होम / बिजनेस / Mutual Fund बिजनेस की तैयारी में Reliance की ये कंपनी, SEBI के पास दायर किए दस्‍तावेज

Mutual Fund बिजनेस की तैयारी में Reliance की ये कंपनी, SEBI के पास दायर किए दस्‍तावेज

भारत के बाजार में मौजूदा समय में 45 कंपनियां काम कर रही हैं जबकि कई अन्‍य आने की तैयारी कर रही हैं. उम्‍मीद है कि भारत का म्‍युचूअल फंड बाजार 50 लाख करोड़ के पार जा सकता है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

म्‍युचूअल फंड कारोबार तेजी से आगे बढ़ रहा है. लगातार बढ़ते सेंसेक्‍स और कई क्रेडिट एजेंसियों के भारत को लेकर जताए गए अनुमान को देखते हुए अब रिलायंस की एक कंपनी भी अपना म्‍युचूअल फंड लेकर आ रही है. रिलायंस की कंपनी जियो फाइनेंशियल अब BlackRock फाइनेंशियल मैनेजमेंट के साथ मिलकर अपना म्‍युचूअल फंड लाने की तैयारी कर रही है. कंपनी ने इसे लेकर सेबी में आवेदन भी कर दिया है.

पिछले साल ही दोनों कंपनियों ने किया है आवेदन 
पिछले साल ही दोनों कंपनियों ने इसे लेकर सेबी के पास आवेदन किया है. दोनों कंपनियों ने 19 अक्‍टूबर 2023 को सेबी के पास आवेदन किया था. सेबी की स्‍टेटस रिपोर्ट में ये दिख रहा है कि ये अंडर प्रोसेस है. अकेले जियो ही ज्‍वॉइंट वेंचर में म्‍युचूवल फंड लाने को लेकर प्रयास नहीं कर रहा है बल्कि अबीरा सिक्‍योरिटीज ने भी सेबी के पास इसे लेकर आवेदन किया है. अबीरा सिक्‍योरिटीज कोलकाता की एक स्‍टॉक ब्रोकिंग कंपनी है. इस कंपनी की शुरुआत 2012 में हुई थी. इस कंपनी ने 2022 में आवेदन किया था. 

तेजी से बढ़ रहा है म्‍युचूअल फंड बाजार
अगर मौजूदा बाजार को लेकर नजर डालें तो वहां 45 कंपनियां ट्रेड कर रही हैं. जबकि कई और कंपनियां इस कारोबार में उतरना चाह रही हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Angle one को सेबी से म्‍युचूअल फंड कारोबार के लिए सहमति मिल चुकी है जबकि कई और कंपनियां भी इस कारोबार में उतरना चाह रही हैं. जानकारों का मानना है कि भारत की म्‍युचूअल फंड इंडस्‍ट्री 50 लाख करोड़ रुपये के पार जा सकती है. 

क्‍या कहती हैं अलग- अलग रिपोर्ट 
भारत के बाजार को लेकर सभी एजेंसियां बहुत सकारात्‍मक है. सभी का मानना है कि भारत की ग्रोथ रेट इसी तरह से बनी रहेगी. इसका असर शेयर बाजार पर भी देखने को मिलेगा. पैंटोमैथ की रिपोर्ट कहती में भारत के एसआईपी बाजार को लेकर भी कई बातें कहीं गई हैं. इनमें बताया गया है कि घरेलू एसआईपी प्रवाह इक्विटी में खुदरा प्रवाह के प्रमुख स्रोत के रूप में उभरा, जो वित्त वर्ष 2023 में 130 अरब रुपये तक पहुंच गया और वित्त वर्ष 24 में 153 अरब रुपये तक पहुंचने का अनुमान है. रिपोर्ट बाजार के बारे में कहती है कि उत्पादन-लिंक्ड प्रोत्साहन (पीएलआई) योजनाएं, विशेष रूप से बड़े पैमाने पर इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण (एलएसईएम) ने सफलतापूर्वक 726.77 मिलियन अमेरिकी डॉलर का निवेश आकर्षित किया है, जिसके परिणामस्वरूप कुल 33.55 बिलियन अमेरिकी डॉलर का उत्पादन हुआ है. 

ये भी पढ़ें: नए साल में इस कंपनी से आई ले-ऑफ की खबर, इतने हजार कर्मचारी होंगे बाहर
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

14 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

14 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

15 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग को बोर्ड की मंजूरी, चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन

टाटा संस के बोर्ड की गुरुवार को करीब तीन घंटे तक बैठक हुई. बैठक में कंपनी की लिस्टिंग और चेयरमैन के कार्यकाल से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई. बोर्ड की मंजूरी के बाद टाटा संस के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है.

16 hours ago

नए UPI MDR से छोटे कारोबारियों का रुख फिर नकदी की ओर हो सकता है: GTRI

15 अक्टूबर से लागू होने वाले नए MDR ढांचे में 2,000 रुपये से अधिक के पात्र UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर 0.4 फीसदी शुल्क लगेगा. GTRI का कहना है कि कम मार्जिन पर काम करने वाले छोटे कारोबारियों के भुगतान व्यवहार पर इसका असर पड़ सकता है.*

16 hours ago


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

1 day ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

14 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

14 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

14 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

15 hours ago