होम / बिजनेस / उत्तर प्रदेश में 200 करोड़ का निवेश करेगी ये फिनटेक कंपनी, 2000 नौकरियां होंगी पैदा
उत्तर प्रदेश में 200 करोड़ का निवेश करेगी ये फिनटेक कंपनी, 2000 नौकरियां होंगी पैदा
पिछले एक साल में Payme के कर्मचारियों की संख्या में छह गुना वृद्धि हुई है, और हम अगले 5 वर्षों में 5000 रोजगार के अवसर पैदा करने की उम्मीद करते हैं
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
देश में सबसे तेजी से बढ़ती फिनटेक कंपनियों में एक पेमी उत्तर प्रदेश सरकार में एक बड़ा निवेश करने जा रही है. कंपनी ने इस निवेश को लेकर एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर भी कर दिया है. यूपी सरकार के साथ साइन किए गए इस MOU के अनुसार PayMe यमुना प्राधिकरण में 200 करोड़ रुपये का निवेश करेगा. PayMe के इस निवेश के कारण क्षेत्र में 2000 नौकरियां पैदा होंगी, प्रशिक्षण और कुशल संसाधनों के विकास पर ध्यान केंद्रित करेगा.
किन-किन के बीच हुआ MOU
Payme और यूपी सरकार के बीच हुए समझौते के अनुसार कंपनी ग्रेटर नोएडा के यमुना क्षेत्र में इस निवेश को करेगी. दोनों हस्ताक्षर के दौरान यूपी इन्वेस्टर्स समिट के ओएसडी यीडा नोडल अधिकारी शैलेंद्र भाटिया ने यूपी सरकार का प्रतिनिधित्व किया और पेमी की ओर से मानव मुंजाल, पेमे के निदेशक और मानव संसाधन के वीपी विशाल रंजन उपस्थित थे.
यूपी से रहा है पुराना संबंध
उत्तर प्रदेश से अपने व्यक्तिगत संबंध और निवेश के महत्व के बारे में बताते हुए पेमी के संस्थापक और सीईओ महेश शुक्ला ने कहा, मैं उत्तर प्रदेश के टियर II जिले गोरखपुर से आता हूं, जहां गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने और नौकरी के अवसर मिलना दुर्लभ था. अब जब हमारे पास समाज को वापस देने का साधन है, तो यह हमारा कर्तव्य है कि हम उत्तर प्रदेश निवेशक शिखर सम्मेलन की पहल का हिस्सा बनें. हमारा लक्ष्य उत्तर प्रदेश की वृद्धि और विकास यात्रा का हिस्सा बनना है.
2000 नौकरियां होंगी पैदा
पेमी के संस्थापक ने बताया कि 200 करोड़ के हमारे निवेश के परिणामस्वरूप फिनटेक क्षेत्र में 2000 नौकरियों का सृजन होगा. उन्होंने कहा कि PayMe जबरदस्त गति से आगे बढ़ रहा है. ईज ऑफ डूइंग बिजनेस का जीता-जागता उदाहरण उत्तर प्रदेश है. हम इस निवेश को लेकर रोमांचित हैं और इस रोमांचक पहल की शुरुआत का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. PayMe उत्तर प्रदेश निवेशक शिखर सम्मेलन में निवेश करने वाली पहली फिनटेक कंपनी है, जो राज्य और इसकी अर्थव्यवस्था के लिए एक प्रमुख मील का पत्थर है. यह निवेश उत्तर प्रदेश में फिनटेक क्षेत्र की वृद्धि और विकास में योगदान देगा, जिससे स्थानीय कार्यबल के लिए नए अवसर उपलब्ध होंगे.
आखिर क्या करती है Payme
पेमी 2016 में स्थापित हुई कंपनी है जो कि नोएडा में स्थित है. PayMe India देश का फिनटेक प्रतिष्ठान है, जो व्यक्तियों और कॉर्पोरेट्स के लिए व्यापक वित्तीय सेवाओं का एक पूल पेश करता है. इस कंपनी के फाउंडर महेश शुक्ला और संदीप सिंह है जोकि दो प्रमुख बैंकर होने के साथ-साथ वित्तीय विशेषज्ञ भी हैं. 2 मिलियन अमेरिकी डॉलर की सीड पूंजी के साथ, कंपनी को INC 42 द्वारा शीर्ष 30 उभरते फिनटेक स्टार्ट-अप्स में से एक का दर्जा दिया गया था. प्रौद्योगिकी और नवाचार पर एक मजबूत फोकस के साथ, PayMe ने खुद को फिनटेक उद्योग में प्रमुख प्लेयर के रूप में स्थापित किया है.
टैग्स