होम / बिजनेस / डिफेंस सेक्टर की ये कंपनी हर शेयर पर दे रही है ₹25 का डिविडेंड, कल रिकॉर्ड डेट

डिफेंस सेक्टर की ये कंपनी हर शेयर पर दे रही है ₹25 का डिविडेंड, कल रिकॉर्ड डेट

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स का यह 25 रुपये का अंतरिम डिविडेंड निवेशकों के लिए एक शानदार अवसर है. कंपनी की मजबूत वित्तीय स्थिति पिछले कुछ सालों में निवेशकों के लिए लाभकारी साबित हो रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत की प्रमुख रक्षा क्षेत्र की सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम (PSU) कंपनी, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने अपने निवेशकों के लिए 25 रुपये का अंतरिम डिविडेंड देने की घोषणा की है. यह डिविडेंड कंपनी के वित्तीय परिणामों के साथ दिसंबर तिमाही में घोषित किया गया था, और डिविडेंड का भुगतान 14 मार्च 2025 तक किया जाएगा. यह कदम निवेशकों के लिए एक अच्छा मौका लेकर आया है, खासकर उन निवेशकों के लिए जो लंबे समय से इस स्टॉक में निवेश किए हुए हैं.

कब मिलेगा डिविडेंड?

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स (HAL) ने 12 फरवरी 2025 को शेयर बाजार को सूचित किया कि कंपनी हर शेयर पर 25 रुपये का अंतरिम डिविडेंड प्रदान करेगी. कंपनी ने इस डिविडेंड के लिए 18 फरवरी 2025 को रिकॉर्ड डेट निर्धारित की है, यानी जिन निवेशकों के पास 18 फरवरी तक HAL के शेयर होंगे, वे इस डिविडेंड का फायदा उठा सकेंगे. वहीं, डिविडेंड का भुगतान 14 मार्च तक किया जाएगा, और यह फेस वैल्यू के मुकाबले 500 प्रतिशत का डिविडेंड होगा. 

निवेशक ध्यान दें

यह डिविडेंड केवल उन निवेशकों के लिए है जिनके पास 18 फरवरी तक HAL के शेयर होंगे. 18 फरवरी को कंपनी के शेयर एक्स-डिविडेंड पर ट्रेड करेंगे, जिसका मतलब है कि इस दिन के बाद जिन निवेशकों के पास कंपनी के शेयर होंगे, उन्हें डिविडेंड का लाभ नहीं मिलेगा. 

2 साल में शेयर ने किया तगड़ा मुनाफा

HAL का स्टॉक पिछले दो साल में शानदार वृद्धि दिखा चुका है. कंपनी का शेयर 2 साल में 150 प्रतिशत से अधिक बढ़ चुका है, हालांकि पिछले एक महीने में इसमें 15 प्रतिशत की गिरावट आई है. इसके बावजूद, तीन साल में इस स्टॉक ने 409 प्रतिशत और पांच साल में 859 प्रतिशत का जबरदस्त रिटर्न दिया है, जो निवेशकों के लिए एक बेहतरीन मौका साबित हो रहा है.

दिसंबर तिमाही में 14 प्रतिशत बढ़ा मुनाफा 

HAL ने दिसंबर तिमाही (Q3FY25) के वित्तीय नतीजों में 14 प्रतिशत का उछाल दिखाया। कंपनी का मुनाफा 1,440 करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जो पिछले साल की इसी तिमाही में 1,261 करोड़ रुपये था. कंपनी की कुल कमाई भी 15 प्रतिशत बढ़कर 6,957 करोड़ रुपये हो गई, जबकि पिछले साल यह 6,061 करोड़ रुपये था. इस वृद्धि का मुख्य कारण बढ़ती रक्षा डिमांड और स्पेयर्स-रिप्लेसमेंट कारोबार में तेजी रही है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

कोचिन शिपयार्ड में 5.04% तक हिस्सेदारी बेचेगी सरकार, बाजार भाव से 7% कम कीमत पर मिलेंगे शेयर

सरकार ने OFS का फ्लोर प्राइस 1,400 रुपये प्रति शेयर तय किया है. संस्थागत निवेशक 7 जुलाई और खुदरा निवेशक 8 जुलाई को इस पेशकश में हिस्सा ले सकेंगे.

