✕

होम / बिजनेस / सीएम ग्रिड योजना से होगा यूपी के इस शहर का कायाकल्प, 500 करोड़ रुपये होंगे खर्च!

सीएम ग्रिड योजना से होगा यूपी के इस शहर का कायाकल्प, 500 करोड़ रुपये होंगे खर्च!

UP गाजियाबाद में सीएम ग्रिड योजना के तहत प्रमुख सड़कों का कायाकल्प किया जाएगा, जिससे यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और नागरिकों को अधिक सुविधाएं मिलेंगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, अर्बन (सीएम ग्रिड) योजना के तहत गाजियाबाद शहर में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे. इस योजना के माध्यम से गाजियाबाद की प्रमुख सड़कों का कायाकल्प किया जाएगा, जिससे शहर में यातायात सुगम होगा और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी. इसके साथ ही अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई से अनधिकृत निर्माणों पर अंकुश लगेगा. इन दोनों पहलों से गाजियाबाद शहर को आधुनिक और सुव्यवस्थित बनाने में मदद मिलेगी.

यहां की सड़कों पर 500 करोड़ रुपये का निवेश

गाजियाबाद के नागरिकों को जल्द ही टूटी हुई सड़कों से राहत मिलने वाली है. मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, अर्बन (सीएम ग्रिड) योजना के तहत वसुंधरा, वैशाली और इंदिरापुरम की प्रमुख सड़कों को सुधारा जाएगा. इस परियोजना के लिए टेंडर की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है, और सरकार इस कार्य पर 500 करोड़ रुपये खर्च करेगी. 

मॉडल सड़कों का होगा निर्माण

सीएम ग्रिड योजना के तहत गाजियाबाद में मॉडल सड़कें विकसित करने का कार्य चल रहा है. इस योजना के तहत पिछले साल पहले चरण में हिंडन एयरफोर्स स्टेशन से राजनगर एक्सटेंशन रोटरी गोल चक्कर और मोहन नगर तिराहा से हिंडन एयरफोर्स स्टेशन तक सड़क को 40 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया जा रहा है. नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि वसुंधरा क्षेत्र में भी मॉडल सड़कों का कार्य शीघ्र शुरू होगा.

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) अवैध निर्माणों के खिलाफ कठोर कदम उठा रहा है. हाल ही में लोनी के गढ़ी जस्सी और अगरौला गांव में अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाया गया. प्रशासन ने अवैध कॉलोनियों के बाउंड्री वॉल और सड़कों को ध्वस्त कर दिया. इस कार्रवाई का विरोध कॉलोनाइजरों ने किया, लेकिन पुलिस बल की मौजूदगी में प्रशासन ने अपनी कार्रवाई को निर्बाध रूप से जारी रखा. जीडीए ने स्पष्ट किया है कि गाजियाबाद में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे और किसी भी अनधिकृत निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. गाजियाबाद के विकास की दिशा में सीएम ग्रिड योजना और जीडीए की कार्रवाई अहम साबित हो सकती है, जिससे शहर के नागरिकों को बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और सुव्यवस्थित शहरी विकास का लाभ मिलेगा.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

4 hours ago

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

6 hours ago

चंद्रशेखरन और वेंणु श्रीनिवासन के बीच टीवीएस से जुड़ा दूसरा सौदा टाटा संस बोर्ड के समक्ष नहीं रखा गया: रिपोर्ट

टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के परिवार की कंपनी कर्नाटक में 330 करोड़ रुपये के औद्योगिक पार्क की योजना बना रही है. यहां टीवीएस मोटर और उसके टियर-1 आपूर्तिकर्ताओं के लिए ऑटो कंपोनेंट्स बनाए जाने हैं.

7 hours ago

त्योहारी सीजन से पहले निसान की बड़ी छलांग, घरेलू बिक्री में 100% उछाल

निसान मोटर इंडिया ने सितंबर 2026 में घरेलू बाजार में 3,300 वाहनों की थोक बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 100 प्रतिशत अधिक है. कंपनी ने घरेलू और निर्यात बाजारों को मिलाकर सितंबर में कुल 10,025 वाहनों की थोक बिक्री की.

7 hours ago

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

11 hours ago


बड़ी खबरें

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

6 hours ago

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

4 hours ago

CII की CBG कमेटी के को-चेयरमैन नियुक्त हुए वरुण कराड

यह नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब सरकार ₹23,731 करोड़ के गोबरधन (GOBARdhan) ढांचे को लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है.

7 hours ago

HDFC बैंक के पहले बाहरी CEO होंगे अनूप बागची, सामने होंगी ये 6 बड़ी प्राथमिकताएं

जैसे-जैसे अनूप बागची 27 अक्टूबर को एचडीएफसी बैंक की कमान संभालने की तैयारी कर रहे हैं, भरोसा बहाल करना, विकास और लाभप्रदता को मजबूत करना, ग्राहक अनुभव में सुधार करना और प्रतिभाओं को एक दिशा में लाना उनके शुरुआती एजेंडे को परिभाषित करेगा.

7 hours ago

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

11 hours ago