✕

होम / बिजनेस / कर्मचारियों के PF, TDS के 350 करोड़ रुपये गमन कर गई ये एयरलाइन कंपनी, जानिए क्यों?

कर्मचारियों के PF, TDS के 350 करोड़ रुपये गमन कर गई ये एयरलाइन कंपनी, जानिए क्यों?

SpiceJet एयरलाइन ने पिछले तीन सालों से अपने कर्मचारियों का PF और वेतन से काटे गए TDS के पैसों का टैक्स अधिकारियों को भुगतान नहीं किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आर्थिक संकटों से जूझ रही एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट (SpiceJet) की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है. दरअसल, कंपनी ने अप्रैल 2020 से अगस्त 2023 के बीच कर्मचारियों के वेतन से काटे गए लगभग 220 करोड़ रुपये के टीडीएस (TDS) का पेमेंट टैक्स अधिकारियों को न करने की बात स्वीकार की है. साथ ही कंपनी ने इसी अवधि में कर्मचारियों के 135.3 करोड़ रुपये से अधिक का पीएफ (PF) भी नहीं चुकाया है. 

3,000 करोड़ रुपये जुटाने की कोशिश कर रही कंपनी
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में दाखिल एयरलाइन के प्रीलिमिनरी प्लेसमेंट डॉक्यूमेंट (PPD) में कहा गया है कि वित्तीय वर्ष 2009-10 से 2013-14 के लिए लगभग 72 करोड़ रुपये का टीडीएस विवादित है. इसके अतिरिक्त एलसीसी ने सीमा शुल्क, सेवा कर और जीएसटी के महत्वपूर्ण बकाये को 'विवादित' के रूप में लिस्ट किया है. एयरलाइन महीने के अंत तक 3,000 करोड़ रुपये जुटाने की कोशिश कर रही है ताकि वह अपना अस्तित्व बचाए रख सके. 

कंपनी के खिलाफ शुरू हुई कानूनी कार्रवाई
कंपनी ने पीपीडी में कहा गया है कि हमारी फाइनेंशियल स्थिति के कारण हम अपने कई एयरक्राफ्ट लीज समझौतों के तहत कथित रूप से चूक कर रहे हैं. इस कारण हमारे बेड़े के कई विमान ग्राउंडेड हैं. इस तरह की कथित चूक के कारण हमें लीज पर विमान देने वाली कंपनियों और अन्य वेंडर्स ने हमारे खिलाफ कानूनी या प्रवर्तन कार्यवाही शुरू की है. इससे कंपनी के बिजनस, वित्तीय स्थिति और ऑपरेशन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है.
 
इसे भी पढ़ें-National Cinema Day: 20 सितंबर को सिर्फ 99 रुपये में मिलेगी मूवी टिकट, जानिए कहां और कैसे?

खड़े है आधे से अधिक विमान, मेंटेनेंस के लिए भी नहीं पैसे
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एयरलाइन ने अपने बेड़े के आधे से अधिक विमानों को जमीन पर खड़ा कर दिया है. कंपनी के पास कुल 64 विमान हैं जिनमें से 30 जून, 2024 तक 36 विमान ग्राउंडेड हैं. स्पाइसजेट का कहना है कि लीज पर विमान देने वाली कंपनियों के बकाया भुगतान में कथित चूक के कारण ऐसा हुआ है. साथ ही पैसों की कमी के कारण कंपनी विमानों का मेंटेनेंस नहीं कर पा रही है. 

कोरोना महामारी के बाद आर्थिक स्थिति हुई कमजोर
कोरोना महामारी के बाद कंपनी के ट्रैफिक और बाजार हिस्सेदारी दोनों में गिरावट आई है. पीडीपी में कहा गया है कि कंपनी प्रस्तावित पूंजी का एक बड़ा हिस्सा बेड़े को उतारने के लिए खर्च करेगी. वहीं, एयरलाइन को पिछले तीन वित्तीय वर्षों में घाटा हुआ है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

6 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

7 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

7 hours ago

IRDAI के प्रस्तावित सुधारों पर IBAI की चिंता, PM मोदी से कहा- 10 लाख नौकरियों पर पड़ सकता है असर

इंश्योरेंस ब्रोकर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कमीशन कैप और खर्च सीमा में बदलाव टालने की मांग की, 2028 तक मौजूदा व्यवस्था जारी रखने की अपील

10 hours ago

बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

7 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

7 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

3 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

5 hours ago