होम / बिजनेस / गर्मी के कारण पहली बार सामने आ रहे हार्ट हटैक और ब्रेन स्‍ट्रोक के मामले, क्‍यों करें उपाय

गर्मी के कारण पहली बार सामने आ रहे हार्ट हटैक और ब्रेन स्‍ट्रोक के मामले, क्‍यों करें उपाय

सामान्‍य तौर पर गर्मियों में तापमान 45 से 48 डिग्री तक ही तापमान जाता है लेकिन इस बार तापमान 52 डिग्री तक जा पहुंच चुका है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश में पहली बार गर्मियों के मौसम में बढ़ते तापमान ने सभी को हैरान और परेशान कर रखा है. बढ़ते तापमान के कारण कोई राज्‍य ऐसा नहीं है जहां मौतें नहीं हो रही है. लेकिन पहली बार पड़ रही इस गर्मी के साइड इफेक्‍ट सामने आने शुरू हो गए हैं. सामान्‍य तौर पर सर्दियों में सामने आने वाले हार्ट अटैक और ब्रेन स्‍ट्रोक के मामले इस बार गर्मियों में भी सामने आ रहे हैं. विशेषज्ञ डॉक्‍टरों का तो यहां तक कहना है कि अगर आप किसी बीमारी से जूझ रहे हैं तो इतना ज्‍यादा तापमान और गर्मी आपकी उस बीमारी पर असर कर सकती है और आप परेशानी में आ सकते हैं. 

पहली बार गर्मियों में सामने आ रहे हैं मामले
PSRI के सीनियर न्‍यूरोलॉजिस्‍ट डॉ. भास्‍कर शुक्‍ला कह रहे हैं कि अपने करियर में पहली बार ऐसा हो रहा है जब मैं गर्मियों में भी हार्ट अटैक और ब्रेन स्‍ट्रोक के मामले देख रहे हैं. ऐसा इससे पहले कभी देखने को नहीं है. इससे पहले हार्ट अटैक और ब्रेन स्‍ट्रोक के मामले हमेशा ही सर्दियों में देखने को आते हैं. सर्दियों के दिनों में तो इस तरह के मामलों को समझा जा सकता है, क्‍योंकि उन दिनों कोहरा हो जाता है, प्रदूषण बढ़ जाता है. 

अब जानिए गर्मियों में क्‍यों आ रहे हैं ये मामले? 
डॉ. भास्‍कर शुक्‍ला कहते हैं कि अभी अचानक हार्ट अटैक और ब्रेन स्‍ट्रोक के बढ़ने का कारण क्‍या है इसके बारे में कहना थोड़ा ज्‍यादा कठिन होगा. क्‍योंकि अभी हम लोगों ने सिर्फ मामलों को देखा है. ये पता बाद में जांच और शोध से ही लगाया जा सकेगा कि इसके कारण क्‍या हैं. लेकिन प्राथमिक तौर पर ये कहा जा सकता है कि जिस तरह से तापमान में इजाफा हुआ है वो इसका एक कारण हो सकता है. 

ये भी पढ़ें: Maggi ने बनाया सबको दीवाना, कमाई में बनी नंबर-1, 15 महीने में कमा डाले 24000 करोड़ रुपये

हीट सभी बीमार लोगों के लिए बन रही है समस्‍या 
डॉ. प्रशांत सिन्‍हा कहते हैं कि इस बार की हीट वेव में कुछ बदलाव ये भी देखने को मिल रहा है कि सभी तरह के मरीज सामने आ रहे हैं. अगर कोई मरीज किसी भी तरह की बीमारी से जूझ रहा हो तो गर्मी उसकी उस परेशानी को काफी हद तक बढ़ा रही है. उनका कहना है कि मरीज जिन बीमारियों से जूझ रहे हैं उनमें इस बढ़ते तापमान के कारण उसी की शिकायत सामने आ रही है. इसलिए कोशिश ये करें कि अगर आप किसी भी तरह की बीमारी से ग्रसित हैं तो बढ़ता तापमान आपके लिए परेशानी पैदा कर सकता है. 

अगर बाहर जाना जरूरी है तो करें ये काम 
डॉक्‍टरों का कहना है कि अगर आप कोई ऐसा काम करते हैं जिसमें आपको बाहर जाना जरूरी है, तो ऐसे में आपको कुछ बचाव के कदम जरुर उठाने चाहिए. 
-घर से बाहर जाते समय पानी की बोतल अपने साथ लेकर चलें. 
-फुल स्‍लीव्‍स के कपड़े पहनकर ही अपने सारे काम करें. 
- सर मैं कैप पहनकर बाहर निकलें. 
- दिन में कम से कम 4 से 5 लीटर तक पानी पियें. 
- इस बात का ध्‍यान रखें कि ज्‍यादा देर तक धूप में ना रहें. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

1 hour ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

2 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग के समर्थन में उतरे शापूर मिस्त्री, टाटा ट्रस्ट्स से मांगा सहयोग

शापूरजी पलोनजी (SP) ग्रुप के पास टाटा संस की 18.37 फीसदी हिस्सेदारी है. समूह लंबे समय से इस हिस्सेदारी में अधिक तरलता चाहता है, क्योंकि उसकी होल्डिंग और ऑपरेटिंग कंपनियों पर बड़ी मात्रा में कर्ज है.

4 hours ago

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

4 hours ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

7 hours ago

बड़ी खबरें

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

1 hour ago

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

4 hours ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

2 hours ago

जिंदल इंडिया ने अमित खन्ना को बनाया चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर

जिंदल इंडिया में खन्ना स्टील और एल्युमीनियम कारोबार से जुड़े मानव संसाधन संबंधी मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.

3 hours ago