होम / बिजनेस / 2 लाख करोड़ के मार्केट कैप में शामिल हुई Reliance की ये कंपनी, शेयरों ने छुआ आसमान

2 लाख करोड़ के मार्केट कैप में शामिल हुई Reliance की ये कंपनी, शेयरों ने छुआ आसमान

कंपनी के शेयरों का प्राइस कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन अपने रिकार्ड स्‍तर पर पहुंच गया, इससे कंपनी का एमकैप 2 लाख करोड़ रुपये से ज्‍यादा हो गया. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

Reliance समूह की कंपनी जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के लिए शुक्रवार बेहतर साबित हुआ. जियो फाइनेंशियल का शेयर अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया जिससे कंपनी के मार्केट कैप में भी जबरदस्‍त इजाफा देखने को मिला. शुक्रवार को कंपनी का शेयर 347 रुपये के सबसे ऊंचे स्‍तर पर पहुंच गया. जानकारों ने आने वाले दिनों में भी इस शेयर के बेहतर नतीजों को लेकर अनुमान जताया है. 

कंपनी के शेयर ने छुआ नया रिकॉर्ड 
जियो फाइनेंशियल सर्विसेज का शेयर दिन चढ़ने के साथ अपने अब तक के रिकॉर्ड हाई 347 पर पहुंच गया. स्‍टॉक में 14.50 प्रतिशत से ज्‍यादा का इजाफा देखने को मिला. अगर पिछले साल इस तारीख पर शेयर की कीमत देखें तो उसके मुकाबले उसमें 48 प्रतिशत की ग्रोथ देखने को मिली है. शुक्रवार को 98.57 लाख शेयरों का आदान प्रदान हुआ. इस आदान प्रदान से कंपनी का टर्नओवर 321.74 करोड़ और कंपनी के मार्केट कैप पर नजर डालें तो 2 लाख करोड़ को पार करते हुए 213216.22 करोड़ रुपये रहा. कंपनी का शेयर शुक्रवार को 305 रुपये पर खुला था.  

कंपनी ने पहली बार छुआ है 2 लाख करोड़ का आंकड़ा 
जियो फाइनेंशियल ने पहली बार 2 लाख करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर किया है. अगर नजर डालें तो देश में मौजूदा समय में 39 फर्म ऐसी हैं जिनका मार्केट कैप 2 लाख करोड़ रुपये से ज्‍यादा है. कंपनी से पीछे कई बड़ी कंपनियों के नाम हैं. इनमें एचडीएफसी और टाटा कंसल्‍टेंसी लिमिटेड शामिल हैं. टाटा कंसल्‍टेंसी लिमिटेड का मार्केट कैप 14.79  लाख करोड़ रुपये है तो वहीं HDFC का मार्केट कैप 10.85 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया. 

दिसंबर तिमाही में कंपनी ने दिए बेहतरीन नतीजे 
वहीं अगर कंपनी के तिमाही नतीजों को देखें तो भी बेहतर रहे थे. तीसरी तिमाही में कंपनी ने 293 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था. कंपनी की नेट इंट्रेस्‍ट आय 269 करोड़ रुपये रही. वहीं कंपनी की कुल इनट्रेस्‍ट आय पर नजर डालें तो वो 414 करोड़ रुपये रही और कुल रेवेन्‍यू 413 करोड़ रुपये रहा. कंपनी हाल ही में अपनी बिजनेस रणनीति में बदलाव लाई है और अब वो ज्‍यादा अपने लेंडिंग बिजनेस पर ध्‍यान दे रही है जिसमें उसने दो प्रोडक्‍ट को लॉन्‍च किया है. इसमें पहला उपकरणों को फाइनेंस करने के साथ साथ उन्‍हें आपरेट करने का काम कर रही है. इनमें एयरफाइबर, फोन, और लैपटॉप शामिल है.  दूसरा कंपनी सप्‍लाई चेन कारोबार को भी फाइनेंस करने को लेकर भी काम कर रही है. 

ये भी पढ़ें: क्‍या आम्रपाली में है आपका घर, तो इस तारीख तक मिल जाएगा सपनों का आशियाना
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

5 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

8 hours ago

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

9 hours ago

OMCs की अंडर-रिकवरी 2.19 लाख करोड़ रुपये पर पहुंची, पेट्रोल-डीजल पर मिल सकती है राहत

हरदीप सिंह पुरी के अनुसार, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और ऊंची वैश्विक ऊर्जा कीमतों के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू उपभोक्ताओं को अपेक्षाकृत कम कीमत पर ईंधन उपलब्ध कराया. इसके चलते कंपनियों को भारी अंडर-रिकवरी का सामना करना पड़ा.

10 hours ago

अडानी पर निवेशकों का भरोसा बरकरार, ₹15,000 करोड़ के QIP पर ₹38,000 करोड़ की बोलियां

कंपनी इस पूंजी का इस्तेमाल पॉलीविनाइल क्लोराइड (PVC) प्लांट के निर्माण, सड़क परियोजनाओं के लिए कंसेशन फीस के भुगतान और अन्य पूंजीगत खर्चों में करेगी.

10 hours ago


बड़ी खबरें

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

9 hours ago

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

5 hours ago

W.O.R.L.D. मॉडल: आपके संगठन की अदृश्य संरचना को देखने के लिए एक विश्व-निर्माण ढांचा

इस लेख में नवाचार रणनीतिकार रंजन मलिक ने W.O.R.L.D. मॉडल पेश किया है, जो बताता है कि किसी भी संगठन में वास्तविक परिवर्तन की शुरुआत उसकी 'अदृश्य दुनिया' को समझने से होती है.

7 hours ago

गेल की वित्तीय रणनीति को मिलेगी नई दिशा, एस.के. सिन्हा बने निदेशक (वित्त)

तीन दशक से अधिक के अनुभव वाले वित्त विशेषज्ञ एस.के. सिन्हा अब गेल (इंडिया) की वित्तीय रणनीति और भविष्य की विकास योजनाओं का नेतृत्व करेंगे.

8 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

8 hours ago