National Cinema Day: 20 सितंबर को सिर्फ 99 रुपये में मिलेगी मूवी टिकट, जानिए कहां और कैसे?

National Cinema Day पर आप अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ थिएटर में जाकर कोई भी मूवी सिर्फ 99 रुपये में एंजॉय कर सकते हैं. ये ऑफर केवल 20 सितंबर के लिए ही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो by
Published - Wednesday, 18 September, 2024
Last Modified:
Wednesday, 18 September, 2024
BWHindi

अगर आपको थिएटर में जाकर मूवी देखना पसंद है, तो आपके लिए एक खुशखबरी है. दरअसल, 20 सिंतबर 2024, राष्ट्रीय सिनेमा दिवस (National Cinema Day) के अवसर पर आप किसी भी थिएटर में कोई भी मूवी 99 रुपये में देख सकते हैं. आप कम पैसों में अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ मूवी एंजॉय कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं इस ऑफर का फायदा आपको कहां और कैसे मिलेगा?
 
सस्ती मिलेगी मूवी टिकट

राष्ट्रीय सिनेमा दिवस पर आप किसी भी मूवी की टिकट 99 रुपये में खरीद सकते हैं. चाहे पीवीआर (PVR) हो या सिनेपॉलिस (Cinepolis) सब जगह आपको 300-400 रुपये में मिलने वाली मूवी टिकट मात्र 99 रुपये में मिलेगी. 20 सितंबर को नेशनल सिनेमा डे सेलेब्रेट किया जा रहा है. इस दिन लगभग सभी थिएटर्स अपने कस्टमर्स को टिकट बुकिंग में ये ऑफर देंगे. 

ऐसे ऑनलाइन बुक करें मूवी टिकट
1. 99 रुपये में मूवी टिकट बुक करने के लिए आप ऑनलाइन BOOKMYSHOW, PVR Cinemas, Paytm, INOX, CINEPOLIS, CARNIVAL का सहारा ले सकते हैं. इन प्लेटफॉर्म पर आपको ये ऑफर मिल जाएगा. इन प्लेटफॉर्म पर सबसे पहले आपको अपनी लोकेशन सलेक्ट करनी है, इसके बाद मूवी सलेक्ट करें जो आप देखना चाहते हैं, डेट में केवल 20 सितंबर ही सलेक्ट करें.
2. ये सब करने के बाद बुक टिकट के ऑप्शन पर क्लिक करें (Price Showing Rs 99). अब अपनी सीट सलेक्ट करें और पेमेंट के ऑप्शन पर क्लिक करें.
3. पेमेंट करने के बाद आपकी टिकट बुक हो जाएगी.
4. एक बात का ध्यान रखें कि ऑनलाइन मूवी टिकट बुक करेंगे तो आपको मूवी टिकट तो 99 रुपये में ही मिलेगी. लेकिन जो एक्स्ट्रा चार्ज (टैक्स, हेंडलिंग चार्ज) लगता है वो थिएटर्स के हिसाब से ही लगेगा.

ऑफलाइन भी मिलेगी 99 रुपये में टिकट
इसके लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है बस राष्ट्रीय सिनेमा दिवस के दिन अपने पास वाले मूवी हॉल पर जाना है. टिकट काउंटर पर जाकर मूवी और टाइमिंग बताकर 99 रुपये वाली टिकट खरीद लेनी है.

इन जगहों पर मिलेगा ऑफर
MAI (मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया) और एक्सक्ल एंटरटेनमेंट ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करके 20 सितंबर 2024 को नेशनल सिनेमा डे पर युधरा मूवी टिकट 99 रुपये में देने का ऐलान किया है. देशभर में इस दिन 4000 से ज्यादा स्क्रीन पर ये ऑफर चलेगा. इसके अलावा आप PVR, INOX, CINEPOLIS, CARNIVAL, MIRAJ, CITY PRIDE, ASIAN, MUKTA A2, MOVIE TIME, WAVE, M2K, DELITE सहित कई मूवी का टिकट 99 रुपये में बुक कर सकते हैं. ये ऑफर आपको रेकलाइनर सीट्स को छोड़कर लगभग सभी पर मिलेगा, बाकी ऑफर थिएटर्स की टर्म्स और कंडीशन पर भी डिपेंड करता है.