✕

होम / बिजनेस / देश में ऐसे पैदा होने जा रही हैं 10 लाख नौकरियां, होगा 100 अरब डॉलर का निवेश 

देश में ऐसे पैदा होने जा रही हैं 10 लाख नौकरियां, होगा 100 अरब डॉलर का निवेश 

सरकार ने जिन देशों  के साथ ये मुक्‍त व्‍यापार समझौता किया है वहां से आने वाले प्रोडक्‍ट अब पहले के मुकाबले भारतीय बाजार में सस्‍ते बिकेंगे. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

कई देशों के साथ एफटीए करने को लेकर बात कर रही केन्‍द्र सरकार को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. केन्‍द्र सरकार ने EFTA (यूरोप फ्री ट्रेड एसोसिएशन) के साथ अहम समझौता किया है. इस समझौते के बाद अगले 15 सालों में भारत में 100 अरब डॉलर का निवेश होने और उस निवेश से कई सेक्‍टरों में 10 लाख नौकरियों के पैदा होने की संभावना है. EFTA देश अगले 15 सालों में जिन क्षेत्रों में निवेश करेगें उसमें ग्रीन एनर्जी, फूड सेक्‍टर, फार्मा और हेल्‍थ मशीनरी जैसे क्षेत्र हैं. 

आखिर डील के बाद क्‍या बोले पीयूष गोयल? 
यूरोप फ्री ट्रेड एलायंस में शामिल देशों में आईसलैंड, लिंकटेस्‍टीन, नॉर्वे और स्विटजरलैंड जैसे देश शामिल हैं.  पीयूष गोयल ने डील के बाद कहा कि ये सभी देश आने वाले 15 सालों में जिस सेक्‍टरों में निवेश करेंगे उनमें ग्रीन एनर्जी, फूड सेक्‍टर, फार्मा और हेल्‍थ मशीनरी जैसे देश शामिल हैं. इन सेक्‍टरों से जुड़ी कंपनियों और स्किल सेट लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होने जा रहे हैं. उन्‍होंने कहा कि EFTA से जुड़े देश इन्‍हीं सेक्‍टरों में निवेश करेंगे. उन्‍होंने कहा कि इस डील से जुड़े सभी देशों को इसका फायदा होगा. 

आपकी जेब पर क्‍या पड़ेगा असर? 
भारत सरकार के इस समझौते का असर आपकी जेब पर भी पड़ने वाला है. मुक्‍त व्‍यापार के तहत अगर समझौते के बाद इन देशों से अब भविष्‍य में कोई भी सामान आता है तो वो पहले के मुकाबले सस्‍ता होगा. वहीं भारत से इन देशों को जो भी सामान जाएगा उस पर कम आयात शुल्‍क लगेगा. उदाहरण के लिए अगर स्विटजरलैंड से भारत के लिए घड़ी, बिस्किट, और स्विस चॉकलेट आते हैं तो उन पर आयात शुल्‍क कम हो जाएगा जिसका असर उनकी कीमतों पर पड़ेगा. 

इन सेक्‍टरों को रखा गया है दूर
सरकार ने इस डील से कई सेक्‍टरों को अलग भी रखा है. जिन क्षेत्रों को इससे अलग रखा गया है उनमें एग्रीकल्‍चर, सोया, डेयरी, और कोयले को इस डील में शामिल नहीं किया गया है. इन सभी सेक्‍टरों के अलावा पीएलआई स्‍कीम में शामिल सेक्‍टरों को भी इससे अलग रखा गया है. दोनों देशों के द्वारा समझौता होने के बाद अब इंतजार वहां की संसद से अप्रूव करने का है. जैसे ही वहां की संसद अप्रूव करेगी भारत से मुक्‍त व्‍यापार हो सकेगा. 

ये भी पढ़ें: सरकार को इस नियुक्ति से दूर रखने के लिए सुप्रीम कोर्ट में इन्होंने फाइल की PIL
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

23 hours ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

23 hours ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 day ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

1 day ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

1 day ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 day ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.