होम / बिजनेस / हफ्ते भर की छुट्टी की वकालत करने वाली इस सीईओ ने खुद ही नहीं दी छुट्टी, बताई ये वजह
हफ्ते भर की छुट्टी की वकालत करने वाली इस सीईओ ने खुद ही नहीं दी छुट्टी, बताई ये वजह
राधिका के इस ट्वीट पर कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी. कई लोगों ने इससे सहमति दिखाई तो कई लोगों न ये कहकर विरोध जता दिया कि देश में कई अन्य त्योहार भी होते हैं.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
Edelweiss म्यूचुअल फंड की सीईओ राधिका गुप्ता इंडस्ट्री की कुछ ही महिला सीईओ में से एक हैं. लेकिन वो सामाजिक मामलों पर अपनी राय देना पसंद करती हैं. इस बार उन्होंने दिवाली को लेकर एक ट्वीट किया आखिर, जब पश्चिम से लेकर दुनिया के दूसरे देशों में उनके बड़े त्योहारों पर एक सप्ताह की छुट्टी होती है तो हमारे देश में ऐसा क्यों नहीं होता है. लेकिन दिलचस्प बात ये है कि उन्होंने खुद अपनी कंपनी में ही ये नहीं किया. जब सोशल मीडिया पर लोगों ने उनसे पूछा तो उसके बाद उन्होंने इसका जवाब भी दिया.
राधिका गुप्ता ने क्या किया था ट्वीट?
राधिका गुप्ता ने अपने पहले ट्वीट में लिखा था, पश्चिम में रहने के मेरे सभी वर्षों में, छुट्टियों का मौसम लंबा और बड़ा था. क्रिसमस की छुट्टी 15 दिसंबर के बाद शुरू हुई और नए साल तक जारी रही. चीन में चीनी नववर्ष पर लंबी छुट्टियां होती हैं.
दुर्भाग्य से भारत में, कॉर्पोरेट कार्यालयों में दिवाली की छुट्टियां आमतौर पर 1 या 2 दिन होती हैं. ऐसे वर्षों में जब दिवाली सप्ताहांत पर आती है, तो एक दिन की छुट्टी होती है. हममें से कई लोग अपने परिवारों के साथ कभी-कभी दूर-दूर तक एक साथ रहने के लिए देश भर में यात्रा करते हैं. हालाँकि हम कुछ दिनों की छुट्टियाँ ले सकते हैं, लेकिन क्या एक देश के रूप में हमें एक लंबे उत्सव अवकाश, शायद एक सप्ताह लंबे अवकाश की भी जरूरत है, ताकि हम दिनों की गिनती किए बिना उत्सव के मौसम और परिवार के साथ समय का आनंद ले सकें?
लोगों की क्या रही प्रतिक्रिया?
उनके इस ट्वीट पर कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी. कोई उनके समर्थन में दिखा तो किसी ने कहा कि ये संभव नहीं है.
रितेश लिखते हैं, नहीं, अलग-अलग लोग अलग-अलग त्योहारों को अपनी प्राथमिकता के रूप में देखते हैं. ऐसे में दिवाली पर एक पखवाड़े की छुट्टी करना संभव नहीं है.
एक यूजर वनमाली लिखते हैं, मैं समझ गया भाई आप क्या कह रहे हैं. लेकिन आखिरकार करना पड़ेगा. भारतीयों को एक ब्रेक की जरूरत है.
लेकिन कई लोगों ने राधिका से ये भी पूछा कि आखिर उन्होंने इसे अपनी कंपनी में क्यों लागू नहीं किया.
राधिका ने बताई ये वजह
राधिका गुप्ता ने अनुज सिंघल के ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा,
बिल्कुल.
वैसे मेरी पोस्ट के बाद कई लोगों ने मुझसे पूछा कि मैं एक सीईओ के रूप में इसे लागू क्यों नहीं करती. जब एक्सचेंज काम कर रहे हों और NAV घोषित हो तो पूंजी बाजार के पेशे में किसी के लिए भी जिम्मेदारी से ऐसा करना असंभव है. इस मुद्दे को व्यवस्थित ढंग से हल करना होगा.'
टैग्स