होम / बिजनेस / इस कंपनी ने दिया ऐसा दिवाली गिफ्ट, कर्मचारियों की हो गई मौज 

इस कंपनी ने दिया ऐसा दिवाली गिफ्ट, कर्मचारियों की हो गई मौज 

कंपनी ने कहा कि उसका उद्देश्य कर्मचारियों को व्यस्त दिनचर्या से राहत देते हुए फेस्टिव सीजन में अपनों के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका देना है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

त्यौहार के मौके पर छुट्टी सबको चाहिए, लेकिन ऐसा मुमकिन नहीं हो पाता. इस वजह से कई बार कुछ कर्मचारी अपने परिवार के साथ फेस्टिवल सेलिब्रेट नहीं कर पाते. इसी को ध्यान में रखते हुए एक अमेरिकी कंपनी ने अपने भारतीय कर्मचारियों को 10 दिनों की छुट्टी का ऐलान किया है, ताकि वह अपनों के साथ दिवाली की खुशियों में शरीक हो सकें. कंपनी ने 10 दिन का दिवाली वेकेशन घोषित करते हुए कहा है - 'काम को स्विच ऑफ करो, परिवार के साथ जश्न मनाओ'.

कर्मचारियों की है फिक्र 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, न्यूयॉर्क स्थित ऑफिस स्पेस प्रोवाइडर WeWork ने अपने भारतीय कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट में 10 दिनों के छुट्टी दी है. कंपनी का कहना है कि उसे अपने कर्मचारियों के मानसिक स्वास्थ्य और वेल-बीइंग की फिक्र है. इसलिए वह चाहती है कि कर्मचारी अपने परिवार के साथ फेस्टिवल मनाएं. WeWork की तरफ से बताया गया है कि काम में लचीलेपन और उत्सव के उत्साह को फैलाने के मद्देनजर उसने यह निर्णय लिया है.

आभार जताने का तरीका
10 दिन के दिवाली वेकेशन के बारे में बात करते हुए कंपनी ने कहा कि उसका उद्देश्य कर्मचारियों को व्यस्त दिनचर्या से राहत देते हुए और फेस्टिव सीजन में अपनों के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका देना है. 'Employee First' की धारणा के तहत इस तरह की पॉलिसी की शुरुआत पहली बार 2021 में की गई थी. कंपनी की चीफ पीपल एंड कल्चर ऑफिसर प्रीति शेट्टी ने कहा कि अब तक 2022 हमारे लिए काफी अच्छा रहा है, क्योंकि हमारा कारोबार मजबूत हुआ है.एक ब्रांड के रूप में हमारी सफलता हमारे कर्मचारियों द्वारा की गई कड़ी मेहनत का ही परिणाम है और 10 दिन की छुट्टी हर कर्मचारी की काम करने की लगन के प्रति आभार व्यक्त करने का तरीका है. 

मीशो ने भी किया था ऐलान
रिपोर्ट में बताया गया है कि WeWork के पास NCR, मुंबई, बेंगलुरु, पुणे और हैदराबाद में 40 स्थानों पर 5 मिलियन वर्ग फुट से अधिक की प्रॉपर्टी है. गौरतलब है कि इससे पहले हाल ही में ऑनलाइन शॉपिंग साइट मीशो ने भी अपने कर्मचारियों को इस तरह का बंपर गिफ्ट दिया था. मीशो ने 22 अक्टूबर से 1 नवंबर तक अपने कर्मचारियों के लिए 11 दिनों के 'रीसेट एंड रिचार्ज' ब्रेक की घोषणा की थी


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

2 days ago


बड़ी खबरें

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

1 day ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago