✕

होम / बिजनेस / Tata की इस हॉस्पिटेलिटी कंपनी ने बनाया रिकॉर्ड, एक लाख करोड़ हुआ मार्केट कैप!

Tata की इस हॉस्पिटेलिटी कंपनी ने बनाया रिकॉर्ड, एक लाख करोड़ हुआ मार्केट कैप!

लग्जरी Taj Hotel को चलाने वाली Indian Hotels Company  Limited का मार्केट कैप एक लाख करोड़ रुपये का हो गया है. वहीं, दूसरे नंबर पर ओबरॉय होटल चलाने वाली कंपनी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

टाटा ग्रुप (Tata Group) के ताज होटल (Taj Hotel) का नाम तो आपने सुना ही  होगा. दरअसल, इस होटल को चलाने वाली हॉस्पिटेलिटी कंपनी Indian Hotels Company Limited (IHCL) का मार्केट कैप 1 लाख करोड़ रुपये हो गया है. इस मार्केट कैप को छूने वाली ये पहली भारतीय हॉस्पिटेलिटी कंपनी बन गई है. वहीं, ओबेरॉय होटल्स की मूल कंपनी ईआईएच 24,000 करोड़ रुपये के मार्केट कैप के साथ देश की दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई है.

कोरोना के बाद हॉस्पिटेलिटी सेक्टर में भारी उछाल

बता दें, कोविड के बाद हॉस्पिटेलिटी सेक्टर की कंपनियां नई वैल्यूएशन ऊंचाइयों को छू रही हैं. भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन (घरेलू बाजार हिस्सेदारी के हिसाब से) इंडिगो (Indigo) ने पिछले जून में एक लाख करोड़ रुपये के मार्केट कैप हासिल करने की उपलब्धि हासिल की थी. इंडिगो का मार्केट कैप जल्द ही दोगुना हो सकता है, क्योंकि यह वर्तमान में 1.9 लाख करोड़ रुपये से अधिक है.

भारतीय पर्यटन उद्योग देश के विकास में देगा योगदान
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार IHCL ने कहा है बुनियादी ढांचे के विकास विशेष रूप से ट्रेनों, हवाई अड्डों और राजमार्गों पर सरकार के ध्यान के परिणामस्वरूप, भारत वैश्विक स्तर पर अग्रणी गंतव्यों में से एक के रूप में उभरने के लिए तैयार है. देश में मीटिंग, प्रोत्साहन, सम्मेलन और प्रदर्शनी (एमआईसीई) सेगमेंट में उल्लेखनीय वृद्धि होगी. घरेलू पर्यटन में लगातार वृद्धि होगी. कुल मिलाकर हम भारतीय पर्यटन उद्योग के एक बड़े परिवर्तन के मुहाने पर हैं, जो देश के विकास में योगदान देगा और प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार पैदा करेगा और जीडीपी वृद्धि में और अधिक योगदान देगा.

1903 में खुला था पहला होटल
टाटा ग्रुप का पहला होटल साल 1903 में तत्कालीन बॉम्बे में खोला गया था. उस इसके एक कमरे का पर नाइट टैरिफ 6 रुपये था. कंपनी अब पूरे भारत में होटलों की संख्या बढ़ा रही है. इस समय इसके चार ब्रैंड हैं, ताज (Taj), सेलेक्शंस (Selections), विवांता (Vivanta) और गेटवे (Gateway), इस समय आईएचसीएल (IHCL) के पास 340 होटलों का पोर्टफोलियो है, जिनमें से 112 होटल चार कॉटीनेंट के 13 देशों में चल रहे हैं.

इसे भी पढ़ें-अडानी ग्रुप इस राज्य में देगा सस्ती बिजली, 25 साल के लिए मिला टेंडर!

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

6 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

7 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

7 hours ago

IRDAI के प्रस्तावित सुधारों पर IBAI की चिंता, PM मोदी से कहा- 10 लाख नौकरियों पर पड़ सकता है असर

इंश्योरेंस ब्रोकर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कमीशन कैप और खर्च सीमा में बदलाव टालने की मांग की, 2028 तक मौजूदा व्यवस्था जारी रखने की अपील

10 hours ago

बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

7 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

7 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

3 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

5 hours ago