होम / बिजनेस / Adani ग्रुप की इस कंपनी ने Total Energy के साथ मिलाया हाथ, अब होगा इतने करोड़ का निवेश 

Adani ग्रुप की इस कंपनी ने Total Energy के साथ मिलाया हाथ, अब होगा इतने करोड़ का निवेश 

अडानी समूह की इस कंपनी और टोटल एनर्जी के बीच हुए इस समझौते में टोटल एनर्जी 30 करोड़ का निवेश करेगी जबकि एईजीएल एसेट के जरिए इसमें भाग लेगी. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अडानी समूह की कंपनी एजीईएल ने और टोटल एनर्जी ने 45 मेगावाट की नई यूनिट के साथ ज्‍वॉइंट वेंचर में हाथ मिलाया है. इस वेंचर में दोनों कंपनियों की समान भागीदारी होगी. दोनों कंपनियां पहले से कई प्रोजेक्‍ट पर काम कर रही हैं.  इस समूह का कुल पोर्टफोलियो 1050 मेगावाट का होगा. इसमें पहले से ऑपरेशनल 300 मेगावॉट, निर्माणाधीन 500 मेगावॉट और अंडर डेवलप एसेट 250 मेगावॉट शामिल हैं. इस पूरे वेंचर में दोनों की भागीदारी 50-50 प्रतिशत की होगी. 

30 करोड़ डॉलर का होगा निवेश  
इस पूरी डील के तहत फ्रांस की कंपनी टोटल एनर्जी और अडानी ग्रीन एनर्जी के बीच 30 करोड़ रुपये का एक बाइंडिंग एग्रीमेंट किया गया है. अडानी ग्रीन की ओर से शेयर बाजार को दी गई जानकारी के अनुसार वो इस ज्‍वॉइंट वेंचर में एसेटस का योगदान देगी. टोटल एनर्जी इस वेंचर में या तो सीधे तौर पर या अपने सहयोगियों के जरिए 30 करोड़ का निवेश करेगी. इस नए वेंचर का कुल पोर्टफोलियो 1050 मेगावाट होगा. 

इस सौदे पर क्‍या बोले गौतम अडानी? 
इस संयुक्‍त उद्यम पर अपनी बात कहते हुए गौतम अडानी ने कहा कि हमें एजीईएल में टोटल एनर्जीज के साथ अपनी दीर्घकालिक साझेदारी का विस्तार करते हुए खुशी हो रही है. यह निवेश भारत के डीकार्बोनाइजेशन के मिशन में एजीईएल द्वारा निभाई जा रही महत्वपूर्ण भूमिका को और मजबूत करेगा. इससे 2030 तक 45 गीगावॉट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता हासिल करने के हमारे दृष्टिकोण को पूरा करने में मदद मिलेगी.

सौदे पर क्‍या बोले टोटल एनर्जी प्रमुख?  
दोनों कंपनियों के बीच हुए इस सौदे के बाद टोटल एनर्जीज के अध्यक्ष और सीईओ, पैट्रिक पौयाने ने टिप्पणी करते हुए कहा कि टोटलएनर्जीज सक्रिय रूप से विकसित हो रहा है, विशेष रूप से एजीईएल के माध्यम से, भारतीय नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में इसकी उपस्थिति, इसके आकार और विकास और एक व्यापारी बाजार के शुरुआती विकास के कारण यह एक बहुत ही दिलचस्प बाजार है. 2020 में हमारे पहले संयुक्त उद्यम में शेयरों के अधिग्रहण के बाद, AGEL के साथ यह नया संयुक्त उद्यम हमें परिसंपत्तियों के एक बड़े पोर्टफोलियो तक सीधी पहुंच के माध्यम से हमारे विकास को और गति देने का करेगा. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

आज से खुला ₹742 करोड़ का Laser Power & Infra IPO, जानें प्राइस बैंड, GMP और पूरी डिटेल

यह पब्लिक इश्यू 13 जुलाई तक खुला रहेगा, जबकि कंपनी के शेयर 16 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होने की संभावना है.

10 hours ago

भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्तों को नई मजबूती: न्यूक्लियर एनर्जी, डिफेंस और क्रिटिकल मिनरल्स में हुए बड़े समझौते

दोनों देशों ने रक्षा एवं सुरक्षा पर संयुक्त घोषणा, ऊर्जा सहयोग पर साझा बयान और साइबर सुरक्षा, उभरती तकनीकों तथा सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए एक व्यापक रोडमैप जारी किया है.

11 hours ago

घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा, सरकार ने कई कंपोनेंट्स पर हटाई कस्टम ड्यूटी

सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कई जरूरी पार्ट्स और मशीनों पर कस्टम ड्यूटी में राहत दी गई है. यह छूट 31 मार्च 2029 तक लागू रहेगी.

12 hours ago

बिना निवेशकों से मिले दो बहनों ने जुटाए 91 हजार डॉलर, क्राउडफंडिंग से लिखी सफलता की नई कहानी

लखनऊ की दो बहनों ने बिना किसी निवेशक से मुलाकात किए और बिना इक्विटी छोड़े अपने स्टार्टअप Mithrasa के लिए Kickstarter के जरिए 40 से अधिक देशों के 1,267 समर्थकों से 91,960 डॉलर जुटाए.

13 hours ago

Flipkart ने फैशन कैटेगरी में जीरो कमीशन किया लागू, 90 हजार सेलर्स को मिलेगा फायदा

कंपनी का कहना है कि इस फैसले से करीब 90 हजार सेलर्स, खासकर MSME और D2C ब्रांड्स को अधिक मुनाफा कमाने, कारोबार बढ़ाने और नए ग्राहकों तक पहुंच बनाने में मदद मिलेगी.

14 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्तों को नई मजबूती: न्यूक्लियर एनर्जी, डिफेंस और क्रिटिकल मिनरल्स में हुए बड़े समझौते

दोनों देशों ने रक्षा एवं सुरक्षा पर संयुक्त घोषणा, ऊर्जा सहयोग पर साझा बयान और साइबर सुरक्षा, उभरती तकनीकों तथा सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए एक व्यापक रोडमैप जारी किया है.

11 hours ago

आज से खुला ₹742 करोड़ का Laser Power & Infra IPO, जानें प्राइस बैंड, GMP और पूरी डिटेल

यह पब्लिक इश्यू 13 जुलाई तक खुला रहेगा, जबकि कंपनी के शेयर 16 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होने की संभावना है.

10 hours ago

IMF के बाद अब ADB ने भी घटाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, महंगे तेल और बढ़ती लागत का असर

ADB ने जुलाई 2026 संस्करण के 'एशियन डेवलपमेंट आउटलुक' में FY27 के लिए भारत की GDP वृद्धि दर का अनुमान 6.9% से घटाकर 6.6% कर दिया है.