होम / बिजनेस / वर्क फ्रॉम होम को लेकर इस कंपनी ने कही अपनी बात, कहा चाहते हैं कि वो ऑफिस आएं 

वर्क फ्रॉम होम को लेकर इस कंपनी ने कही अपनी बात, कहा चाहते हैं कि वो ऑफिस आएं 

दरअसल कोविड के वक्‍त सभी कंपनियों ने जिस तरह से अपने कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम की सुविधा दी लेकिन अब ये कंपनी चाहती है कि वो सप्‍ताह में तीन दिन ऑफिस आएं, जिससे कंपनी का माहौल जीवंत हो सके. 

ललित नारायण कांडपाल 3 years ago

वर्ष 2020 में कोविड के आने के बाद जब पिछले साल से ये कम हुआ तो सॉफ्टवेयर सेक्‍टर की बड़ी कंपनी टीसीएस ने अपने कर्मचारियों को तीन दिन ऑफिस से काम करने को कहा था. लेकिन उसके बाद ये मामला मीडिया में आने के बाद अब कंपनी ने इस पर अपनी सफाई दी है. कंपनी ने कहा है कि वो अपने कर्मचारियों को वापस देखकर कैंपस को ऊर्जा से भरपूर देख रही है. कंपनी ने ये भी कहा है कि वो चाहती है कि कर्मचारी सप्‍ताह में तीन दिन और महीने में 12 दिन ऑफिस आए. 

कोविड कम होने के बाद दिया था मेमो 
पिछले साल, टीसीएस ने अपने कर्मचारियों को सप्ताह में तीन दिन (महीने में 12 दिन) ऑफिस से काम करने का निर्देश दिया था क्योंकि कोविड-19 का प्रकोप कम होना शुरू हो गया था. कोविड के मामलों के आने के रूकने के बाद जैसे ही हालात सामान्‍य होने शुरू हुए टीसीएस ने अपने कर्मचारियों को ये मेमो जारी किया था. लेकिन उसके बाद इसकी खबर मीडिया में आने के बाद अब कंपनी ने इसे लेकर अपना पक्ष रखा है. कंपनी ने एक मीडिया हाउस से बात करते हुए इस मेमो को लेकर विस्‍तार से बात की है. 

हमारे साथ जुड़े हैं कई नए साथी 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ने कहा है कि हम अपने ऑफिस प्‍लेस को ऊर्जा से गुलजार देखकर उत्साहित हैं और चाहते हैं कि हमारे सभी कर्मचारी उस वाइब्रेंट माहौल का हिस्सा बनें. कंपनी ने ये भी कहा है कि पिछले 2 वर्षों में बड़ी संख्या में नए कर्मचारी टीसीएस में शामिल हुए हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्‍होंने कहा कि उनके साथ सहयोग करने, सीखने, बढ़ने और साथ में मस्ती करने के लिए एक माहौल का अनुभव करना महत्वपूर्ण है. कंपनी का मानना है कि इससे एक मजबूत भावना विकसित होती है.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ने कहा कि पिछले कई महीनों से हम भारत में कर्मचारी कार्यालय लौटने और कार्यस्थल पर सप्ताह में 3 दिन बिताने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं. इसके अच्छे परिणाम मिले हैं और हमारे कई लोग ऑफिस लौट आए हैं. हमारा उद्देश्य है कि सभी सहयोगी महीने में 12 दिन और औसतन सप्ताह में कम से कम 3 दिन कार्यालय से काम करें, और उसी दिशा में हम अपने सभी समूहों के साथ काम करना जारी रखते हैं ताकि हर कोई भाग ले सके. 

घर से WFH का आग्रह हो सकता है स्‍वीकार 
पिछले साल, सॉफ्टवेयर दिग्गज ने अपने कर्मचारियों को सप्ताह में तीन दिन (महीने में 12 दिन) ऑफिस से काम करने का निर्देश दिया था, क्योंकि कोविड-19 का प्रकोप कम होना शुरू हो गया था. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार  यदि कोई सहयोगी घर से काम (डब्ल्यूएफएच) का विकल्प चुनना चाहता है, तो उसका अनुरोध स्वीकृत हो सकता है यदि संबंधित कर्मचारी महीने के दौरान कभी भी ऐसे दिनों की भरपाई करने के लिए सहमत हो. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

ZEE ने Serie A समेत इटली की प्रमुख फुटबॉल लीग्स के एक्सक्लूसिव मीडिया राइट्स हासिल किए

इस समझौते के तहत भारत के अलावा बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल, भूटान, अफगानिस्तान और मालदीव में भी इन प्रतिष्ठित फुटबॉल प्रतियोगिताओं का प्रसारण और डिजिटल स्ट्रीमिंग ZEE के पास होगी.

1 hour ago

OfBusiness ने फिर शुरू की IPO की तैयारी, 800 मिलियन डॉलर जुटाने की योजना

कंपनी अब तक SoftBank, Tiger Global, Norwest Venture Partners, Z47, Alpha Wave और Falcon Edge Capital जैसे प्रमुख निवेशकों से करीब 900 मिलियन डॉलर की फंडिंग जुटा चुकी है.

1 hour ago

सोने में 6-8% की गिरावट के बाद आएगी बड़ी तेजी! MOFSL ने 12-15 महीनों में 5,500 डॉलर का दिया लक्ष्य

ब्रोकरेज का अनुमान है कि मौजूदा स्तर से सोने में 6-8 फीसदी की गिरावट आ सकती है. इसके बाद कीमतें पहले 4,800 डॉलर प्रति औंस और फिर 12-15 महीनों में 5,500 डॉलर प्रति औंस से ऊपर पहुंच सकती हैं.

1 hour ago

पेटीएम में ₹2,038 करोड़ का सौदा, दो बड़े निवेशकों ने बेची 2.33% हिस्सेदारी

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के ब्लॉक डील डेटा के अनुसार, दोनों निवेशकों ने कुल 1.49 करोड़ (1,49,00,000) शेयर बेचे हैं.

3 hours ago

होर्मुज समझौते से संभले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट क्रूड फिर 80 डॉलर के करीब

ईरान और ओमान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों के लिए एक अस्थायी शिपिंग रूट पर सहमति बनाई है. यह व्यवस्था अगले दो से चार महीने तक लागू रह सकती है.

4 hours ago

बड़ी खबरें