✕

होम / बिजनेस / Multibagger Stock: 3 सालों में 575% रिटर्न देने वाले स्टॉक में बारे में जानते हैं आप?

Multibagger Stock: 3 सालों में 575% रिटर्न देने वाले स्टॉक में बारे में जानते हैं आप?

जिस Multibagger Stock के बारे में हम बात कर रहे हैं, उसका नाम जीनस पावर इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (Genus Power Limited) है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आज हम आपको एक ऐसे मल्टीबैगर स्टॉक (Multibagger Stock) के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आज शुरुआती कारोबार के दौरान 5% के अपर सर्किट पर पहुंच गए. सुबह BSE पर इस स्टॉक के कुल 1.99 लाख शेयरों का लेन-देन हुआ जिसकी बदौलत कंपनी को 4.66 करोड़ रुपयों का टर्नओवर भी मिला है. लेकिन इतने अच्छे प्रदर्शन के बाद भी बहुत से लोगों को इस मल्टीबैगर के बारे में पता नहीं होगा, तो आइये बिना किसी देरी के शुरू करते हैं. 

आज 5% उछले शेयर Genus Power के शेयर
जिस मल्टीबैगर स्टॉक (Multibagger Stock) के बारे में हम बात कर रहे हैं, उसका नाम जीनस पावर इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (Genus Power Limited) है और आज शुरुआती कारोबार के दौरान कंपनी के स्टॉक 5% के अपर सर्किट पर ट्रेड कर रहे थे. इतना ही नहीं, कंपनी की एक अन्य शाखा को 1026.31 करोड़ रुपयों का LOA (Letter Of Award) भी प्राप्त हुआ है. यह एक पावर कंपनी का स्टॉक है और आज कारोबार के दौरान इस स्टॉक में मौजूद शेयरों की कीमत 234.50 रुपए प्रति शेयर तक पहुंच गई थी जबकि इसकी पिछली क्लोजिंग 223.35 रुपए प्रति शेयर थी. इसका मतलब ये है कि पिछली क्लोजिंग के मुकाबले आज शेयरों में 5% की वृद्धि देखने को मिली है. इसके साथ ही कंपनी की मार्केट कैपिटल में भी इजाफा हुआ है और यह 6041.61 करोड़ रुपयों पर पहुंच गई है. 

3 सालों में 575% रिटर्न्स
इतना ही नहीं जहां इस वक्त पूरी दुनिया में अनिश्चितता फैली हुई है, वहीं पिछले एक साल के दौरान जीनस पावर लिमिटेड (Genus Power Limited) के शेयरों में बीटा की स्थिति 0.1 थी, जिसका मतलब ये है कि पिछले एक साल के दौरान कंपनी के शेयरों में स्थिरता बनी रही है और अनिश्चितता बेहद कम रही है. जीनस पावर लिमिटेड के इस स्टॉक को हम मल्टीबैगर क्यों कह रहे हैं? अब यह बता देते हैं. दरअसल पिछले 3 सालों के दौरान इस मल्टीबैगर ने अपने इन्वेस्टर्स को 575% के छप्परफाड़ रिटर्न दिए हैं और इसीलिए हम इस स्टॉक को मल्टीबैगर कह रहे हैं. 

2023 में Genus Power का प्रदर्शन
3 सालों में 575% के रिटर्न के साथ-साथ इस शेयर ने हर साल 157% का रिटर्न भी प्रदान किया है और अगर बात 2023 की करें तो 2023 की शुरुआत से लेकर अभी तक इस स्टॉक ने अपने इन्वेस्टर्स को 177% के जबरदस्त रिटर्न्स प्रदान किये हैं. जीनस पावर लिमिटेड (Genus Power Limited) के शेयर, 26 दिसंबर 2022 को 52 हफ्तों के अपने सबसे निचले स्तर पर थे और यह 78.10 रुपए प्रति शेयर है. इतना ही नहीं, 2023 में 5 सितंबर को शेयरों ने अपना अब तक का अपना अधिकतम स्तर प्राप्त किया था और यह 290 रुपए प्रति शेयर है.
 
यह भी पढ़ें: ITC के Cigarette बिजनेस में आया बूम, क्या Stocks की भी बढ़ेगी रफ्तार?   

टैग्स
सम्बंधित खबरें

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

4 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

6 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

7 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

7 hours ago

IRDAI के प्रस्तावित सुधारों पर IBAI की चिंता, PM मोदी से कहा- 10 लाख नौकरियों पर पड़ सकता है असर

इंश्योरेंस ब्रोकर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कमीशन कैप और खर्च सीमा में बदलाव टालने की मांग की, 2028 तक मौजूदा व्यवस्था जारी रखने की अपील

10 hours ago

बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

7 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

7 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

4 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा