✕

होम / बिजनेस / इस सरकारी कंपनी को अडानी ग्रुप से मिला 100 करोड़ का ऑर्डर, जानिए किस प्रोजेक्ट पर काम करेगी कंपनी?

इस सरकारी कंपनी को अडानी ग्रुप से मिला 100 करोड़ का ऑर्डर, जानिए किस प्रोजेक्ट पर काम करेगी कंपनी?

हाल ही में RITES Ltd ने पात्र शेयरधारकों के लिए 1:1 बोनस शेयर अलॉटमेंट और डिविडेंड की घोषणा भी की है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

रेलवे से जुड़ी एक सरकारी कंपनी को अडानी समूह की ओर से एक बड़ा ऑर्डर मिला है. कंपनी ने हाल में अपने शेरधारकों को डिविडेंट देने की घोषणा भी की है. सरकारी कंपनी राइट्स लिमिटेड (Rail India Technical and Economic Service) ने जानकारी दी है कि उसे अडानी पोर्ट्स एंड एसईजेड लिमिटेड (APSEZ) से 100 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मिला है. इसके तहत कंपनी को धामरा पोर्ट पर रेलवे ऑपरेशन और मेंटेनेंस सर्विसेज प्रोवाइड करने के लिए लेटर ऑफ अवार्ड (LOA) मिला है. 

क्या है कंपनी का प्लान?
कंपनी के अनुसार उसे यह 100 करोड़ का प्रोजेक्ट 5 साल में पूरा करना है. राइट्स लिमिटेड ने आईटी और एआई पर केंद्रित कई उपायों के साथ भविष्य के लिए तैयार कंपनी बनने पर ध्यान केंद्रित किया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बीते दिनों रेल मंत्रालय के तहत एक इंफ्रा स्ट्रक्चर, कंसल्टेंसी और इंजीनियरिंग कंपनी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक राहुल मिथल ने एक बयान में यह बात कही. पिछले पांच दशकों में राइट्स ने मामूली शुरुआत से बढ़कर चालू वित्त वर्ष में प्रतिष्ठित नवरत्न का दर्जा हासिल किया है. 

DMRC से भी मिला टेंडर 
इससे पहले राइट्स लिमिटेड के नेतृत्व वाला कंसोर्टियम दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (DMRC) के टेंडर में सबसे कम बोली लगाने वाले के रूप में उभरा. कंपनी ने इसके लिए 87.58 करोड़ की बोली लगाई. स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने कहा है, डीएमआरसीकी आरएस-1 ट्रेनों में रेट्रोफिट वर्क के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा जारी टेंडर में राइट्स कंसोर्टियम सबसे कम बोली लगाने वाले (एल-1) के रूप में उभरा है. कुल निविदा मूल्य में राइट्स की हिस्सेदारी 49 प्रतिशत या 42.91 करोड़ है, जिसमें जीएसटी शामिल है. राइट्स ने बताया कि कंसोर्टियम को तीन साल के अंदर पूरा करना होगा. 

कंपनी ने किया है बोनस शेयर का ऐलान
हाल ही में राइट्स लिमिटेड ने अपने पात्र शेयरधारकों के लिए 1:1 बोनस शेयर अलॉटमेंट और 5 रुपये प्रति शेयर के अंतिम डिविडेंड की घोषणा भी की है. इस साल कंपनी के शेयर की कीमत में 45 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि भी हुई है. 

इसे भी पढ़ें-अब नहीं हो पाएगी मसलों में मिलावट, BIS तैयार करेगा National Agriculture Code

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

2 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

6 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

6 hours ago

IRDAI के प्रस्तावित सुधारों पर IBAI की चिंता, PM मोदी से कहा- 10 लाख नौकरियों पर पड़ सकता है असर

इंश्योरेंस ब्रोकर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कमीशन कैप और खर्च सीमा में बदलाव टालने की मांग की, 2028 तक मौजूदा व्यवस्था जारी रखने की अपील

9 hours ago

बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

6 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

6 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

2 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

4 hours ago