होम / बिजनेस / #UPGISWithBW: निवेशकों ने यूपी पर जमकर लुटाया प्यार, ये हैं टॉप इन्वेस्टर्स 

#UPGISWithBW: निवेशकों ने यूपी पर जमकर लुटाया प्यार, ये हैं टॉप इन्वेस्टर्स 

लखनऊ में चल रही ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में विभिन्न उद्योग घरानों ने उत्तर प्रदेश में निवेश का ऐलान किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) 2023 में कई नामी उद्योगपतियों ने उत्तर प्रदेश में निवेश का ऐलान किया है. इसमें रिलायंस, आदित्य बिड़ला समूह और टाटा ग्रुप भी शामिल हैं. इन तीनों समूहों ने यूपी के विकास में अपनी भागीदारी की प्रतिबद्धता जताई. इस मौके पर मुकेश अंबानी और कुमार मंगलम बिड़ला ने कहा कि दोनों राज्य में अपने कारोबार का विस्तार करने के लिए कुल 1 लाख करोड़ रुपए से अधिक का निवेश करेंगे. 

टॉप इन्वेस्टर्स की लिस्ट 
अंबानी और बिड़ला के अलावा, हांगकांग की ताशचेन इंटरनेशनल लिमिटेड ने यूपी सरकार के साथ कुल 16 MoU साइन किए हैं और कंपनी प्रदेश में 189849.4 करोड़ रुपए का निवेश करेगी. इसी तरह, आरजी स्ट्रैटेजीस ग्रुप ने 7 MoU साइन किए और 173031 करोड़ के निवेश की बात कही है. अमेरिका की इम्पीरिया इनोवेशन इन्वेस्टमेंट ने 2 MoU साइन किए हैं. ये यूएस कंपनी यूपी में 105000 करोड़ रुपए इन्वेस्ट करेगी. इस लिस्ट में ABC क्लीनटेक प्राइवेट लिमिटेड का भी नाम है, कंपनी कुल 50000 करोड़ निवेश करेगी.

रिलायंस देगी एक लाख नौकरियां
इसी तरह, NTPC लिमिटेड 4 MoU साइन करते हुए 42280 करोड़, जर्मनी की यूनिकॉर्न एनर्जी ने 41500 करोड़ और PT वासुदेव तिवारी स्किल यूनिवर्सिटी ने 1 एमओयू साइन करते हुए 40000 करोड़ रुपए उत्तर प्रदेश में निवेश करने की घोषणा की है. ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में बोलते हुए रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा है कि 2023 के अंत तक उत्तर प्रदेश के हर शहर, गांव और कस्बे तक जियो की 5G सेवाएं पहुंच जाएंगी. उन्होंने यूपी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था में सुधार और ईज आफ डूइंग बिजनेस में प्रगति के कारण यूपी नए भारत के लिए आशा का केंद्र बन गया है. अंबानी ने कहा कि रिलायंस उत्तर प्रदेश में अगले 4 सालों में जियो, रिटेल और रिन्यूएबल बिजनेस के माध्यम से 75,000 करोड़ रुपए का निवेश करेगी. इससे 1 लाख से अधिक नौकरियां उत्पन्न होंगी. 

बिड़ला ग्रुप यहां करेगा निवेश
आदित्य बिड़ला ग्रुप के प्रमुख कुमार मंगलम बिड़ला ने यूपी से अपने रिश्ते का जिक्र करते हुए बताया कि उनका ग्रुप यहां 7 बिजनेस संचालित कर रहा है. यूपी में उनके समूह का कुल निवेश 40 हजार करोड़ रुपए का है और वह इसे आगे लेकर जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. बिड़ला ने कहा कि वह प्रदेश में 25 हजार करोड़ रुपए का अतिरिक्त निवेश करेंगे. यह निवेश सीमेंट, मेटल, केमिकल्स, फाइनेंशियल सर्विस, रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में किया जाएगा. 

Tata Group ऐसे देगा योगदान
वहीं, टाटा संस के अध्यक्ष एन चंद्रशेखरन ने कहा कि Tata Group की कंपनी एयर इंडिया SATS ज्यूरिख एयरपोर्ट के साथ साझेदारी में यूपी के जेवर हवाई अड्डे पर एक एकीकृत मल्टी-मॉडल कार्गो हब स्थापित करेगी. उन्होंने यह भी कहा कि एयर इंडिया प्रदेश के हर हिस्से को शेष भारत और संभावित रूप से दुनिया के महत्वपूर्ण स्थलों से जोड़ने की योजना बना रही है.

