक लॉट में 1600 शेयर हैं जिसके लिए 1,37,600 रुपये निवेश करने होंगे, इसकी लिस्टिंग 28 अगस्त को होगी.

7. Resourceful Automobile Limited
इसका इश्यू प्राइज 11.99 करोड़ रुपये है, इस आईपीओ में 22 से 26 अगस्त तक बोली लगा सकेंगे. इसका प्राइज 117 रुपये प्रति शेयर है, एक लॉट में 1200 शेयर हैं जिनके लिए 1,40,400 रुपये निवेश करने होंगे, इसकी लिस्टिंग 29 अगस्त को होगी.

5 शेयरों की होगी लिस्टिंग

सप्ताह के दौरान शेयर बाजार पर 5 शेयरों की लिस्टिंग भी होने वाली है. इनमें Saraswati Saree Depot Limited, Solve Plastic Products Limited, Broach Lifecare Hospital Limited, Sunlite Recycling Industries Limited और Positron Energy Limited शामिल हैं. आपको बता दें कि भारतीय बाजार में IPO का ताबड़तोड़ सिलसिला फिलहाल नहीं थमने वाला है. अभी कम से कम 30 कंपनियों को सेबी से आईपीओ लाने की मंजूरी मिल चुकी है और वे मिलकर पब्लिक इन्वेस्टर्स से 22 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा रकम जुटाने का प्रयास करने वाली हैं. 
 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

14 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

14 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

15 hours ago

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

15 hours ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

18 hours ago


बड़ी खबरें

चार हफ्तों में 51.1 अरब डॉलर घटा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, रिकॉर्ड स्तर से भारी गिरावट

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार चौथे सप्ताह गिरावट दर्ज की गई है. 2 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में भंडार 12.752 अरब डॉलर घटकर 734.606 अरब डॉलर रह गया. पिछले चार सप्ताह में इसमें कुल 51.1 अरब डॉलर की कमी आई है. इस दौरान विदेशी मुद्रा आस्तियों और सोने के भंडार के मूल्य में भी गिरावट आई है.

9 minutes ago

स्टारलिंक, जियो और वनवेब में मुकाबला, सैटकॉम सेक्टर में किसी कंपनी का एकाधिकार नहीं: सिंधिया

सिंधिया ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस के दौरान कहा कि सैटकॉम क्षेत्र में किसी एक कंपनी को प्राथमिकता नहीं दी गई है. इस क्षेत्र में सेवाएं देने की इच्छुक सभी कंपनियों को जरूरी नियमों और शर्तों का पालन करना होगा.

43 minutes ago

अमेरिका में PERM पर रोक से भारतीय IT कंपनियों की बढ़ी चिंता, TCS-Infosys समेत 8 कंपनियां प्रभावित

अमेरिका में ग्रीन कार्ड स्पॉन्सरशिप से जुड़ी PERM प्रक्रिया पर रोक के बाद भारतीय IT कंपनियों के कर्मचारियों की स्थायी निवास प्रक्रिया पर सवाल उठने लगे हैं. हालांकि, इस कदम से मौजूदा H-1B वीजा अपने आप रद्द नहीं होंगे.

31 minutes ago

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

15 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

14 hours ago