होम / बिजनेस / कैंसर की दवा बनाने वाली ये नामी कंपनी हुई दिवालिया, इस कारण से खराब हुए हालात

कैंसर की दवा बनाने वाली ये नामी कंपनी हुई दिवालिया, इस कारण से खराब हुए हालात

अमेरिकी बैंकरप्‍सी कोर्ट में दिवालियेपन के लिए आवेदन करने वाली इस कंपनी ने अपनी संपति की वैल्‍यू 100 बिलियन डॉलर से 500 बिलियन डॉलर तक बताई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

दुनिया भर में पैदा हुए संकट के बीच एक ओर जहां कई कंपनियां अपने कर्मचारियों को बाहर का रास्‍ता दिखा रही हैं,  वहीं दूसरी ओर कई कंपनियों के अब तक दिवालियेपन की खबर भी आ चुकी है. इसी कड़ी में कैंसर की दवा बनाने वाली नामी अमेरिकी कंपनी क्‍लोविस ऑन्‍कोलॉजी (Clovis Oncology) के हवाले से भी कुछ ऐसी ही खबर सामने आई है. कंपनी ने इसे लेकर बैंकरप्‍सी कोर्ट में आवेदन किया है. कंपनी ने ये कदम अपनी दवा की बिक्री में भारी कमी और अतिरिक्‍त फंड जुटाने में असफल रहने के बाद उठाया है.


आखिर क्‍यों पैदा हुए ये हालात 
क्‍लोविस (Clovis Oncology) कंपनी अपनी एकमात्र अप्रूव दवा रूब्राका (Rubraca) की पिछले कुछ सालों में कम बिक्री को लेकर परेशान थी. कंपनी को इसी क्षेत्र में काम करने वाली दूसरी कंपनियों से प्रतिस्‍पर्धा तेज होने के कारण नुकसान का सामना करना पड़ा. कंपनी को कोविड के दौरान भी काफी नुकसान का सामना करना पड़ा था.

कंपनी का इस पर क्‍या कहना है 
क्‍लोविस (Clovis Oncology) की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि उसने 75 मिलियन डॉलर की आवश्‍यक मदद के अप्रूवल के लिए कोर्ट में आवेदन किया है. कंपनी की ओर से कहा गया है कि उसने अपने लाइसेंस  बेचने को लेकर नोवार्टिस इनोवटिव (Novartis) थेरेपी एजी के साथ 50 मिलियन डॉलर के अग्रिम भुगतान को लेकर करार किया है. इस करार के बाद कंपनी को 333,75 मिलियन डॉलर की अतिरिक्‍त मदद भी मिल पाएगी. क्‍लोविस की अपनी दूसरी असेट बेचने को लेकर कई और पार्टियों से भी बातचीत चल रही है. उसने अपनी लाइबिलिटी को लेकर भी जानकारी दी है, जिसमें उसने कहा है कि उस पर 500 मिलियन से लेकर एक बिलियन डॉलर तक लाइबिलिटी है. 


आखिर कब बनी थी ये कंपनी 
क्‍लोविस ऑन्‍कोलॉजी (Clovis Oncology) की स्‍थापना 2009 में हुई थी. ये कंपनी कैंसर के ट्रीटमेट को लेकर काम करती है जो कि यूएस, यूरोप, सहित कई अन्‍य राज्‍यों में अपनी कैंसर की दवा को बेचती है. क्‍लोविस (Clovis Oncology) का कई कंपनियों के साथ पार्टनरशिप है, जिसके जरिए वो टेक्‍नोलॉजी से लेकर दूसरे तरह के प्रोग्राम को आगे बढ़ाती है. कंपनी ने 11 दिसंबर को कोर्ट में बैंकरप्‍सी के लिए आवेदन किया है, जिसकी जानकारी उन्‍होंने अपनी वेबसाइट पर भी दी है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

6 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

7 hours ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

10 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

11 hours ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

11 hours ago


बड़ी खबरें

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

6 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

7 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

11 hours ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

6 hours ago

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

10 hours ago