✕

होम / बिजनेस / Tata Group और Bharat Forge बनाएगी सेना के लिए देसी मार्डन हथियार, इतने करोड़ का मिला ऑर्डर

Tata Group और Bharat Forge बनाएगी सेना के लिए देसी मार्डन हथियार, इतने करोड़ का मिला ऑर्डर

Tata Group और बाबा कल्याणी की Bharat Forge  जल्द ही ऐसे देसी हथियार बनाने का काम शुरू कर सकते हैं, जो देश की सेना के मॉर्डनाइजेशन के काम आएंगे. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय सेना को स्वदेशी व मॉर्डन हथियार उपलब्ध कराने के लिए टाटा ग्रुप (Tata Group) और बाबा कल्याणी की भारत फोर्ज ग्रुप (Bharat Forge) मिलकर काम करने वाले हैं. जल्द ही ये दोनों कंपनियां एक ‘देसी हथियार’ की मैन्यूफैक्चरिंग शुरू कर सकती हैं. इस हथियार को सेना के लिए खुद रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने ही डेवलप किया है. तो आइए जानते हैं ये हथियार कौन-से हैं और दोनों कंपनियों को ये ऑर्डर कैसे मिला है?

दोनों कंपनियां मिलकर बनाएंगी देसी हथियार 
डीआरडीओ ने भारतीय सेना के लिए एडवांस्ड टो आर्टिलरी गन सिस्टम्स (ATAGS) डेवलप किया है. इसकी मैन्यूफैक्चरिंग के लिए भारत फोर्ज ने सबसे कम की बिड लगाई है. ऐसे में अब इस ऑर्डर की डील कंपनी को मिल सकती है. वहीं, टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड भी इस दौड़ में शामिल है और इसलिए ऑर्डर का एक हिस्सा उसे भी मिल सकता है. 

7000 करोड़ का है ऑर्डर
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पिछले हफ्ते ही इस तरह के 307 गन सिस्टम बनाने के ऑर्डर की बिड निकाली गई है. ये ऑर्डर करीब 7,000 करोड़ रुपये का है. इन देसी हथियार को बनाने का ऑर्डर दो हिस्सों में बंट सकता है. इसमें 60 प्रतिशत ऑर्डर भारत फोर्ज और 40 प्रतिशत ऑर्डर टाटा एंडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड को मिल सौकता है. इन दोनों ही कंपनियों के पास हथियार बनाने की तकनीक और सुविधा है.

13,000 फुट की ऊंचाई पर करती है काम देसी गन
इस ‘देसी गन सिस्टम्स’ के साथ सेना ने अब तक जो टेस्ट किए हैं. उसमें पाया गया कि इसकी बैकअप बैटरी के दम पर भी ये 13,000 फीट की ऊंचाई पर सक्सेसफुली ड्रिल कर सकती है. ये काफी नीचे के तापमान पर भी काम करने में सक्षम है. भारतीय सेना को शुरुआत में ऐसे 400 गन सिस्टम चाहिए. आगे चलकर ये ऑर्डर बढ़ सकता है क्योंकि सेना में ये पुरानी बंदूकों की जगह ले सकती है. इस बंदूक सिस्टम बनाने का ऑर्डर लेने के लिए एलएंडटी भी दौड़ में शामिल थीं. वह भी भारतीय सेना को के9 वज्र सेल्फ प्रोपेल्ड आर्टिलरी गन की सप्लाई कर चुकी है.

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

भारत-स्विट्जरलैंड साझेदारी में बड़ा निवेश प्लान, 15 साल में 100 अरब डॉलर और 10 लाख नौकरियों का लक्ष्य

निवेश, रोजगार और टेक्नोलॉजी से लेकर EV, इंफ्रास्ट्रक्चर और रिसर्च तक 6 अहम समझौते; भारत में स्विस कंपनियों के निवेश को बढ़ावा देने पर जोर

1 hour ago

टाटा ग्रुप के अंदरूनी विवाद पर सरकार की नजर, 14 अरब डॉलर के निवेश पर असर की चिंता

सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग में टाटा ग्रुप के प्रस्तावित 14 अरब डॉलर के निवेश का भारत के लिए रणनीतिक महत्व, सरकार ने दखल से किया इनकार

1 hour ago

भारत तैयार कर रहा नया निवेश संधि मॉडल, जल्द मिल सकती है कैबिनेट की मंजूरी: निर्मला सीतारमण

कनाडा, रूस और सऊदी अरब समेत कई देशों के साथ निवेश समझौतों पर चल रही बातचीत, नए मॉडल में निवेशकों को ज्यादा सुरक्षा देने पर जोर

1 hour ago

शेयर बाजार में आज भी तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 22,650 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी सोमवार को सेंसेक्स 472.77 अंक यानी 0.66 फीसदी की बढ़त के साथ 72,382.47 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 133.80 अंक यानी 0.60 फीसदी चढ़कर 22,555.75 पर पहुंच गया.

1 hour ago

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

22 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-स्विट्जरलैंड साझेदारी में बड़ा निवेश प्लान, 15 साल में 100 अरब डॉलर और 10 लाख नौकरियों का लक्ष्य

निवेश, रोजगार और टेक्नोलॉजी से लेकर EV, इंफ्रास्ट्रक्चर और रिसर्च तक 6 अहम समझौते; भारत में स्विस कंपनियों के निवेश को बढ़ावा देने पर जोर

1 hour ago

शेयर बाजार में आज भी तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 22,650 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी सोमवार को सेंसेक्स 472.77 अंक यानी 0.66 फीसदी की बढ़त के साथ 72,382.47 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 133.80 अंक यानी 0.60 फीसदी चढ़कर 22,555.75 पर पहुंच गया.

1 hour ago

टाटा ग्रुप के अंदरूनी विवाद पर सरकार की नजर, 14 अरब डॉलर के निवेश पर असर की चिंता

सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग में टाटा ग्रुप के प्रस्तावित 14 अरब डॉलर के निवेश का भारत के लिए रणनीतिक महत्व, सरकार ने दखल से किया इनकार

1 hour ago

भारत तैयार कर रहा नया निवेश संधि मॉडल, जल्द मिल सकती है कैबिनेट की मंजूरी: निर्मला सीतारमण

कनाडा, रूस और सऊदी अरब समेत कई देशों के साथ निवेश समझौतों पर चल रही बातचीत, नए मॉडल में निवेशकों को ज्यादा सुरक्षा देने पर जोर

1 hour ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

1 day ago