✕

होम / बिजनेस / बीमा प्रीमियम पेमेंट को लेकर हो रहा ये बड़ा बदलाव, 1 मार्च से लागू होगा नियम!

बीमा प्रीमियम पेमेंट को लेकर हो रहा ये बड़ा बदलाव, 1 मार्च से लागू होगा नियम!

बीमा-ASBA ग्राहकों के लिए एक बेहतर और अधिक सुरक्षित तरीका पेश करता है, जिससे बीमा खरीदने की प्रक्रिया सरल और पारदर्शी बन सकेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) ने बीमा कंपनियों को बीमा-ASBA की नई सुविधा शुरू करने का निर्देश दिया है. 1 मार्च से सभी जीवन और स्वास्थ्य बीमा कंपनियों के लिए बीमा-ASBA सेवा को लागू करना अनिवार्य होगा. कंपनियों को इस नई सुविधा को शुरू करने के लिए विभिन्न बैंकों के साथ साझेदारी करनी होगी और इसके लिए उपयुक्त सिस्टम तैयार करना होगा. यह सुविधा ग्राहकों के लिए एक बेहतर और सुरक्षित तरीका होगा. बता दें, इस सुविधा के तहत, बीमाधारक (पॉलिसी खरीदने वाला व्यक्ति) को पहले बीमा प्रीमियम का भुगतान नहीं करना पड़ेगा. इसके बजाय, प्रीमियम की राशि उनके बैंक खाते में ब्लॉक कर दी जाएगी और केवल तब ही यह कटेगा जब बीमा पॉलिसी को मंजूरी मिल जाएगी. तो आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं. 

कैसे काम करता है बीमा-SBA?  

बीमा-ASBA (ऑटोमेटेड सब्सक्रिप्शन बेस्ड आवेदन) एक नई प्रक्रिया है, जिसमें ग्राहक को पहले बीमा पॉलिसी का प्रीमियम चुकता नहीं करना पड़ता. इसके बजाय, ग्राहक का बैंक खाता रिवर्स में ब्लॉक कर लिया जाता है, जिससे प्रीमियम की राशि सुरक्षित रहती है. अगर बीमा कंपनी ग्राहक के आवेदन को स्वीकार कर लेती है, तभी पैसे को खाते से काटा जाएगा. अगर पॉलिसी अप्रूव नहीं होती है, तो पैसा ग्राहक के खाते में सुरक्षित रहेगा और नहीं कटेगा.

UPI-OTM का महत्व 

बीमा-ASBA की प्रक्रिया में UPI-OTM (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस - वन टाइम मैंडेट) का उपयोग किया जाएगा. यह सुविधा बैंक खाते में पैसे ब्लॉक करने की अनुमति देती है, लेकिन पैसे तुरंत डेबिट नहीं होते. इसका मतलब है कि ग्राहक का पैसा पूरी तरह से सुरक्षित रहता है, और केवल जब पॉलिसी अप्रूव होती है, तब ही यह कटता है. यह प्रणाली बीमा खरीदने के लिए एक नया और लचीला तरीका प्रदान करती है.

बीमा-ASBA के फायदे  

1. आवेदन रिजेक्शन पर कोई चिंता नहीं: अगर बीमा कंपनी आवेदन को स्वीकार नहीं करती है, तो ग्राहक को किसी भी प्रकार की रिफंड प्रक्रिया की आवश्यकता नहीं पड़ेगी.
2. पहले भुगतान की टेंशन नहीं: ग्राहक को पहले से प्रीमियम का भुगतान करने का कोई दबाव नहीं होगा. 
3. पैसा तब कटेगा जब पॉलिसी मिलेगी: ग्राहक का पैसा केवल तभी काटा जाएगा जब बीमा पॉलिसी को मंजूरी मिल जाएगी.
4. यह सुविधा व्यक्तिगत पॉलिसीधारकों के लिए होगी: इस सुविधा का लाभ सबसे पहले व्यक्तिगत पॉलिसीधारकों को मिलेगा.

इससे पहले, बीमा-ASBA की सुविधा स्टॉक मार्केट में इस्तेमाल की जाती थी, जहां निवेशक शेयर खरीदने के लिए पैसे ब्लॉक कर सकते थे, लेकिन तब तक यह पैसे उनके खाते में सुरक्षित रहते थे, जब तक शेयर अलॉट नहीं होते थे। अब इसी सुविधा को बीमा क्षेत्र में लागू किया जा रहा है, जिससे ग्राहकों को बिना तत्काल भुगतान किए बीमा पॉलिसी खरीदने में सहूलत मिलेगी.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

1 minute ago

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

2 hours ago

चंद्रशेखरन और वेंणु श्रीनिवासन के बीच टीवीएस से जुड़ा दूसरा सौदा टाटा संस बोर्ड के समक्ष नहीं रखा गया: रिपोर्ट

टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के परिवार की कंपनी कर्नाटक में 330 करोड़ रुपये के औद्योगिक पार्क की योजना बना रही है. यहां टीवीएस मोटर और उसके टियर-1 आपूर्तिकर्ताओं के लिए ऑटो कंपोनेंट्स बनाए जाने हैं.

3 hours ago

त्योहारी सीजन से पहले निसान की बड़ी छलांग, घरेलू बिक्री में 100% उछाल

निसान मोटर इंडिया ने सितंबर 2026 में घरेलू बाजार में 3,300 वाहनों की थोक बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 100 प्रतिशत अधिक है. कंपनी ने घरेलू और निर्यात बाजारों को मिलाकर सितंबर में कुल 10,025 वाहनों की थोक बिक्री की.

3 hours ago

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

7 hours ago


बड़ी खबरें

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

2 hours ago

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

1 minute ago

CII की CBG कमेटी के को-चेयरमैन नियुक्त हुए वरुण कराड

यह नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब सरकार ₹23,731 करोड़ के गोबरधन (GOBARdhan) ढांचे को लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है.

2 hours ago

HDFC बैंक के पहले बाहरी CEO होंगे अनूप बागची, सामने होंगी ये 6 बड़ी प्राथमिकताएं

जैसे-जैसे अनूप बागची 27 अक्टूबर को एचडीएफसी बैंक की कमान संभालने की तैयारी कर रहे हैं, भरोसा बहाल करना, विकास और लाभप्रदता को मजबूत करना, ग्राहक अनुभव में सुधार करना और प्रतिभाओं को एक दिशा में लाना उनके शुरुआती एजेंडे को परिभाषित करेगा.

3 hours ago

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

7 hours ago