होम / बिजनेस / आलिया भट्ट और साक्षी मलिक ने पाई ये उपलब्धि, जानिए क्‍यों मिला ये सम्‍मान?

आलिया भट्ट और साक्षी मलिक ने पाई ये उपलब्धि, जानिए क्‍यों मिला ये सम्‍मान?

जिन महिलाओं ने इस सूची में जगह बनाई है वो ऐसे नाम हैं जो पहली बार इसमें शामिल हो रहे हैं. इनमें एक बॉलीवुड से है तो दूसरी खेलों की दुनिया से है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

टाइम्‍स मैग्‍जीन (Times Magazine) ने वर्ष 2024 को लेकर 100 प्रभावशाली लोगों की सूची जारी कर दी है. इस सूची में इस बार जिन महिलाओं ने जगह बनाई है उनमें जो नाम शामिल हैं वो पहली बार इस लिस्‍ट में शामिल हो रहे हैं. सबसे दिलचस्‍प बात ये है कि इसमें जहां बालीवुड़ की एक सबसे अलग अदाकारा ने पहली बार जगह बनाई है तो वहीं खेलों की दुनिया का एक नाम भी इसमें शामिल हुआ है. आपको इस खबर में इन्‍हीं दो लोगों के बारे में विस्‍तार से बताएंगे और आपको ये भी बताएंगे कि उनकी नेटवर्थ कितनी है.

इस सूची में शामिल हैं ये नाम 
टाइम्‍स मैग्‍जीन की ओर से जारी किए गए नामों में जिन महिलाओं ने जगह बनाई है उनमें मशहूर अदाकारा आलिया भट्ट और ओलंपिक में पदक जीतने वाली साक्षी मलिक शामिल हैं. इन दो नामों से परे माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्‍य नडेला, खगोलशास्‍त्री प्रियंवदा नटराजन, अमेरिकी ऊर्जा विभाग के वरिष्‍ठ अधिकारी जिगर शाह और सामाजिक कार्यकर्ता अस्‍मा खान शामिल हैं. यही नहीं कई अन्‍य लोगों को भी इसमें जगह मिली है जो अपने क्षेत्रों में चर्चा में रहे हैं. सबसे दिलचस्‍प बात ये है कि भारत की जिन महिलाओं ने इसमें जगह बनाई है वो पहली बार इस सूची में शामिल हो रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: WhatsApp का आया ये तगड़ा फीचर, एक भी मैसेज नहीं होगा मिस, जानिए कैसे

आलिया भट्ट को क्‍यों मिला है मौका? 
कई फिल्‍मों में अब तक अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकी आलिया भट्ट को इस बार टाइम्‍स मैगजीन में 100 प्रभावशाली महिलाओं की सूची में जगह दी गई है. आलिया ने पिछले साल अपने पहले हॉलीवुड प्रोजेक्‍ट स्‍ट्रीमिंग फिल्‍म ‘हॉर्ट ऑफ स्‍टोन’ में डेब्‍यू किया था. इस फिल्‍म के निर्देशक टॉम हॉर्पर ने आलिया की तारीफ करते हुए कहा था कि वो सेट पर बेहद विनम्र और मजाकिया हैं. उनके काम करने के तरीके में एक अलग तरह का आकर्षण है. आलिया ने भी टाइम्‍स की ओर से मिले इस सम्‍मान के लिए आभार जताया है. आलिया ने ट्विटर पर लिखा…टाइम्‍स के 100 प्रभावशाली लोगों की सूची में जगह पाकर सम्‍मानित महसूस कर रही हूं. उन्‍होंने इस उपलब्धि के लिए टॉम हॉर्पर का शुक्रिया भी अदा किया. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आलिया भट्ट ने हार्ट ऑफ स्‍टोन में काम करने के लिए 500000$ की फीस ली है. वो सामान्‍य तौर पर बॉलीवुड में एक फिल्‍म के लिए 10 से 12 करोड़ रुपये की फीस लेती हैं. मौजूदा समय में आलिया की नेटवर्थ 550 करोड़ रुपये है.  

 साक्षी मलिक ने भी बनाई है इस सूची में जगह 
आलिया भट्ट के साथ इस सूची में ओलंपिक में पदक जीतकर सनसनी फैलाने वाली साक्षी मलिक भी शामिल हैं. साक्षी मलिक ओलंपिक में पदक भी जीत चुकी हैं. वो हाल ही में कुश्‍ती संघ के प्रमुख बृजभूषण सिंह के खिलाफ जंतर मंतर पर हुए आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाती हुई नजर आई थी. साक्षी मलिक ने टाइम्‍स की ओर से उनके नाम को शामिल किए जाने को लेकर आभार जताते हुए लिखा कि इसे पाकर गौरवांवित महसूस कर रही हूं. साक्षी मलिक हालिया विवाद के बाद कुश्‍ती से संयास ले चुकी हैं. लेकिन आज उनकी नेटवर्थ 40 करोड़ रुपये है. 


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बाजार में आज हलचल के संकेत, गिफ्ट निफ्टी से लेकर एशियाई बाजार तक जानें क्या कह रहे हैं संकेत

गुरुवार को बम्बे स्टक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 21.86 अंक गिरकर 74,314.59 पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 53 अंक की बढ़त के साथ 23,270.60 पर पहुंच गया.

1 hour ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

15 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

16 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

17 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग को बोर्ड की मंजूरी, चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन

टाटा संस के बोर्ड की गुरुवार को करीब तीन घंटे तक बैठक हुई. बैठक में कंपनी की लिस्टिंग और चेयरमैन के कार्यकाल से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई. बोर्ड की मंजूरी के बाद टाटा संस के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है.

17 hours ago


बड़ी खबरें

बाजार में आज हलचल के संकेत, गिफ्ट निफ्टी से लेकर एशियाई बाजार तक जानें क्या कह रहे हैं संकेत

गुरुवार को बम्बे स्टक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 21.86 अंक गिरकर 74,314.59 पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 53 अंक की बढ़त के साथ 23,270.60 पर पहुंच गया.

1 hour ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

30 minutes ago

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

1 hour ago

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

1 day ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

15 hours ago