✕

होम / बिजनेस / सस्ती होने वाली है ये प्रीमियम कार, जल्द ही लगेगा ‘मेड इन इंडिया’ का ठप्पा

सस्ती होने वाली है ये प्रीमियम कार, जल्द ही लगेगा ‘मेड इन इंडिया’ का ठप्पा

अब तक JLR यूके प्लांट में निर्मित किए जा रहे थे और फिर दुनिया भर में निर्यात किए जाते थे. लेकिन कंपनी की योजना इसको भारत में ही बनाने की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

टाटा मोटर्स (Tata Motors) के स्वामित्व वाले ब्रिटिश ऑटोमोबाइल ब्रांड जगुआर लैंड रोवर (Jaguar Land Rover) ने पहली बार ब्रिटेन से बाहर निकलने का फैसला किया है. कंपनी की चाहती कार रेंज रोवर (Range Rover) अब भारत में ही बनेगी. अभी तक रेंज रोवर को ब्रिटेन में ही बनाकर पूरी दुनिया में एक्सपोर्ट किया जाता है. इस वजह से टाटा मोटर्स का मालिकाना हक होने के बावजूद यह कार भारत में महंगी पड़ती है. अब देश में ही प्रोडक्शन शुरू हो जाने से इसके रेट में भारी कमी आ जाएगी. ऐसा बताया जा रहा है कि रेंज रोवर की कीमत लगभग 20 फीसदी कम हो जाएगी.

लोगों का भरोसा होगा मजबूत

टाटा ग्रुप (Tata Group) के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन (N Chandrasekaran) ने कहा कि देश में ही प्रोडक्शन शुरू होने से जगुआर लैंड रोवर को लेकर लोगों का भरोसा और मजबूत होगा. यह हमारे लिए एक खास मौका है. हमें देश में ही रेंज रोवर सीरीज का प्रोडक्शन शुरू करने को लेकर गर्व महसूस हो रहा है. हमें पूरी उम्मीद है कि भारत में मैन्युफैक्चरिंग शुरू हो जाने के बाद रेंज रोवर की सेल और बढ़ेगी. आज जेएलआर के पास खूबसूरत, विशिष्ट ब्रांडों के जरिये ब्रांडों का जबर्दस्‍त कलेक्‍शन है. यह अब तक की सबसे प्रतिष्ठित और सर्वश्रेष्ठ एसयूवी है.

IT विभाग ने नोटिफाई किया CII, जानते हैं इसका क्‍या होता है इसका आप पर असर

81 फीसदी उछली JLR की सेल 

जगुआर लैंड रोवर इंडिया के एमडी राजन अंबा ने बताया कि यह बड़ा कदम है. जेएलआर पहली बार ब्रिटेन से बाहर कहीं प्रोडक्शन शुरू करने जा रही है. कीमतें कम होने से हमें ज्यादा से ज्यादा कस्टमर्स तक पहुंचने में फायदा होगा. रेंज रोवर सीरीज लगभग 54 सालों से शानदार प्रदर्शन करती रही है. कंपनी के इस फैसले से पता चल रहा है कि भारत का मार्केट कितना तेजी से महंगी कारों को स्वीकार रहा है. पिछले वित्त वर्ष में जेएलआर ने भारत में 4,436 कारें बेचीं हैं. कंपनी की सेल्स में लगभग 81 फीसदी का उछाल आया है.

15 से 90 लाख रुपये तक सस्ते हो जाएंगी कारें 

भारत में रेंज रोवर के मॉडल 68 लाख से शुरू होकर 4.5 करोड़ रुपये तक पड़ते हैं. यदि कीमतों में 20 फीसदी की कमी आती है तो यह मॉडल 15 से 90 लाख रुपये तक सस्ते हो जाएंगे. जगुआर लैंड रोवर के मुताबिक, वह पुणे प्लांट में रेंज रोवर के सभी मॉडल की असेंबली शुरू करेगी. इसके बाद कार की कीमतों में 18 से 22 फीसदी तक कमी आ सकती है. कंपनी ने बताया कि रेंज रोवर स्पोर्ट की डिलिवरी भी इसी साल अगस्त से शुरू हो सकती है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

7 hours ago

AI से ट्रैफिक मैनेजमेंट तक, परिवहन क्षेत्र में बदल रही तकनीक की तस्वीर; एक्सपो में दिखे नए समाधान

ANPR कैमरे, बैरियरलेस टोलिंग और रियल-टाइम मॉनिटरिंग जैसे समाधानों पर रहा फोकस, 300 से ज्यादा ब्रांड ने प्रदर्शित की परिवहन क्षेत्र की तकनीक

10 hours ago

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

11 hours ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

11 hours ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

12 hours ago

बड़ी खबरें

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

7 hours ago

टेस्ला: एक बेहतरीन कार ब्रांड को और बेहतर क्या बना सकता है?

टेस्ला की सड़क यात्रा इस बात पर विचार करने का मौका देती है कि कैसे अलग पहचान वाले उत्पाद लोगों को उनका समर्थक बनाते हैं और क्यों दमदार ब्रांडों को भी एक व्यापक मानवीय सोच की जरूरत होती है.