होम / बिजनेस / BYJU'S के स्वामित्व वाले Aakash में 80-90 मिलियन डॉलर निवेश करेंगे ये कारोबारी 

BYJU'S के स्वामित्व वाले Aakash में 80-90 मिलियन डॉलर निवेश करेंगे ये कारोबारी 

BYJU'S कंपनी फंडिंग राउंड के पहले हिस्‍से में आकाश के लिए 200 मिलियन डॉलर (1,600 करोड़ रुपये) की और मांग कर रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

एक ओर जहां सभी कंपनियां पहली तिमाही के नतीजे जारी कर रही हैं, वहीं दूसरी ओर अब खबर आ रही है कि मणिपाल समूह के अध्यक्ष डॉ. रंजन पई, बायजू (BYJU'S) के स्वामित्व वाले आकाश में निवेश करने जा रहे हैं. उन्‍होंने इसके लिए प्रारंभिक चर्चा भी शुरू कर दी है. एक ऐसे समय में जब एडटेक फर्म बड़े संकट से गुजर रही है. ऐसे में डॉ. रंजन पाई इस कंपनी के बड़े मददगार बनकर सामने आए हैं. उम्‍मीद की जा रही है कि आकाश में 30 प्रतिशत हिस्सेदारी रखने वाले बायजू रवीन्द्रन द्वारा अपनी हिस्सेदारी को आंशिक रूप से 80-90 मिलियन डॉलर में पई को बेच सकते है.

बायजू की मांग है उसे मिले 200 मिलियन डॉलर
बायजू ने जो कर्ज लिया था वो उसे चुकाने में मई में चूक गई थी. अब ऐसे में रवीन्‍द्रन इस धनराशि का उपयोग डेविडसन केम्पनर को लगभग 800 करोड़ रुपये चुकाने के लिए करेंगे. जबकि तब रंजन पई ने आरिन कैपिटल के माध्यम से निवेश किया था, उम्मीद है कि इस बार वह अपने पारिवारिक कार्यालय के माध्यम से निवेश करेंगे. मीडिया रिपोर्ट कहती हैं कि बायजू फंडिंग के पहले राउंड में 200 मिलियन (1600 करोड़ रुपये) की मांग कर रहा है. 

बायजू ने आकाश का 2021 में किया था अधिग्रहण 
बायजू ने आकाश एजुकेशनल सर्विसेज का 2021 में करीब 1 बिलियन डॉलर में अधिग्रहण किया था. ये बायजू कंपनी का अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला अधिग्रहण रहा था. लेकिन सौदे के लिए उचित भुगतान सुचारू नहीं रहा है. इस पूरी डील का लगभग 70 प्रतिशत लेन-देन नकद में होना था, जबकि बाकी 30 प्रतिशत हिस्‍सेदारी बायजू को इक्विटी में मिलनी थी. लेकिन मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आकाश के शेयरधारक बायजू के गिरते शेयर मूल्य का हवाला देते हुए शेयर अदला-बदली को अंजाम नहीं देना चाहते थे. 

रंजन पई के लिए है एक अच्‍छा सौदा 
जानकारों का कहना है कि आकाश में निवेश करने का ये सौदा रंजन पई के लिए फायदेमंद साबित होगा. ये एक क्‍लीन बिजनेस मॉडल है और प्रॉफिट कमाता है और अगर भविष्‍य में कंपनी इसका आईपीओ लेकर आती है तो उसका भी रास्‍ता पूरी तरह से साफ है. वहीं इस सौदे के बायजू के लिए भी कई फायदे हैं. इनमें सबसे बड़ा ये है कि अगर एक बार रंजन पई बोर्ड में आ गए, तो बायजू के लिए अन्य निवेशकों को लाना भी आसान हो जाएगा.  यदि फंडिंग सफल होती है, तो इससे बायजू को बड़ी राहत मिलेगी. मौजूदा समय में जो बायजू फंडिंग के लिए परेशान है उसके लिए आगे रास्‍ता खुल सकता है. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

7 hours ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

9 hours ago

ग्रीन एनर्जी पर बड़ा दांव. ₹15,312 करोड़ के निवेश से तमिलनाडु में बिजली संकट होगा खत्म

तमिलनाडु सरकार ने बिजली क्षेत्र में बड़े सुधार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए ₹15,312 करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार किया है.

11 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

12 hours ago

रिन्यूएबल एनर्जी में आदित्य बिड़ला ग्रुप का बड़ा दांव, 17,200 करोड़ रुपये में Sprng Energy का अधिग्रहण

इस सौदे के बाद कंपनी की कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 9.3 गीगावाट तक पहुंच जाएगी और वह देश की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में शामिल हो जाएगी.

14 hours ago


बड़ी खबरें

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

9 hours ago

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

4 hours ago

राज नायक बने YAAP Digital के नए चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर

राज नायक पिछले दो वर्षों से YAAP के एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य भी रहे हैं और इस दौरान कंपनी की रणनीतिक दिशा तय करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है. कंपनी का मानना है कि वह YAAP के विजन और संस्कृति को अच्छी तरह समझते हैं.

7 hours ago

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

7 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

12 hours ago