यूपी में 18 कंपनियां हैं मौजूद 
चंद्रशेखरन ने कहा कि ग्रुप के होटल व्यवसाय को यूपी में अपार संभावनाएं नजर आ रही हैं, क्योंकि ये राज्य पर्यटकों को आकर्षित करता है. यहां धार्मिक पर्यटन के लेकर वाइल्ड लाइफ टूरिज्म तक काफी कुछ है. इसी को ध्यान में रखते हुए एयर इंडिया की यूपी के हर भाग को शेष भारत से जोड़ने और संभावित रूप से दुनिया के महत्वपूर्ण स्थलों से जोड़ने की एक विस्तृत योजना है. उन्होंने कहा कि स्टील, ऑटोमोटिव, रिटेल के माध्यम से टाटा समूह की पहले से ही उत्तर प्रदेश में महत्वपूर्ण उपस्थिति है, जिसे और बढ़ाने के लिए समूह प्रतिबद्ध है. टाटा समूह की 18  कंपनियां यूपी में मौजूद हैं, जिन्होंने करीब 50,000 लोगों को रोजगार प्रदान किया है.  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विदेशी निवेशकों का भारत पर फिर बढ़ा भरोसा, मजबूत मांग और FDI-FPI प्रवाह से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा: RBI रिपोर्ट

आरबीआई की ताजा 'स्टेट ऑफ द इकोनॉमी' रिपोर्ट के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में निर्यात और आयात दोनों में तेज वृद्धि दर्ज की गई, जो भारत के बाह्य व्यापार की मजबूत रफ्तार को दर्शाती है.

36 minutes ago

सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी गिरावट के बाद आज इन शेयरों में रह सकती है हलचल, जानिए क्यों

बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 715.06 अंक यानी 0.92% की गिरावट के साथ 76,755.05 अंक पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 191.45 अंक यानी 0.79% टूटकर 23,996.25 अंक पर बंद हुआ.

59 minutes ago

Mobavenue AI Tech का बड़ा दांव, नई ब्रांड पहचान के साथ लॉन्च किया AI आधारित Neural Engine

कंपनी की यह रीब्रांडिंग एक बूटस्ट्रैप्ड मुंबई स्टार्टअप से सूचीबद्ध वैश्विक AdTech प्लेटफॉर्म तक के उसके विकास को दर्शाती है. इसके साथ ही कंपनी ने एक नई AI इंटेलिजेंस लेयर भी पेश की है, जिसे इस तरह तैयार किया गया है कि वह मार्केटर्स के विज्ञापन की योजना बनाने, लॉन्च करने और उसके प्रदर्शन को मापने के तरीके को बदल सके.

12 hours ago

FireAI को SucSEED Indovation Fund से मिला 2.5 करोड़ रुपये का निवेश, एंटरप्राइज विस्तार पर देगी जोर

AI आधारित डिसीजन इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म FireAI निवेश का इस्तेमाल सेल्स इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने और रिसर्च एंड डेवलपमेंट को मजबूत करने में करेगी.

15 hours ago

भारत का तीसरा इंपोर्ट बिल

देश ने एक पीढ़ी तक दो बड़ी निर्भरताओं को संभाला है, कच्चा तेल और सोना. अब तीसरी निर्भरता चुपचाप हर AI-पावर्ड ऐप और वर्कफ्लो के अंदर बन रही है, जिसकी कीमत टोकन के आधार पर तय होती है, बिल डॉलर में आता है और जिसका स्वामित्व लगभग पूरी तरह विदेशों में है.

16 hours ago


बड़ी खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी गिरावट के बाद आज इन शेयरों में रह सकती है हलचल, जानिए क्यों

बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 715.06 अंक यानी 0.92% की गिरावट के साथ 76,755.05 अंक पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 191.45 अंक यानी 0.79% टूटकर 23,996.25 अंक पर बंद हुआ.

59 minutes ago

विदेशी निवेशकों का भारत पर फिर बढ़ा भरोसा, मजबूत मांग और FDI-FPI प्रवाह से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा: RBI रिपोर्ट

आरबीआई की ताजा 'स्टेट ऑफ द इकोनॉमी' रिपोर्ट के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में निर्यात और आयात दोनों में तेज वृद्धि दर्ज की गई, जो भारत के बाह्य व्यापार की मजबूत रफ्तार को दर्शाती है.

36 minutes ago

मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने नीति आयोग के CEO

1989 बैच के IAS अधिकारी अनुराग जैन ने सड़क परिवहन, उद्योग संवर्धन और प्रधानमंत्री कार्यालय में निभाई हैं अहम जिम्मेदारियां

47 minutes ago

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

18 hours ago

Mobavenue AI Tech का बड़ा दांव, नई ब्रांड पहचान के साथ लॉन्च किया AI आधारित Neural Engine

कंपनी की यह रीब्रांडिंग एक बूटस्ट्रैप्ड मुंबई स्टार्टअप से सूचीबद्ध वैश्विक AdTech प्लेटफॉर्म तक के उसके विकास को दर्शाती है. इसके साथ ही कंपनी ने एक नई AI इंटेलिजेंस लेयर भी पेश की है, जिसे इस तरह तैयार किया गया है कि वह मार्केटर्स के विज्ञापन की योजना बनाने, लॉन्च करने और उसके प्रदर्शन को मापने के तरीके को बदल सके.

12 hours ago