2 hours ago

सहकारिता क्षेत्र को मिलेगा नया विस्तार, जल्द बनेगी सहकारी जीवन बीमा कंपनी: अमित शाह

सहकारिता मंत्रालय के पांचवें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में अमित शाह ने कहा कि सरकार जल्द ही 'भारत टैक्सी' की तर्ज पर सहकारी यूटिलिटी एग्रीगेटर शुरू करेगी.

2 hours ago

सेंसेक्स-निफ्टी की तेजी क्या रहेगी बरकरार? आज इन शेयरों पर रखें नजर

सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 521.16 अंक चढ़कर 78,285.07 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 50 159.50 अंक की बढ़त के साथ 24,430.35 पर बंद हुआ था.

2 hours ago

अभिनेता कुणाल कपूर ने लॉन्च किया MetaGO, मोटापा और मेटाबॉलिक बीमारियों के इलाज के लिए नया हेल्थ प्लेटफॉर्म

मेटागो को क्राउडफंडिंग मंच केट्टो (Ketto) के संस्थापकों ने तैयार किया है. कंपनी का कहना है कि भारत में तेजी से बढ़ रही मोटापा और उपापचय संबंधी बीमारियों की चुनौती से निपटने के लिए यह एक समग्र स्वास्थ्य सेवा मॉडल लेकर आई है.

16 hours ago

जिस गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम का सभी को इंतजार था, वह दरअसल एक MCX सर्कुलर निकला

सरकार जिस योजना को तीसरी बार नए रूप में लॉन्च करने के संकेत दे रही है, जिसने एक दशक में केवल 38 टन सोना जुटाया था, उसी काम को दो पन्नों के एक एक्सचेंज सर्कुलर ने चुपचाप कर दिखाया है, जो बैंक नहीं कर सके: एक ऐसी व्यवस्था तैयार कर दी है, जो घरेलू सोने को रिफाइनरी की भट्ठी से सीधे फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट तक पहुंचाती है, न बैंक, न डिपॉजिट सर्टिफिकेट, न कोई योजना.

17 hours ago

बड़ी खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी की तेजी क्या रहेगी बरकरार? आज इन शेयरों पर रखें नजर

सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 521.16 अंक चढ़कर 78,285.07 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 50 159.50 अंक की बढ़त के साथ 24,430.35 पर बंद हुआ था.

2 hours ago

कोचिन शिपयार्ड में 5.04% तक हिस्सेदारी बेचेगी सरकार, बाजार भाव से 7% कम कीमत पर मिलेंगे शेयर

सरकार ने OFS का फ्लोर प्राइस 1,400 रुपये प्रति शेयर तय किया है. संस्थागत निवेशक 7 जुलाई और खुदरा निवेशक 8 जुलाई को इस पेशकश में हिस्सा ले सकेंगे.

2 hours ago

सहकारिता क्षेत्र को मिलेगा नया विस्तार, जल्द बनेगी सहकारी जीवन बीमा कंपनी: अमित शाह

सहकारिता मंत्रालय के पांचवें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में अमित शाह ने कहा कि सरकार जल्द ही 'भारत टैक्सी' की तर्ज पर सहकारी यूटिलिटी एग्रीगेटर शुरू करेगी.

2 hours ago

जिस गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम का सभी को इंतजार था, वह दरअसल एक MCX सर्कुलर निकला

सरकार जिस योजना को तीसरी बार नए रूप में लॉन्च करने के संकेत दे रही है, जिसने एक दशक में केवल 38 टन सोना जुटाया था, उसी काम को दो पन्नों के एक एक्सचेंज सर्कुलर ने चुपचाप कर दिखाया है, जो बैंक नहीं कर सके: एक ऐसी व्यवस्था तैयार कर दी है, जो घरेलू सोने को रिफाइनरी की भट्ठी से सीधे फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट तक पहुंचाती है, न बैंक, न डिपॉजिट सर्टिफिकेट, न कोई योजना.

17 hours ago

सुरक्षा जाल से आर्थिक शक्ति केंद्रों तक: VB-G-RAM-G की ओर बदलाव की दिशा

इस बदलाव का सबसे आशाजनक पहलू एसेट-टू-लाइवलीहुड कन्वर्जेंस है. केवल कृषि तालाब जैसे परिसंपत्तियों का निर्माण करने के बजाय, जो अक्सर कम उपयोग में आती हैं, नया मॉडल यह सुनिश्चित करने का अवसर प्रदान करता है कि परिसंपत्तियों का निर्माण सीधे आजीविका सृजन और आय वृद्धि से जुड़ा हो.

17 hours ago