✕

होम / बिजनेस / इस मुस्लिम देश ने शराब पर लिया ऐसा फैसला, शुरू हो गई चर्चा

इस मुस्लिम देश ने शराब पर लिया ऐसा फैसला, शुरू हो गई चर्चा

नए साल के मौके पर दुबई में शराब पर लगने वाला टैक्स और लाइसेंस फीस खत्म करने का ऐलान किया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

एक मुस्लिम देश में शराब को लेकर लिया गया फैसला चर्चा का विषय बन गया है. वो इसलिए कि अधिकांश मुस्लिम देशों की सोच शराब पर बाकी देशों से अलग ही होती है. दरअसल, यह कदम पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उठाया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुबई (Dubai) में अब तक शराब पर 30 फीसदी टैक्स था. इतना ही नहीं, शराब के लाइसेंस के लिए भी फीस चुकानी होगी थी, लेकिन अब दोनों को समाप्त कर दिया गया है. 

नए साल पर घोषणा
नए साल के अवसर पर दुबई ने शराब पर टैक्स और लाइसेंस फीस दोनों को समाप्त कर दिया है. यह घोषणा दुबई की दो सरकारी शराब कंपनियों (Maritime and Mercantile International) ने की है. ये दोनों कंपनियां Emirates Group का हिस्सा हैं. बताया जा रहा है कि ये घोषणा सत्तारूढ़ अल मख्तूम परिवार (Al Maktoum family) के आदेश पर हुई है. 

पसंदीदा टूरिस्ट डेस्टिनेशन
दुबई एक पसंदीदा टूरिस्ट डेस्टिनेशन है. दुबई प्रशासन ज्यादा से ज्यादा पर्यटकों को आकर्षित करना चाहता है और इस बात को अच्छे से समझना है कि शराब पर नरम नीति के बिना पर्यटकों को दुबई लाना आसान नहीं होगा. इसलिए वह लगातार कुछ न कुछ कर रहा है. हाल ही में रमजान के महीने के दौरान दिन में शराब बेचने की भी अनुमति दी गई थी. इतना ही नहीं, कोरोना लॉकडाउन में शराब की होम-डिलिवरी भी शुरू की गई थी. 

होगा आर्थिक नुकसान
हालांकि, शराब को टैक्स फ्री करने से दुबई प्रशासन को आर्थिक झटका जरूर लगेगा, लेकिन पर्यटन से होने वाली कमाई को ध्यान में रखते हुए इसे महत्वपूर्ण माना जा रहा है. दुबई में कानून के अनुसार, शराब का सेवन करने के लिए गैर-मुस्लिमों की उम्र 21 या उससे अधिक होनी चाहिए. पीने वालों को दुबई पुलिस द्वारा एक कार्ड जारी किया जाता है. इसी कार्ड पर उन्हें खराब खरीदने की अनुमति होती है. कार्ड के बिना ऐसा करने वालों को जुर्माना भरना पड़ता है.  

यहां है प्रतिबंध
दुबई के कई क्षेत्रों में शराब पर प्रतिबंध है. खासतौर पर वो क्षेत्र जो अन्य मिडिल ईस्ट देशों की सीमा से लगते हैं. दुबई के बगल में शारजाह है, जो कि संयुक्त अरब अमीरात का ही हिस्सा है. वहां शराब पर प्रतिबंध है. इसी तरह पड़ोसी देशों ईरान, कुवैत और सऊदी अरब में भी शराब पर प्रतिबंध है. पिछले कुछ समय में दुबई ने अपने आप को काफी बदला है. दुबई के शासक दुनिया को यह दिखने का प्रयास कर रहे हैं कि वो कट्टरवादी सोच से बाहर निकल रहा है. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

8 hours ago

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

11 hours ago

चंद्रशेखरन और वेंणु श्रीनिवासन के बीच टीवीएस से जुड़ा दूसरा सौदा टाटा संस बोर्ड के समक्ष नहीं रखा गया: रिपोर्ट

टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के परिवार की कंपनी कर्नाटक में 330 करोड़ रुपये के औद्योगिक पार्क की योजना बना रही है. यहां टीवीएस मोटर और उसके टियर-1 आपूर्तिकर्ताओं के लिए ऑटो कंपोनेंट्स बनाए जाने हैं.

12 hours ago

त्योहारी सीजन से पहले निसान की बड़ी छलांग, घरेलू बिक्री में 100% उछाल

निसान मोटर इंडिया ने सितंबर 2026 में घरेलू बाजार में 3,300 वाहनों की थोक बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 100 प्रतिशत अधिक है. कंपनी ने घरेलू और निर्यात बाजारों को मिलाकर सितंबर में कुल 10,025 वाहनों की थोक बिक्री की.

12 hours ago

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

16 hours ago


बड़ी खबरें

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

11 hours ago

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

8 hours ago

CII की CBG कमेटी के को-चेयरमैन नियुक्त हुए वरुण कराड

यह नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब सरकार ₹23,731 करोड़ के गोबरधन (GOBARdhan) ढांचे को लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है.

11 hours ago

HDFC बैंक के पहले बाहरी CEO होंगे अनूप बागची, सामने होंगी ये 6 बड़ी प्राथमिकताएं

जैसे-जैसे अनूप बागची 27 अक्टूबर को एचडीएफसी बैंक की कमान संभालने की तैयारी कर रहे हैं, भरोसा बहाल करना, विकास और लाभप्रदता को मजबूत करना, ग्राहक अनुभव में सुधार करना और प्रतिभाओं को एक दिशा में लाना उनके शुरुआती एजेंडे को परिभाषित करेगा.

12 hours ago

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

15 hours ago