✕

होम / बिजनेस / कंगना को थप्‍पड़ मारने वाली कुलविंदर को 1 लाख रुपये देने वाले बिजनेसमैन को जानते हैं आप?

कंगना को थप्‍पड़ मारने वाली कुलविंदर को 1 लाख रुपये देने वाले बिजनेसमैन को जानते हैं आप?

कंगना रनौत को थप्‍पड़ मारने वाली कुलविंदर को कई लोग समर्थन भी दे रहे हैं. एक ओर जहां कई फिल्‍म स्‍टार उनके समर्थन में आ गए हैं वहीं दूसरी ओर पंजाब के लोगों का भी समर्थन मिल रहा है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

कंगना रनौत को थप्‍पड़ मारने वाली कुलविंदर कौर को सीआईएसएफ के डीजी ने भले ही सस्‍पेंड करने में देरी ना की हो लेकिन अब सोशल मीडिया पर ये मामला जबरदस्‍त तरीके से ट्रेंड कर रहा है. कुछ लोग कंगना रनौत के पक्ष में दिखाई दे रहे हैं तो कुछ लोग कुलविंदर कौर को भी जबरदस्‍त समर्थन दे रहे हैं. अब इसी कड़ी में पंजाब के एक बिजनेस मैन ने कंगना रनौत को एक लाख रुपये देने का ऐलान किया है. उन्‍होंने एक्‍स पर एक पोस्‍ट के माध्‍यम से अपनी बात कही है. 

आखिर कौन हैं ये बिजनेसमैन? 
पंजाब के इस बिजनेसमैन का नाम है शिवराज सिंह बैंस. उनके वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड करते हुए पत्रकार गगनदीप सिंह ने लिखा है कि जीरकपुर (मोहाली) के बिजनेसमैन शिवराज सिंह बैंस ने घोषणा की है कि वह चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सांसद कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली सीआईएसएफ कांस्टेबल कुलविंदर कौर को एक लाख रुपये देंगे. गगनदीप सिंह मीडिया इंडस्‍ट्री से जुड़े हुए हैं. कंगना रनौत मंडी लोकसभा से 4 जून को ही चुनाव जीती हैं. वो पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ी हैं. लेकिन पहली बार में ही उन्‍हें सफलता मिल गई है. 

ये भी पढ़ें: 

बिजनेसमैन ने कही क्‍या बात 
अपने इस वीडियो में बिजनेसमैन शिवराज सिंह बैंस कहते हैं कि वह चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ वाली अपनी बहन कुलविंदर कौर को जिसने कंगना रनौत को थप्‍पड़ मारा है, मैं उस लड़की को पंजाबी और पंजाबियों को बचाने के लिए सलाम करता हूं और इसे एक लाख रुपये ईनाम में दूंगा. किसान आंदोलन को लेकर कंगना रनौत ने बयान दिया था कि 100-100 रुपये में बैठने आ जाते हैं. उन्‍होंने उनका संबंध खालिस्‍तानियों से भी जोड़ा था. 

चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर कुलविंदर कौर को मारा था थप्‍पड़ 
गुरुवार शाम को चंडीगढ़ से दिल्‍ली आते हुए कंगना रनौत जब सीआईएसएफ की सुरक्षा जांच का पार कर रही थी तो उस वक्‍त कुलविंदर ने उन्‍हें थप्‍पड़ मार दिया था. इस पूरे मामले के बाद सीआईएसएफ के डीजी ने कुलविंदर को सस्‍पेंड भी कर दिया. कुलविंदर के खिलाफ इस मामले में एफआईआर भी दर्ज कराई गई है. कुलविंदर पिछले दो साल से चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर तैनात हैं. उनका परिवार किसान आंदोलन से जुड़ा रहा है. फिलहाल वह चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट की इंटरनल सिक्योरिटी में ड्यूटी कर रही थीं. थप्‍पड़ मारने के बाद कुलविंदर का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें वो किसान आंदोलन को लेकर कंगना के बयान की आलोचना कर रही हैं. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले, अब घटेगी रफ्तार! रोजगार और कम कमाई बनी चुनौती

विश्व बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक, 2011 से 2023 के बीच भारत में करीब 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले. इसके बावजूद ग्रामीण इलाकों में गरीबी की दर शहरी क्षेत्रों से दोगुने से ज्यादा है.

1 hour ago

रुपये को सहारा देने वाले RBI के नए नियमों पर बैंकों को राहत की मांग, 20% कैश जमा की जगह शुल्क लगाने का प्रस्ताव

विदेशी मुद्रा डेरिवेटिव सौदों पर 20% नकद जमा की अनिवार्यता और 20 लाख डॉलर की सीमा को लेकर बैंकों ने RBI से नियमों में बदलाव की मांग की है.

4 hours ago

IMF ने बढ़ाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, FY27 और FY28 में 7% वृद्धि की उम्मीद

घरेलू मांग और सेवा क्षेत्र की मजबूती से भारत की अर्थव्यवस्था को सहारा मिलने का अनुमान है. IMF ने वित्त वर्ष 2027 के लिए ग्रोथ का अनुमान 6.4% से बढ़ाकर 7% किया, जबकि वैश्विक स्तर पर पश्चिम एशिया संघर्ष और महंगाई का जोखिम बरकरार है.

4 hours ago

सेंसेक्स में 547 अंक की गिरावट के बाद आज कैसी रहेगी बाजार की चाल? इन शेयरों में दिखेगी हलचल

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को भारी बिकवाली देखने को मिली. सेंसेक्स 547 अंक टूटकर बंद हुआ, जबकि निफ्टी में भी 157 अंकों की गिरावट दर्ज की गई.

5 hours ago

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

15 hours ago

बड़ी खबरें

भारत में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले, अब घटेगी रफ्तार! रोजगार और कम कमाई बनी चुनौती

विश्व बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक, 2011 से 2023 के बीच भारत में करीब 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले. इसके बावजूद ग्रामीण इलाकों में गरीबी की दर शहरी क्षेत्रों से दोगुने से ज्यादा है.

1 hour ago

रुपये को सहारा देने वाले RBI के नए नियमों पर बैंकों को राहत की मांग, 20% कैश जमा की जगह शुल्क लगाने का प्रस्ताव

विदेशी मुद्रा डेरिवेटिव सौदों पर 20% नकद जमा की अनिवार्यता और 20 लाख डॉलर की सीमा को लेकर बैंकों ने RBI से नियमों में बदलाव की मांग की है.

4 hours ago

IMF ने बढ़ाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, FY27 और FY28 में 7% वृद्धि की उम्मीद

घरेलू मांग और सेवा क्षेत्र की मजबूती से भारत की अर्थव्यवस्था को सहारा मिलने का अनुमान है. IMF ने वित्त वर्ष 2027 के लिए ग्रोथ का अनुमान 6.4% से बढ़ाकर 7% किया, जबकि वैश्विक स्तर पर पश्चिम एशिया संघर्ष और महंगाई का जोखिम बरकरार है.

4 hours ago

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

15 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

20 hours ago