✕

होम / बिजनेस / EPFO में खत्‍म हुई ये सुविधा, अब नहीं ले सकेंगे एडवांस पैसा 

EPFO में खत्‍म हुई ये सुविधा, अब नहीं ले सकेंगे एडवांस पैसा 

कोरोना काल में लोगों की मदद करने के लिए सरकार की ओर से इस सुविधा को शुरू किया गया था. इस सुविधा ने उस समय में कई लोगों की मदद की भी थी. ये सुविधा पूरी तरह से ऑनलाइन थी. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

कोरोना काल में पैदा हुए संकट से निपटने के लिए शुरू की गई एडवांस सुविधा को ईपीएफओ (इंप्‍लाई प्रोविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन) ने बंद कर दिया है. EPFO की ओर से घोषणा की गई है कि इसे तत्‍काल प्रभाव से बंद किया जा रहा है. इस सेवा को पैसे की कमी के बीच कोरोना काल में शुरू किया गया था. इसमें ईपीएफओ धारक एडवांस ले सकता था. 

नोटिफिकेशन के जरिए दी गई सूचना 
ईपीएफओ ने इस बारे में नोटिफिकेशन के जरिए सूचना दी है. EPFO की ओर से 12 जून को जारी किए गए इस आंकड़े में कहा गया है क्‍योंकि अब किसी भी तरह का कोरोना काल नहीं है तो ऐसे में इस सुविधा को त्‍त्‍काल प्रभाव से बंद किया जा रहा है. इसलिए अब ईपीएफओ के सब्‍सक्राइबर इस सुविधा का लाभ नहीं ले पाएंगे.

ये भी पढ़ें: TCS पर इस देश की अदालत ने लगाया 194 मिलियन का जुर्माना, जानते हैं क्‍या हैं TCS पर आरोप

2021 में शुरू की थी एडवांस की सुविधा 
 इस सुविधा को कोरोना काल में लोगों को मदद देने के लिए शुरू किया गया था. जिसे अब बंद करने का फैसला किया गया है. इस सुविधा की शुरुआत मार्च 2020 में शुरू की गई थी. वहीं जून 2021 में ईपीएफओ ने नॉन रिफंडेबल एडवांस की सुविधा शुरू कर दी थी. 

किन कारणों से लिया जा सकता है ये रिफंड? 
कोरोना काल जैसी परिस्थितियां इससे पहले कभी पैदा नहीं हुई थी तो ऐसे में सरकार की ओर से कई तरह के कदम उठाए गए थे. इसी कड़ी में सरकार ने एडवांस लेने की सुविधा की शुरूआत के लिए जिन कारणों को शामिल किया था उनमें घर का निर्माण करना, बीमार की स्थिति, कंपनी का बंद हो जाना, घर में शादी और बच्‍चों की पढ़ाई जैसे कारणों को शामिल किया गया था. लेकिन अब कोरोना जैसा संकट पूरी तरह से खत्‍म हो गया है तो ऐसे में सरकार की ओर से एडवांस की सुविधा को भी बंद कर दिया गया है.  
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

5 hours ago

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

11 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

11 hours ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

12 hours ago

चीन के 300 अरब डॉलर के सर्विस बाजार पर भारत की नजर, कारोबार की बाधाओं का होगा आकलन

वाणिज्य विभाग ने कंपनियों से वीजा, डेटा ट्रांसफर, लाइसेंस, टैक्स और भुगतान से जुड़ी समस्याओं का ब्योरा मांगा है. इसका मकसद चीन के बड़े सर्विस बाजार में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाने और निर्यातकों के सामने आने वाली चुनौतियों की पहचान करना है.

14 hours ago

बड़ी खबरें

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

5 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

11 hours ago

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

11 hours ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

12 hours ago

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

16 hours ago