✕

होम / बिजनेस / इस शख्‍स ने संभाली Lupin मैन्‍युफैक्‍चरिंग के सीईओ की कमान, ये होगी चुनौती 

इस शख्‍स ने संभाली Lupin मैन्‍युफैक्‍चरिंग के सीईओ की कमान, ये होगी चुनौती 

अब्देल वैज्ञानिक हैं और एक अनुभवी लीडर हैं  और उनके पास यूरोप, उत्तरी अमेरिका और एशिया में फैले बायोटेक, फार्मा और सीडीएमओ क्षेत्रों में दो दशकों से अधिक का समृद्ध अनुभव है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

ग्‍लोबल फॉर्मा कंपनी ल्यूपिन लिमिटेड (ल्यूपिन) ने अपनी नवगठित सहायक कंपनी ल्यूपिन मैन्युफैक्चरिंग सॉल्यूशंस (एलएमएस) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के रूप में अब्देलअजीज तौमी (अब्देल) की नियुक्ति की घोषणा की है. एलएमएस सक्रिय फार्मास्युटिकल सामग्री के विकास, निर्माण और बिक्री में लगा हुआ है और अपने अनुबंध विकास और मैन्‍युफैक्‍चरिंग संचालन (सीडीएमओ) व्यवसाय का निर्माण शुरू कर रहा है.

आखिर कौन हैं अब्देलअजीज तौमी? 
अब्देल वैज्ञानिक और वाणिज्यिक कौशल के मिश्रण के साथ एक अनुभवी लीडर हैं  और उनके पास यूरोप, उत्तरी अमेरिका और एशिया में फैले बायोटेक, फार्मा और सीडीएमओ क्षेत्रों में दो दशकों से अधिक का समृद्ध अनुभव है. उन्होंने बायर(Bayer), मर्क(Merck), कैटलेंट(Catalent), लोन्ज़ा(Lonza) और केबीआई बायोफार्मा (KBI Biopharma) में नेतृत्व पदों पर काम किया है, जहां वे विकास, इनोवेशन और परिचालन उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के लिए जिम्मेदार थे. अब्देल मूल रूप से स्विट्जरलैंड के रहने वाले हैं लेकिन भारत में काफी समय बिताएंगे.  अब्देल के पास दक्षिणी क्वींसलैंड विश्वविद्यालय से केमिकल इंजीनियरिंग में डॉक्टरेट और बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर डिग्री है.

ये भी पढ़ें: भ्रष्‍टाचार अर्थव्‍यवस्‍था के लिए जरूरी जैसे बयान का सीईसी ने ये कहकर किया खारिज...

नियुक्ति पर क्‍या बोले एमडी? 
नए सीईटो की नियुक्ति पर टिप्पणी करते हुए, ल्यूपिन(Lupin) के प्रबंध निदेशक, नीलेश गुप्ता ने कहा, ‘हमें अपनी टीम में अब्देल का स्वागत करते हुए खुशी हो रही है. उनके पास एपीआई सीडीएमओ क्षेत्र में प्रचुर ज्ञान और अनुभव है और वह एलएमएस को हमारे वैश्विक ग्राहकों के लिए एक विश्वसनीय और पसंदीदा भागीदार के रूप में स्थापित करने में सहायक होंगे.

कैसे रहे हैं Lupin के चौथी तिमाही के नतीजे? 
फॉर्मा सेक्‍टर की कंपनी Lupin के जनवरी-मार्च 2024 तिमाही में कंपनी के नेट प्रॉफिट में सालाना आधार पर 52 पर्सेंट की बढ़ोतरी हुई. इस दौरान कंपनी का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट 359.43 करोड़ रुपये रहा. पिछले साल की इसी अवधि में कंपनी का मुनाफा 235.96 करोड़ रुपये था. इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू 4,895.11 करोड़ रुपये था, जबकि एक साल पहले यह आंकड़ा 4,330.3 करोड़ रुपये था यानी इसमें सालाना आधार पर 13 पर्सेंट की बढ़ोतरी हुई.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

4 hours ago

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

10 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

10 hours ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

11 hours ago

चीन के 300 अरब डॉलर के सर्विस बाजार पर भारत की नजर, कारोबार की बाधाओं का होगा आकलन

वाणिज्य विभाग ने कंपनियों से वीजा, डेटा ट्रांसफर, लाइसेंस, टैक्स और भुगतान से जुड़ी समस्याओं का ब्योरा मांगा है. इसका मकसद चीन के बड़े सर्विस बाजार में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाने और निर्यातकों के सामने आने वाली चुनौतियों की पहचान करना है.

13 hours ago

बड़ी खबरें

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

4 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

10 hours ago

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

10 hours ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

11 hours ago

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

15 hours ago