होम / बिजनेस / UK से इस भारतीय कंपनी को मिला बड़ा सौदा, 1.9 बिलियन की हुई डील

UK से इस भारतीय कंपनी को मिला बड़ा सौदा, 1.9 बिलियन की हुई डील

भारत की जानी मानी आईटी सॉफ्टवेयर कंपनी TCS को मिला ये सौदा इस साल का कंपनी के लिए चौथा बड़ा सौदा है. अगर ये सौदा पूरे 18 सालों तक चलता है तो कंपनी 1.9 बिलियन डॉलर का कारोबार करेगी. 

ललित नारायण कांडपाल 3 years ago

समूची दुनिया की स्थितियों के सही न होने के बावजूद TCS का कारोबार तेजी से आगे बढ़ रहा है. टाटा कंसल्‍टेंसी सर्विसेस ने ब्रिटेन की सबसे बड़ी वर्कप्‍लेस पेंशन योजना नेशनल एम्‍प्‍लायमेंट सेविंग ट्रस्ट के साथ बड़ी साझेदारी की है. इस साझेदारी में अगले 10 सालों के लिए 1.1 बिलियन डॉलर का सौदा होगा, यह सौदा आगे चलकर डिजिटल रूप से बदल जाएगा. टीसीएस को इस साल में मिलने वाला ये चौथा सौदा है जिसने कंपनी के आत्‍मविश्‍वास को और बढ़ा दिया है. 

कितने साल का होगा ये सौदा 
दोनों कंपनियों के बीच में ये सौदा प्राथमिक तौर पर 10 वर्ष के लिए किया गया है. इस सौदे में अगर सेवा लेने वाली कंपनी नेशनल एम्‍प्‍लॉयमेंट सेविंग ट्रस्‍ट चाहे तो इसे 5 सालों के लिए बढ़ाया जा सकता है. साथ ही साथ इस सौदे के एग्रीमेंट में बाहर निकनलने के लिए 3 साल की अवधि भी तय की गई है. नेशनल एम्‍प्‍लॉयमेंट सेविंग ट्रस्‍ट का ये एग्रीमेंट पहले एक फ्रांसीसी आईटी सेवा कंपनी के पास था. इस सौदे को वर्ष 2023 में रद्द कर दिया गया था. मीडिया रिपोर्ट का यहां तक कहना है कि पिछली कंपनी के साथ सौदा टूटने के बाद 1000 लोगों की नौकरी तक जा सकती है. 

इससे पहले तीन और कंपनियों से हासिल कर चुकी है सौदा 
वर्ष 2023 की बात करें इस साल में अब तक टाटा कंसल्‍टेंसी सर्विसेस तीन और सौदे कर चुकी है. इन तीन सौदों में फिनिक्‍स ग्रुप, मार्क एंड स्‍पेंसर ग्रुप, और  शिक्षक पेंशन योजना सहित ये सौदा टीसीएस का चौथा बड़ा सौदा है. इन सभी सौदों में फिनिक्‍स ग्रुप के साथ 723 मिलियन डॉलर का सौदा करता है. इसके साथ नेस्‍ट और टीसीएस 2011 से साथ मिलकर काम कर रहे हैं. मौजूदा समय में नेस्‍ट ( नेशनल सेविंग ट्रस्‍ट ) के 12 मिलियन से अधिक ग्राहक हैं. जानकारों के अनुसार अगले दशक के अंत तक इनकी संपत्ति 100 बिलियन पौंड होने की संभावना है. 

टीसीएस क्‍या सेवा मुहैया कराएगा
टीसीएस नेस्‍ट को पर्सनल, स्‍व निर्देशित अनुभव प्रदान करने के लिए टीसीएस BaNCS से समाधान तैनात करेगा. इससे नेस्‍ट के 12 मिलियन सदस्‍यों को और  1 मिलियन नियोक्‍ताओं को सही समय पर सही जानकारी मिल पाएगी. नेस्‍ट के मुख्‍य ग्राहक अधिकारी गोविंद परेरा के अनुसार बेटस ने एक स्‍टेटमेंट में कहा कि कई वर्षों तक एक साथ काम करने के बाद हम दोनों के पास एक बेहतरीन अनुभव है और उन्‍होंने जटिलताओं से भरी योजना को आसानी से हल करके अपनी क्षमता साबित की है. अपनी इसी कार्ययोग्‍यता के दम पर टीसीएस यूके में सबसे बडी सर्विस प्रोवाइडर है. पूरे देश में इसकी वर्क फोर्स 30 जगहों पर फैली हुई है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

14 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

15 hours ago

टूल एंड इक्विपमेंट एक्स्पो: हैंड टूल्स से स्मार्ट ऑटोमेशन तक, मैन्युफैक्चरिंग में तकनीक का नया दौर

एक्सपो में एक 'इनोवेशन गैलरी' तैयार की गई है, जिसमें 200 से अधिक प्रोडक्ट्स को लॉन्च किया गया है. इस गैलरी उद्देश्य मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में उभरती तकनीकों, नए विचारों और इनोवेटिव समाधानों को सामने लाना है.

15 hours ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

16 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

18 hours ago

बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

16 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

14 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

15 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

20 hours ago