होम / बिजनेस / इस रियल स्टेट कंपनी ने बेच डाले 2600 करोड़ के फ्लैट, शेयर मार्केट में भी हुआ फायदा

इस रियल स्टेट कंपनी ने बेच डाले 2600 करोड़ के फ्लैट, शेयर मार्केट में भी हुआ फायदा

कंपनी ने पिछली तिमाही में जो आय दर्ज की थी उसमें दिल्‍ली एनसीआर की बड़ी भूमिका रही थी.  दिल्‍ली एनसीआर से कंपनी को 50 प्रतिशत से ज्‍यादा ग्राहक मिले थे. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

लंबे समय से अपने पुराने दौर में लौटने के लिए इंतजार कर रहे रियल स्‍टेट को लेकर जो खबर आई है उसने सभी को खुश कर दिया है. गोदरेज प्रॉपर्टी ने अपने गुड़गांव के एक प्रोजेक्‍ट में 600 इंवेट्री बेचकर सफलता पूर्वक 2600 करोड़ रुपये का कारोबार करने में सफलता प्राप्‍त की है. कंपनी ने इस डील की जानकारी शेयर बाजार को दी है जिसके बाद कंपनी के शेयर में उछाल देखने को मिल रहा है. 

आखिर किस प्रोजेक्‍ट में कंपनी ने बेची हैं इंवेट्री 
गोदरेज ने गुड़गांव के सेक्‍टर 49 में गोल्‍फ कोर्स एक्‍सटेंशन रोड पर अपनी लग्‍जरी हाउसिंग परियोजना एरिस्‍टोक्रेट को लान्‍च किया है. कंपनी ने अपनी उसी परियोजना में 600 फ्लैट बेचने का दावा किया है. कंपनी के द्वारा बेचे गए 600 फ्लैट की कीमत कोई 2600 करोड़ है. कंपनी ने इस कारोबार की सूचना शेयर बाजार को भी दी है, जिसके बाद कंपनी के शेयरों में उछाल देखने को मिल रहा है. 

क्‍या बोले कंपनी के सीईओ? 
गोदरेज प्रॉपर्टी लिमिटेड के सीईओ गौरव पांडे ने इस मौके पर अपनी बात कहते हुए कहा कि गुरुग्राम गोदरेज प्रॉपर्टीज के लिए एक अहम स्‍थान है. कंपनी 2024 में वहां 4 और प्रोजेक्‍ट को लेकर आ रही हैं. गौरव पांडे ने ये भी कहा कि बिक्री के मामले में एरिस्‍टोक्रेट उसका अब तक का सफलतम प्रोजेक्‍ट रहा है. इससे पहले पिछली तिमाही में नोएडा में कंपनी उसके प्रोजेक्‍ट गोदरेज ट्रापिकल आइल में 2000 करोड़ रुपये से अधिक के पिछले सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन को पार कर गया है. 

क्‍या रही शेयर की स्थिति? 
मंगलवार को क्रिसमस के त्‍योहार के बीतने के बाद कंपनी के शेयर में 0.63 प्रतिशत की ग्रोथ देखने को मिली. खबर लिखे जाने पर कंपनी का शेयर 1984.20 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. कंपनी का शेयर एक बार फिर अपने 52 हफ्ते के सबसे उंचे स्‍तर की ओर आगे बढ रहा है. कंपनी के शेयर का 52 हफ्ते का सबसे हाई रेट 2075 रुपये है जबकि सबसे कम 1005 रुपये है. 

आखिर कितनी रही है कंपनी की सेल 
गोदरेज प्रॉपर्टीज लिमिटेड की सेल पर नजर डालें तो अप्रैल से लेकर सितंबर तक जो तिमाही बीती है उसमें कंपनी ने 7288 करोड़ रुपये की आय अर्जित की थी. अगर पिछले साल इसी तिमाही से इसकी तुलना करें तो ये 48 प्रतिशत ज्‍यादा थी. जबकि पिछले साल ये इसी तिमाही में ये 4929 करोड़ रुपये थी. कंपनी ने 7288 करोड़ की जो आय अर्जित की उसमें दिल्‍ली एनसीआर की 50 प्रतिशत से ज्‍यादा की भूमिका रही. कंपनी ने दिल्‍ली एनसीआर में 3188 करोड़ रुपये कमाए थे. 

ये भी पढें: 2003 में सताया, नए साल में और भी ज्यादा तड़पाएगी महंगाई? इस वजह से बढ़ रही आशंका
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

विज्ञापन और मार्केटिंग जगत के दिग्गज जिष्णु सेन का निधन

जिष्णु सेन को उन चुनिंदा मार्केटिंग नेताओं में गिना जाता था जिन्होंने पारंपरिक ब्रांड निर्माण और आधुनिक डिजिटल मार्केटिंग, रिटेल तथा कंज्यूमर-टेक ग्रोथ के बीच सफल संतुलन स्थापित किया. उनका निधन भारतीय विज्ञापन और मार्केटिंग उद्योग के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है.

10 hours ago

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

1 day ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

1 day ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

1 day ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

1 day ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

1 day ago

विज्ञापन और मार्केटिंग जगत के दिग्गज जिष्णु सेन का निधन

जिष्णु सेन को उन चुनिंदा मार्केटिंग नेताओं में गिना जाता था जिन्होंने पारंपरिक ब्रांड निर्माण और आधुनिक डिजिटल मार्केटिंग, रिटेल तथा कंज्यूमर-टेक ग्रोथ के बीच सफल संतुलन स्थापित किया. उनका निधन भारतीय विज्ञापन और मार्केटिंग उद्योग के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है.

10 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.