होम / बिजनेस / इस रेटिंग एजेंसी ने कहा, महज 6 साल करना होगा इंतजार और इतनी हो जाएगी आपकी इनकम

इस रेटिंग एजेंसी ने कहा, महज 6 साल करना होगा इंतजार और इतनी हो जाएगी आपकी इनकम

Crisil ने अपनी इस रिपोर्ट में कहा है कि भारत की ग्रोथ अगर 6.7 प्रतिशत बनी रहती है तो वो अगले 7 साल में अपर मीडिल इनकम के दायरे को पार कर जाएगा. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत की तेजी से बढ़ती इकोनॉमी में लगभग सभी रेटिंग एजेंसियां सकारात्‍मक दिख रही है. सभी का ये मानना है कि दुनिया में भारत ही अकेला ऐसा देश है जिसकी इकोनॉमी सबसे तेज रफ्तार से आगे बढ़ रही है. अब इकोनॉमी की इस स्‍पीड को लेकर Crisil क्रिसिल का कहना है कि भारत अगले 7 सालों में अपर मीडिल इनकम स्‍टेटस को हासिल कर लेगा. उस वक्‍त भारत की टोटल इनकम 7 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच जाएगी. 

आखिर Crisil ने क्‍यों कही ये बात? 
Crisil ने कहा है कि भारत की ग्रोथ रेट 6.8 बने रहने की संभावना जताई जा रही है. आने वाले वित्तिय वर्ष में भी भारत अगर इसी रफ्तार से आगे बढ़ता है तो उसकी अर्थव्‍यवस्‍था अगले 7 सालों में 7 ट्रिलियन तक पहुंच जाएगी. यानी 2031 तक भारत मौजूदा इकोनॉमी के आंकड़े से दोगुने तक पहुंचते हुए 7 ट्रिलियन तक पहुंच जाएगा. अगर ऐसा होता है तो भारत मौजूदा लोअर मीडिल लेवल को पार करते हुए अपर मीडिल लेवल तक पहुंच जाएगा. भारत अपनी इस ग्रोथ रेट से तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था भी बन जाएगा. 

अभी पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था है भारत 
क्रिसिल की आउटलुक रिपोर्ट ये भी कहती है कि इस वित्तिय सत्र में 7.6 प्रतिशत की ग्रोथ रेट के बाद 2025 में भारत की ग्रोथ रेट 6.8 प्रतिशत रह सकती है. मौजूदा समय में भारत की अर्थव्‍यवस्‍था 3.6 ट्रिलियन है, और वो दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था है. भारत से आगे मौजूदा समय में अमेरिका, चीन, जापान और जर्मनी जैसे देश हैं. क्रिसिल का मानना है कि 2031 तक भारत की इकोनॉमी 6.7 ट्रिलियन तक बढ़ जाएगी. 

किन सेक्‍टरों में हो रहा है तेजी से‍ विकास? 
Crisil ने अपनी इस रिपोर्ट में बताया है कि आखिर कौन से सेक्‍टर भारत की इस ग्रोथ में अहम भूमिका निभा सकते हैं. क्रिसिल के अनुसार इसमें इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स, ईवी, एनर्जी ट्रांजिशन जैसे सेक्‍टर अहम भूमिका निभा सकते हैं. 2023-24 में इस इन सेक्‍टरों में 16 प्रतिशत की ग्रोथ देखने को मिल सकती है. क्रिसिल ने ये भी कहा है कि अगर 6.7 प्रतिशत की ग्रोथ से लगातार इकोनॉमी बढ़ती है तो भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था बन जाएगी. 

ये भी पढ़ें:इतने गुना सब्‍सक्राइब हुआ RK Swamy IPO, GMP में चल रहा है ये प्राइस 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

3 hours ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

4 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग के समर्थन में उतरे शापूर मिस्त्री, टाटा ट्रस्ट्स से मांगा सहयोग

शापूरजी पलोनजी (SP) ग्रुप के पास टाटा संस की 18.37 फीसदी हिस्सेदारी है. समूह लंबे समय से इस हिस्सेदारी में अधिक तरलता चाहता है, क्योंकि उसकी होल्डिंग और ऑपरेटिंग कंपनियों पर बड़ी मात्रा में कर्ज है.

5 hours ago

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

5 hours ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

9 hours ago


बड़ी खबरें

भारत में बढ़ रहा अल्जाइमर का खतरा, 2036 तक दोगुने हो सकते हैं डिमेंशिया के मरीज

शुरुआती लक्षणों को उम्र बढ़ने का सामान्य हिस्सा मानकर नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, विशेषज्ञों ने समय पर जांच और डॉक्टर से सलाह लेने की दी सलाह

10 minutes ago

AIF निवेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹7 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

जून 2026 तक AIF में कुल निवेश ₹7.1 लाख करोड़ पहुंचा, सालाना आधार पर निवेश प्रतिबद्धता 23.6% बढ़ी; रियल एस्टेट में पहली बार गिरावट

1 hour ago

भारत, ईयू समेत 7 देशों ने P4M पहल शुरू की, संयुक्त राष्ट्र में सुधार पर दिया जोर

भारत, यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्राजील, बारबाडोस और केन्या ने न्यूयॉर्क में शुरू की ‘बहुपक्षवाद के लिए साझेदार’ पहल; अंतरराष्ट्रीय कानून, शांति और समावेशी विकास के लिए सहयोग बढ़ाने का लक्ष्य

26 minutes ago

भारत लॉन्च करेगा ₹1,000 करोड़ का पहला ब्लू बॉन्ड, समुद्री और जल परियोजनाओं को मिलेगा फंड

सागरमाला फाइनेंस कॉरपोरेशन अगले सप्ताह कर सकता है देश के पहले ब्लू बॉन्ड का इश्यू, पोर्ट कनेक्टिविटी, जहाज निर्माण और तटीय बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं को मिल सकता है वित्त

35 minutes ago

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

3 hours ago