होम / बिजनेस / लिस्टिंग डे पर ही इस शेयर ने कराई इतनी कमाई, सुनकर हिल जाएंगे आप

लिस्टिंग डे पर ही इस शेयर ने कराई इतनी कमाई, सुनकर हिल जाएंगे आप

Addentax Group Corp के शेयरों की अमेरिकी शेयर बाजार में बुधवार को लिस्टिंग हुई थी. इसके साथ ही कंपनी के शेयरों में ज़बरदस्त उछाल दर्ज की गई.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

शेयर बाजार में कब क्या हो जाए, कोई नहीं जानता. उड़ान भर रहा कोई शेयर पलक झपकते जमीन पर आ सकता है, तो जमीन पर मौजूद शेयर आसमान में उड़ान भर सकता है. कहने का मतलब है कि पल भर में कोई लाखों कमा सकते हैं और दूसरे पल कोई लाखों गंवा भी सकता है. चीन की एक कंपनी के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. इस कंपनी के शेयरों में ऐसी तेजी आई कि हर कोई हैरान रह गया. 

5 डॉलर से 656.54 डॉलर
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, Addentax Group Corp के शेयरों की अमेरिकी शेयर बाजार में बुधवार को लिस्टिंग हुई थी. Nasdaq में लिस्टिंग होने के साथ ही कंपनी के शेयर 13,031 प्रतिशत चढ़ गए. कंपनी के स्टॉक 5 डॉलर प्रति शेयर के हिसाब से शेयर बाजार में लिस्ट हुए थे, लेकिन लिस्टिंग के बाद यह रॉकेट बन गए. शेयर की कीमत 5 डॉलर से बढ़कर 656.54 डॉलर प्रति शेयर पर पहुंच गई. 

मार्केट कैप में ज़बरदस्त इजाफा
Addentax Group Corp के शेयर खरीदने इस उछाल को देखकर हैरान हो गए. उन्हें विश्वास ही नहीं हुआ कि एक ही झटके में उनके मुनाफे का ग्राफ इतना बढ़ सकता है. शेयरों की इस जबर्दस्त उछाल का असर कंपनी की वैल्यू पर भी पड़ा और Addentax Group Corp का मार्केट कैपिटलाइजेशन 20 अरब डॉलर पर पहुंच गया. वैसे, इस तरह का कारनामा पहले भी कुछ कंपनियां कर चुकी हैं. जिनके शेयर ने लिस्टिंग के बाद सीधे आसमान पर पहुंच गए थे. इनमें AMTD Digital Inc और Magic Empire Global Ltd जैसी कंपनियां शामिल हैं.

अरबपतियों की लिस्ट में मिली जगह 
रिपोर्ट बताती है कि कंपनी के शेयरों में आई तेजी के चलते उसके CEO अरबपरियों की सूची में शामिल हो गए. चेयरमैन और सीईओ होंग जिडा और उनके भाई होंग झिवांग की दौलत बढ़कर 1.3 अरब डॉलर पर पहुंच गई. 13,000 फीसदी से ज्यादा के रिटर्न के साथ गारमेंट मैन्युफैक्चर से जुड़ी इस कंपनी की वैल्यू S&P 500 Index में शामिल कई कंपनियों के मार्केट कैप से आगे निकल गई. बता दें कि हाल ही में चीन की मैजिक एम्पायर ग्लोबल लिमिटेड के शेयर लिस्टिंग के बाद 6,149 फीसदी तक चढ़ गए थे और कंपनी के मार्केट कैप 5 अरब डॉलर हो गया था. लेकिन बाद में शेयर धड़ाम से नीचे भी आ गए.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ऑर्गेनिक और प्रीमियम फूड रिटेल में FreshTerra की एंट्री, FY28 तक दिल्ली-NCR में 12-15 स्टोर खोलने की योजना

कंपनी का लक्ष्य शहरी उपभोक्ताओं के लिए ऐसा रिटेल अनुभव तैयार करना है, जहां रोजमर्रा के खाद्य उत्पादों के साथ प्रीमियम और गॉरमे कैटेगरी के विकल्प भी उपलब्ध हों.

3 hours ago

भारत के रिटेल बाजार में D2C ब्रांड्स की बढ़ी पकड़, H1 2026 में लीजिंग गतिविधियों में 28% हिस्सेदारी: CBRE

देश में कुल रिटेल लीजिंग गतिविधि जनवरी से जून 2026 के बीच सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर करीब 39 लाख वर्ग फुट पहुंच गई. इसमें अप्रैल-जून तिमाही का योगदान करीब 20 लाख वर्ग फुट रहा.

3 hours ago

SBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, निवेशकों के भरोसे से मजबूत हुई पूंजी

SBI ने इस AT-1 बॉन्ड इश्यू का बेस साइज 3,000 करोड़ रुपये रखा था, जबकि कुल इश्यू साइज 5,000 करोड़ रुपये था.

3 hours ago

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

5 hours ago

पावर प्ले: क्या रिटायर्ड नौकरशाहों के हाथों में सिमट गई है भारत की वित्तीय व्यवस्था?

तीस रिटायर्ड नौकरशाह. सबसे ताकतवर कुर्सियां. भारत की पूरी वित्तीय व्यवस्था पर खामोश कब्जा

7 hours ago


बड़ी खबरें

SBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, निवेशकों के भरोसे से मजबूत हुई पूंजी

SBI ने इस AT-1 बॉन्ड इश्यू का बेस साइज 3,000 करोड़ रुपये रखा था, जबकि कुल इश्यू साइज 5,000 करोड़ रुपये था.

3 hours ago

भारत के रिटेल बाजार में D2C ब्रांड्स की बढ़ी पकड़, H1 2026 में लीजिंग गतिविधियों में 28% हिस्सेदारी: CBRE

देश में कुल रिटेल लीजिंग गतिविधि जनवरी से जून 2026 के बीच सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर करीब 39 लाख वर्ग फुट पहुंच गई. इसमें अप्रैल-जून तिमाही का योगदान करीब 20 लाख वर्ग फुट रहा.

3 hours ago

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

5 hours ago

लोकसभा से पास हुआ एंटी पेपर लीक संशोधन बिल; दोषियों को 10 साल जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने 27 जुलाई को यह संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश किया था. यह कदम देश में प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी और पेपर लीक को लेकर बढ़ी चिंताओं के बीच उठाया गया है.

4 hours ago

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

9 hours ago