✕

होम / बिजनेस / इस कंपनी के 7000 करोड़ के IPO को मिली सेबी की मंजूरी, इस दिन आएगा आईपीओ 

इस कंपनी के 7000 करोड़ के IPO को मिली सेबी की मंजूरी, इस दिन आएगा आईपीओ 

ओला की ओर से सेबी की मंजूरी के लिए आवेदन दिसंबर 2023 में दाखिल किया था. अब इसे मंजूरी मिलने की जानकारी सामने आ रही है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

EV बनाने वाली कंपनी ओला इलेक्ट्रिक के आईपीओ को सेबी की मंजूरी मिल गई है. कंपनी ने अपने इस आईपीओ के लिए डीएचआरपी ड्र्राफ्ट रेड हेयरिंग प्रोसपेक्‍ट को 22 दिसंबर 2023 को सेबी में दाखिल किया था. इस मामले की गहराई से जांच करने के बाद आखिरकार सेबी ने इलेक्ट्रिक कंपनी के आईपीओ को मंजूरी दे दी है. इस आईपीओ में कंपनी मौजूदा शेयरधारकों को ओएफएस में 95.19 मिलियन शेयर बेचने की बात की गई है. 

क्‍या है इस आईपीओ का साइज? 
इस आईपीओ 5500 करोड़ रुपये का नया इश्‍यू और 1750 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल शामिल है. ये कुल मिलाकर 7250 करोड़ रुपये होता है. ओला इलेक्ट्रिक का डीएचआरपी कहता है कि कंपनी मौजूदा शेयरधारकों को ओएफएस में 95.19 मिलियन शेयर बेचने की बात की गई है. खुद ओला के सीईओ भाविश अग्रवाल 47.3 मिलियन शेयर बेचेंगे. फर्म के शुरुआती निवेशक अल्‍फावेव, अल्‍पाइन, डीआईजी इन्‍वेस्‍टमेंट, मैट्रिक्‍स और अन्‍य  ओएफएस के जरिए 47.89  मिलियन शेयर बेचेंगे.

ये भी पढ़ें: बाजार से 3 बिलियन डॉलर की रकम जुटाने जा रहा है ये सबसे बड़ा बैंक, ऐसे जुटाएगा रकम... 

कहां करने वाली इस पैसे का इस्‍तेमाल? 
ये सभी निवेशकों के लिए दिलचस्‍पी भरा सवाल होता है कि आखिर कंपनी जुटाए गए पैसे का इस्‍तेमाल कहां करने जा रही है. कंपनी इस आईपीओ से जुटाई गई रकम को पूंजीगत व्‍यय, कर्ज चुकाने और रिसर्च एंड डेवलपमेंट करने में जुटाने के लिए करने जा रही है. कंपनी कैपिटल एक्‍सपेंडिचर के लिए लगभग 1226 करोड़ रुपये और 800 करोड़ रुपये कर्ज चुकाने के लिए इस्‍तेमाल करने की तैयारी कर रही है. कंपनी लगभग 1600 करोड़ रुपये रिसर्च एंड डेवलपमेंट पर और 350 करोड़ रुपये अकार्बनिक विकास पर खर्च करेगी. 

मंजूरी मिलने का समय सबसे अहम 
कंपनी के आईपीओ को सेबी की मंजूरी ऐसे समय में मिली है जब टैक्‍सी सेवा प्रदाता कंपनी ओला कैब्‍स अपने आईपीओ के लिए निवेश बैंकों के साथ प्रारंभिक बातचीत शुरू कर चुकी है. ओला की मौजूदा शेयर में बाजार  हिस्‍सेदारी 52 प्रतिशत है और वो बाजार पर हावी है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ने 34000 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की है. जो साल दर साल 54 प्रतिशत की ग्रोथ है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये को सहारा देने वाले RBI के नए नियमों पर बैंकों को राहत की मांग, 20% कैश जमा की जगह शुल्क लगाने का प्रस्ताव

विदेशी मुद्रा डेरिवेटिव सौदों पर 20% नकद जमा की अनिवार्यता और 20 लाख डॉलर की सीमा को लेकर बैंकों ने RBI से नियमों में बदलाव की मांग की है.

1 hour ago

IMF ने बढ़ाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, FY27 और FY28 में 7% वृद्धि की उम्मीद

घरेलू मांग और सेवा क्षेत्र की मजबूती से भारत की अर्थव्यवस्था को सहारा मिलने का अनुमान है. IMF ने वित्त वर्ष 2027 के लिए ग्रोथ का अनुमान 6.4% से बढ़ाकर 7% किया, जबकि वैश्विक स्तर पर पश्चिम एशिया संघर्ष और महंगाई का जोखिम बरकरार है.

1 hour ago

सेंसेक्स में 547 अंक की गिरावट के बाद आज कैसी रहेगी बाजार की चाल? इन शेयरों में दिखेगी हलचल

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को भारी बिकवाली देखने को मिली. सेंसेक्स 547 अंक टूटकर बंद हुआ, जबकि निफ्टी में भी 157 अंकों की गिरावट दर्ज की गई.

1 hour ago

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

11 hours ago

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

17 hours ago

बड़ी खबरें

सेंसेक्स में 547 अंक की गिरावट के बाद आज कैसी रहेगी बाजार की चाल? इन शेयरों में दिखेगी हलचल

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को भारी बिकवाली देखने को मिली. सेंसेक्स 547 अंक टूटकर बंद हुआ, जबकि निफ्टी में भी 157 अंकों की गिरावट दर्ज की गई.

1 hour ago

रुपये को सहारा देने वाले RBI के नए नियमों पर बैंकों को राहत की मांग, 20% कैश जमा की जगह शुल्क लगाने का प्रस्ताव

विदेशी मुद्रा डेरिवेटिव सौदों पर 20% नकद जमा की अनिवार्यता और 20 लाख डॉलर की सीमा को लेकर बैंकों ने RBI से नियमों में बदलाव की मांग की है.

1 hour ago

IMF ने बढ़ाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, FY27 और FY28 में 7% वृद्धि की उम्मीद

घरेलू मांग और सेवा क्षेत्र की मजबूती से भारत की अर्थव्यवस्था को सहारा मिलने का अनुमान है. IMF ने वित्त वर्ष 2027 के लिए ग्रोथ का अनुमान 6.4% से बढ़ाकर 7% किया, जबकि वैश्विक स्तर पर पश्चिम एशिया संघर्ष और महंगाई का जोखिम बरकरार है.

1 hour ago

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

11 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

17 hours ago