✕

होम / बिजनेस / फ्रांस की इस कंपनी ने MS Dhoni को बनाया Brand Ambassador, क्या चमकेगी कंपनी की किस्मत?

फ्रांस की इस कंपनी ने MS Dhoni को बनाया Brand Ambassador, क्या चमकेगी कंपनी की किस्मत?

अब धोनी ने खुद फेसबुक पोस्ट में घोषणा की है कि उन्हें फ्रांसीसी कार निर्माता ने भारत में ब्रांड एंबेसडर बनाया है. धोनी ने पोस्ट में कहा है कि वह एक नई टीम शुरू कर रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

महेंद्र सिंह धोनी की गाड़ियों से प्रेम के बारे में सब जानते हैं. उनके घर में कई दर्जन गाड़ियां हैं, जिसकी देखरेख वो खुद करते हैं. हाल ही में आईपीएल से बाहर होने के तुरंत बाद वो रांची की सड़कों पर बाइक राइड करते नजर आए. अब धोनी ने खुद फेसबुक पोस्ट में घोषणा की है कि उन्हें फ्रांसीसी कार निर्माता सिट्रोएन ने भारत में ब्रांड एंबेसडर बनाया है. पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान ने पोस्ट में कहा है कि वह सिट्रोएन के साथ एक नई टीम शुरू कर रहे हैं.

धोनी का कंपनी ने बनाया ब्रांड एंबेसडर

वाहन बनाने वाली फ्रांस की सिट्रोएन ने भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को देश में अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है. कंपनी ने एक बयान में कहा, धोनी जल्द एक अभियान के जरिए सिट्रोएन के साथ नजर आएंगे. सिट्रोएन इंडिया के ब्रांड निदेशक शिशिर मिश्रा ने कहा कि हमारा मानना है कि भारत के बेहतरीन क्रिकेटरों में से एक धोनी का हमारे साथ जुड़ना भारतीय बाजार में हमारी प्रतिबद्धता को मजबूत करने में काफी मददगार साबित होगा. उनकी विनम्रता तथा उत्कृष्टता हमारे ब्रांड की विचारधारा से पूरी तरह से मेल खाती है.

Happy Birthday: जानिए कहां तक फैला है बॉलीवुड के टॉप Filmmaker Karan Johar का कारोबार?

कंपनी ने किया ट्वीट 

Citroen India ने ट्विटर पर लिखा कि अब यह आधिकारिक है, साल 2007 से लेकर 2011 हमें हमेशा याद रहता है, क्योंकि हम क्रिकेट से प्यार करते हैं. महेंद्र धोनी वापस आ गए हैं हमारे कैप्टन की तरह और एक ऐसी टीम बना रहे हैं, जो पहले कभी नहीं हुआ. कंपनी ने ये भी लिखा कि धोनी रिटायर नहीं हो रहे, बल्कि ये उनकी नई शुरुआत है. इसके साथ ही धोनी ने कहा कि ब्रांड इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और टिकाऊ समाधानों को लेकर मेरी सोच के अनुरूप है और मेरी ही तरह उस चीज पर ध्यान देता है जो वास्तव में मायने रखता है.

सिट्रोएन भारत में बेचती है ये गाड़ियां 

सिट्रोएन के पास भारत में कारों की एक सीरीज है, जिनकी कीमत 6.16 लाख रुपये से 37.67 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक है. फ्रांसीसी कार निर्माता C3, C3 एयरक्रॉस और C5 एयरक्रॉस जैसी गाड़ियां देश में बेचती है. eC3 भारत में सिट्रोएन द्वारा पेश की जाने वाली एकमात्र EV है. हाल ही में कंपनी ने सिट्रोएन बेसाल्ट नाम से भारत में एक नई गाड़ी लॉन्च की है. इसकी कीमत 11 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के आसपास होने की उम्मीद है. यह आने वाली टाटा कर्व को टक्कर देगी.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

8 hours ago

AI से ट्रैफिक मैनेजमेंट तक, परिवहन क्षेत्र में बदल रही तकनीक की तस्वीर; एक्सपो में दिखे नए समाधान

ANPR कैमरे, बैरियरलेस टोलिंग और रियल-टाइम मॉनिटरिंग जैसे समाधानों पर रहा फोकस, 300 से ज्यादा ब्रांड ने प्रदर्शित की परिवहन क्षेत्र की तकनीक

12 hours ago

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

12 hours ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

13 hours ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

13 hours ago

बड़ी खबरें

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

8 hours ago

टेस्ला: एक बेहतरीन कार ब्रांड को और बेहतर क्या बना सकता है?

टेस्ला की सड़क यात्रा इस बात पर विचार करने का मौका देती है कि कैसे अलग पहचान वाले उत्पाद लोगों को उनका समर्थक बनाते हैं और क्यों दमदार ब्रांडों को भी एक व्यापक मानवीय सोच की जरूरत होती है.